India

दुबई में धमाकों के बाद भारतीय रियल एस्टेट बाजार को मिलेगा फायदा, जानें क्यों होने लगी जयपुर और जेडीए की चर्चा?

जयपुर/दुबई. (आलोक शर्मा) दुनिया की सबसे ऊंची इमारत Burj Khalifa के आसपास धमाकों और प्रतिष्ठित Palm Jumeirah इलाके में मिसाइल हमलों की खबरों ने वैश्विक निवेशकों को चौंका दिया है। वर्षों से सुरक्षित निवेश और लग्जरी लाइफस्टाइल का प्रतीक रहा दुबई अचानक अस्थिरता के घेरे में नजर आने लगा है। अब बड़ा सवाल यह है—क्या इस बदले माहौल का फायदा भारत को मिल सकता है? क्या दुबई से निकलने वाला निवेश भारतीय रियल एस्टेट बाजार की ओर रुख करेगा? आइए समझते हैं पूरे समीकरण को। दुबई पर हमला क्यों है बड़ी बात? दुबई को लंबे समय से मध्य पूर्व का सबसे स्थिर और सुरक्षित निवेश केंद्र माना जाता रहा है। जियोपॉलिटिकल तनाव के बावजूद UAE का रियल एस्टेट बाजार अपेक्षाकृत अछूता रहता था। लेकिन हालिया घटनाओं ने “सेफ हेवन” की उस छवि को झटका दिया है। कई रियल एस्टेट कंपनियों ने अस्थायी रूप से ...

ईरान का अमेरिका से वार्ता से इनकार, ‘दोनों को सबक सिखाने’ की चेतावनी

तेहरान/वॉशिंगटन ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद प्रमुख अली लारीजानी ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में ईरान वॉशिंगटन से वार्ता नहीं करेगा और अमेरिका तथा इज़रायल को “सबक सिखाने” के लिए तैयार है। लारीजानी का आरोप है कि अमेरिका ने युद्ध से पहले बातचीत का दिखावा करते हुए ईरान को भ्रमित किया और फिर अचानक सैन्य कार्रवाई की। उनके मुताबिक, इस घटनाक्रम के बाद अमेरिका पर भरोसा करना संभव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान “दबाव या दादागीरी के आगे झुकने वाला नहीं है” और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर स्तर पर जवाब देगा। व्हाइट हाउस का दावा – ‘नया नेतृत्व बातचीत को तैयार’ दूसरी ओर, व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार (1 मार्च 2026) को दावा किया कि ईरान के “संभा...

मिडिल ईस्ट की जंग में फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी की एंट्री, इजराइल और अमेरिका के साथ ईरान का संघर्ष तेज 

इज़राइल ने लेबनान में ईरान-समर्थित हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है, क्योंकि हिज़बुल्लाह ने मिसाइल और ड्रोन से जवाब दिया। इससे इलाके में संघर्ष और फैल रहा है। इज़राइल ने बेरूत और दक्षिण लेबनान में हिज़बुल्लाह के किलेबंद इलाकों को निशाना बनाया है, जिससे अरब देशों में भी चिंता बढ़ी है। बडी बात यह है कि मीडिल ईस्ट की जंग में अब फ्रांस की भी एंट्री हो गई है। फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी इस युद्ध में आगे आए हैं।  ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने कहा है कि ब्रिटेन ने किसी भी अमेरिकी-इज़राइली हमले में हिस्सा नहीं लिया। लेकिन देश ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है ताकि क्षेत्रीय रक्षा-सुरक्षा और ब्रिटिश नागरिकों की रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने यूएस को अपने मिलिट्री बेस (अड्डों) का उपयोग करने की इजाजत दी है ताकि ईरानी मिसाइलों को रोकने में मदद मिल स...

सीजीएसटी आयुक्तालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

अलवर। सूर्यनगर स्थित सीजीएसटी आयुक्तालय, अलवर में 77वां गणतंत्र  दिवस  समारोह  बड़े हर्ष, उल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सीजीएसटी आयुक्त सुमित कुमार यादव ने कार्यक्रम के गेस्ट-ऑफ़-ऑनर सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन एवं पद्मश्री उस्ताद मोहम्मद हुसैन, विशिष्ट अतिथि संजीवनी हृदयालय से हृदय रोग विषेषज्ञ डॉ नरेश गौड़ और डॉ वरुण यादव के साथ परेड की सलामी ली और ध्वज फहराया। परेड का नेतृत्व सहायक आयुक्त श्री राजेश सिंह ने किया।  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यरत और सेवानिव्रत अधिकारी, कर्मचारी, परिजन , करदाता और अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कला, संगीत  जगत और चिकित्सा के क्षेत्र की नामी हस्तियों ने पधार कर कार्यक्रम का गौरव बढाया। सुप्रसिद्ध गायक पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन और पद्मश्री उस्ताद मोहम्मद हुसैन  (हुसैन बन्धु) दोनों &nb...

धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

जयपुर। 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को राज्यभर में गरिमापूर्ण रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्रियों एवं जिला कलक्टर्स ने तिरंगा फहराकर पुलिस बैंड पर राष्ट्रगान की धुन के साथ देश की आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगे ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक आयोजन व राज्य सरकार की योजनाओं की सुंदर झांकियां दर्शायी गईं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया गया। समारोह में वीरांगना व स्वतंत्रता सैनानियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा राज्यपाल के संदेश का पठन किया।  स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन व लोक गीतों पर सुंदर सामूहिक  नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। इस वर्ष वंदे मातरम् के 150 वर्ष ...

SPIC MACAY संस्था के तत्वावधान में “शहनाई वादन कार्यक्रम” का सफल आयोजन

जयपुर। महावीर पब्लिक स्कूल, सी-स्कीम, तथा पोदार वर्ल्ड स्कूल, लालारपुरा, जयपुर में SPIC MACAY संस्था के तत्वावधान में “शहनाई वादन कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार तथा आदित्य विक्रम बिड़ला कलाकिरण पुरस्कार से सम्मानित, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शहनाई वादक पं. अश्विनी शंकर ने अपनी शहनाई के मधुर सुरों से सम्पूर्ण वातावरण को सुरमय बना दिया। उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात तबला-वादक श्री शंभू नाथ भट्टाचार्जी ने मनोहारी तबला-संगत प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्राचार्या द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् अध्यक्ष महोदय द्वारा शहनाई वादक पं. अश्विनी शंकर एवं तबला-वादक श्री शंभू नाथ भट्टाचार्जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा प्राचार्या म...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026, 96 प्रतिशत मैपिंग के साथ राजस्थान  देशभर में अग्रणी 

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026, 96 प्रतिशत मैपिंग के साथ राजस्थान  देशभर में अग्रणी, सिर्फ 4% मतदाताओं को ही देने होंगे दस्तावेज, मैपिंग जारी, 99% मतदाताओं की मैपिंग के साथ सलूंबर जिला बना अग्रणी, प्रदेश में 99.94%  गणना प्रपत्र डिजिटाइज जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR–2026) का कार्य राजस्थान में तीव्र गति, उच्च सटीकता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रगति पर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि प्रदेश के कुल 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 गणना प्रपत्रों में से 5 करोड़ 46 लाख 62 हजार से अधिक प्रपत्र ECI-Net पर सफलतापूर्वक अपलोड किए जा चुके हैं। निर्धारित समय से पूर्व 99.94 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कर राजस्थान ने डिजिटल दक्षता एवं उत्कृष्ट समन्वय का नया कीर्तिमान स्थापित ...

एसएमएस अस्पताल अधीक्षक का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, पार्किंग में अवैध वसूली पकड़ी

जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल और ट्रोमा सेंटर में संचालित बेसमेंट पार्किंग में हो रहे भ्रष्टाचार पर एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने सख्त एक्शन लिया है। मामले में हाल में मिली भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद MOIC डॉ. प्रवीण जोशी को पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जब पार्किंग व्यवस्था को लेकर आमजन से मिली शिकायत पर डॉ. प्रवीणी जोशी ने अधीक्षक के निर्देश पर जांच की तो सामने आया कि बिना किसी सरकारी आदेश के एक व्यक्ति की तरफ से ये पूरी पार्किंग संचालित की जा रही है। यहां लगे जगह-जगह फोन-पे, गूगल-पे के स्कैनर एसएमएस हॉस्पिटल के सरकारी खाते के न होकर किसी निजी व्यक्ति बृजराज सिंह के नाम से लगे है, जो पैसा भी सीधे बृजराज सिंह के खाते में जमा हो रहा है। उन्होंने इस खाते ही एक साल की डिटेल निकलवाने के निर्देश दिए है। अधीक्षक के आदेश पर पा...

जीएसटी सुधारों और दरों में कमी के लाभ आमजन को मिले, प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उचित कदम उठाएं : शशांक प्रिय

अलवर। जीएसटी सुधारों और दरों में कमी के लाभ आमजन को कैसे मिले और इसका प्रभावी क्रियान्वयन कैसे हो, क्या कदम उठाए जाएं, इसकी समीक्षा के लिए स्पेशल सेक्रेट्री और सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स के सदस्य शशांक प्रिय ने सीजीएसटी जयपुर जोन, राजस्थान के मुख्य आयुक्त अनुज गोगिया के साथ सीजीएसटी अलवर कमिश्नरेट के सूर्यनगर कार्यालय में जोन के काम काज की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने  बेहतर काम काज की अपील की. उन्होंने हाल ही में जारी जीएसटी सुधारों और दरों में कमी के लाभ सभी तक पहुंचाने और सुधारों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिएं। अलवर सीजीएसटी आयुक्त सुमित यादव ने बताया कि मीटिंग में जयपुर, जोधपुर, अलवर एवं  उदयपुर कमिश्नरेट के आयुक्त और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सीबीआईसी सदस्य शशांक प्रिय ने इस अवसर पर अलवर कमिश्नरेट में पौधारोपण भी किया...

राजस्थान में 34 आईपीएस अफसरों के तबादले, सचिन मित्तल बने नए कमिश्नर, हवासिंह घुमरिया को राजस्थान अपराध शाखा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

जयपुर। राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 34 अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि 5 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के पद और जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में हुआ है, जहां पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब आईपीएस सचिन मित्तल को जयपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। आईपीएस बीजू जॉर्ज जोसफ को अब एडीजी (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया गया है। वे पहले जयपुर पुलिस कमिश्नर के रूप में अपनी कड़े अनुशासन और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। अब वे पुलिस विभाग के मानव संसाधन प्रबंधन और कार्मिक से जुड़े मामलों को देखेंगे। वहीं, आईपीएस दिनेश एम.एन. को एडीजी, एजीटीएफ (Anti Gang Task Force) और एएनटीएफ (Anti Narcotics Task F...