भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जी.चांडक पहुंचे जयपुर, कंपनी सचिवों के साथ किया इंटरेक्शन।
जयपुर। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जी.चांडक ने कहा कि कंपनी सेक्रेटरी एक ऐसा प्रोफेशन है, जिसमें युवा अपना करियर आसानी से बना सकते हैं। डॉक्टर—इंजीनियर बनने के लिए जहां लोगों को लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं, जबकि सीएस बनने में पूरे एक लाख का खर्च भी नहीं आता है। उन्होंने दावा किया कि आज कंपनी सेक्रेटरी की बहुत डिमांड है। इसका नतीजा यह है कि एक भी सीएस आज बेरोजगार नहीं है।
यह बात उन्होंने आईसीएसआई जयपुर चैप्टर की ओर से टोंक रोड स्थित एक होटल में आयोजित सेमिनार के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि 12वीं के बाद छात्र इस कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। पाठ्यक्रम तीन चरण फाउंडेशन, एग्जीक्यूटिव और प्रोफ...
डॉ. वीरेन्द्र अग्रवाल और उनके हॉस्पिटल के खिलाफ बजाज नगर थाना पुलिस जांच में जुटी। परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की गलत ऑपरेशन से आंख की रोशनी की भी क्षति हुई।
जयपुर। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की लापरवाही के मामले तो खूब देखे हैं लेकिन जयपुर के जाने माने डॉ. वीरेन्द्र लेजर आई हॉस्पिटल का कारनामा अलग ही है। जहां एक बालिका का उसके परिजन लेफ्ट आई का ऑपरेशन कराने गए थे और डॉक्टर साहब ने कर दिया राइट आई का। इतना ही नहीं ऑपरेशन थिएटर में मरीज को पहले ही अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और गलती का अहसास हो गया था, उसने भी टोका कि शायद आप राइट साइड की आंख का ऑपरेशन करने जा रहे हो लेकिन मेरी लेफ्ट आंख का ऑपरेशन होना है लेकिन डॉक्टर और उनकी टीम ने एक ना सुनी और लेफ्ट के बजाए राइट आंख का ऑपरेशन कर दिया।
“सेक्स पावर” बढाने के नाम पर डॉ. चिराग भंडारी पर फर्जीवाड़े का आ...
मध्य प्रदेश. सतना जिले में किडनी स्टोन के इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद गंभीर हंगामा खड़ा हो गया। पन्ना जिले के देवेंद्रनगर निवासी रवि रजक को किडनी में पथरी की शिकायत थी, जिसके इलाज के लिए परिजन उसे सतना के मुख्तियारगंज स्थित पाठक नर्सिंग होम लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी और 4 अप्रैल को करीब पांच घंटे तक सर्जरी की गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही बरती और जिस किडनी का इलाज किया जा रहा था, उसके अलावा दूसरी स्वस्थ किडनी पर भी कट लगा दिया, जिससे मरीज की हालत बिगड़ गई।
परिजनों के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद जब स्थिति गंभीर हुई तो डॉक्टरों ने आनन-फानन में टांका लगाकर मरीज को रीवा के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां जांच में सामने आया कि दूसरी किडनी पर गहरा कट था और लगातार खून बहने तथा संक्रमण के कारण उसे भी निकालना पड़...
जयपुर: राजधानी जयपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां यौन क्षमता बढ़ाने के नाम पर कथित तौर पर अवैध दवाओं का कारोबार किया जा रहा था। यह पूरा नेटवर्क ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित हो रहा था, जिसे हाल ही में ड्रग विभाग और केंद्रीय एजेंसियों ने उजागर किया है। इस कार्रवाई ने ऑनलाइन हेल्थ प्रोडक्ट्स की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
छापेमारी में खुली पोल
खुद को सेक्सोलॉजिस्ट बताने वाले डॉ चिराग भंडारी के गोपालपुरा स्थित भंडारी हॉस्पिटल में यह सेक्स पावर बढाने का गोरखधंधा चल रहा था। ड्रग कंट्रोल विभाग और सेंट्रल एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई की। जांच के दौरान सामने आया कि अस्पताल के पते का इस्तेमाल कर एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से “ट्राइमेक्स” नाम से दवाओं का मिश्रण बेचा जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है।
खतरनाक दवा कॉम्बिनेशन पर सवाल
...
जयपुर डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने स्पष्ट किया कि अस्पताल के खिलाफ इलाज में लापरवाही के मामले में कार्रवाई नहीं की गई है। दस्तावेज में फर्जीवाड़ा करने के मामले में यह एक्शन लिया गया है। मामले में विभाग ने भी फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। जिस पर जांच के बाद निजी अस्पताल संचालक को गिरफ्तार किया गया है। उधर प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
जयपुर। जयपुर। यह खबर जयपुर के मानसरोवर इलाके से सामने आई है, जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, निविक अस्पताल के संचालक डॉ. सोनदेव बंसल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई उस मामले में की गई है, जिसमें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थ...
जयपुर। भारत विकास परिषद, चित्रकूट शाखा द्वारा फाग उत्सव एवं वार्षिक चुनाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा के वित्त सचिव पीयूष महर्षि ने वार्षिक प्रतिवेदन, और वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान शाखा के वार्षिक चुनाव का आयोजन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर डॉ रीता भार्गव, सचिव पद पर पीयूष महर्षि, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र सिंघानिया को चुना गया। चुनाव की सम्पूर्ण प्रक्रिया चुनाव अधिकारी मनोज मित्तल जी की देख-रेख में निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हुई। इस विशेष अवसर पर प्रान्तीय सचिव संजीव भार्गव एवं आर.पी. राजू जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।
समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए परिषद के सभी सदस्यों ने संगठन की उन्नति एवं समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।...
जयपुर। 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को राज्यभर में गरिमापूर्ण रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्रियों एवं जिला कलक्टर्स ने तिरंगा फहराकर पुलिस बैंड पर राष्ट्रगान की धुन के साथ देश की आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगे ध्वज को सलामी दी गई।
इस अवसर पर सांस्कृतिक आयोजन व राज्य सरकार की योजनाओं की सुंदर झांकियां दर्शायी गईं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया गया। समारोह में वीरांगना व स्वतंत्रता सैनानियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा राज्यपाल के संदेश का पठन किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन व लोक गीतों पर सुंदर सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। इस वर्ष वंदे मातरम् के 150 वर्ष ...
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026, 96 प्रतिशत मैपिंग के साथ राजस्थान देशभर में अग्रणी, सिर्फ 4% मतदाताओं को ही देने होंगे दस्तावेज, मैपिंग जारी, 99% मतदाताओं की मैपिंग के साथ सलूंबर जिला बना अग्रणी, प्रदेश में 99.94% गणना प्रपत्र डिजिटाइज
जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR–2026) का कार्य राजस्थान में तीव्र गति, उच्च सटीकता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रगति पर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि प्रदेश के कुल 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 गणना प्रपत्रों में से 5 करोड़ 46 लाख 62 हजार से अधिक प्रपत्र ECI-Net पर सफलतापूर्वक अपलोड किए जा चुके हैं। निर्धारित समय से पूर्व 99.94 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कर राजस्थान ने डिजिटल दक्षता एवं उत्कृष्ट समन्वय का नया कीर्तिमान स्थापित ...
जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल और ट्रोमा सेंटर में संचालित बेसमेंट पार्किंग में हो रहे भ्रष्टाचार पर एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने सख्त एक्शन लिया है। मामले में हाल में मिली भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद MOIC डॉ. प्रवीण जोशी को पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जब पार्किंग व्यवस्था को लेकर आमजन से मिली शिकायत पर डॉ. प्रवीणी जोशी ने अधीक्षक के निर्देश पर जांच की तो सामने आया कि बिना किसी सरकारी आदेश के एक व्यक्ति की तरफ से ये पूरी पार्किंग संचालित की जा रही है। यहां लगे जगह-जगह फोन-पे, गूगल-पे के स्कैनर एसएमएस हॉस्पिटल के सरकारी खाते के न होकर किसी निजी व्यक्ति बृजराज सिंह के नाम से लगे है, जो पैसा भी सीधे बृजराज सिंह के खाते में जमा हो रहा है। उन्होंने इस खाते ही एक साल की डिटेल निकलवाने के निर्देश दिए है। अधीक्षक के आदेश पर पा...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 34 अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि 5 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के पद और जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में हुआ है, जहां पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब आईपीएस सचिन मित्तल को जयपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
आईपीएस बीजू जॉर्ज जोसफ को अब एडीजी (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया गया है। वे पहले जयपुर पुलिस कमिश्नर के रूप में अपनी कड़े अनुशासन और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। अब वे पुलिस विभाग के मानव संसाधन प्रबंधन और कार्मिक से जुड़े मामलों को देखेंगे।
वहीं, आईपीएस दिनेश एम.एन. को एडीजी, एजीटीएफ (Anti Gang Task Force) और एएनटीएफ (Anti Narcotics Task F...