श्रीकृष्ण—बलराम गो—आराधन महोत्सव-2025 का चतुर्थ दिवस
श्रीजड़खोर गोधाम में स्वामी श्री राजेंद्र दास जी महाराज की कथा
सीकर/ डीग। भगवत महिमा के रस के बिना, मोक्ष देने वाला ज्ञान भी त्याज्य है। स्वामी श्री राजेंद्र दास जी महाराज ने यह उपदेश श्रीजड़खोर गोधाम में भागवत कथा के चतुर्थ दिन एकत्रित श्रद्धालुओं को दिए। उन्होंने कहा कि भगवन रस के बिना ज्ञान निष्काम है, बिना ईश जिज्ञासा के सब उपलब्धियां क्षणिक हैं, नाशवान है, क्योंकि कर्म स्वयं मूल में ही सदोष है। कर्म नाशवान है, इसलिए उसका फल भी नाशवान होता है। ईश्वर को कर्म का समर्पण ही अविनाशी फल देता है। स्वर्ग प्राप्ति के पश्चात भी स्वधर्म के फल भोग के आत्मा को पुनः जन्म मृत्यु के चक्र में आना होता है, परन्तु गोविन्द शरण में जाने के बाद पुनः नहीं लौटना पड़ता। उन्होंने कहा की ईश्वर को समर्पित व्यक्ति को हर क्षण ईश्वर ...
जयपुर। राजस्थान के डीग स्थित श्रीजड़खोर गोधाम में आयोजित हो रहे श्रीकृष्ण बलराम गो आराधन महोत्सव में एक बयान काफी चर्चा में आ गया है। जहां जगन्नाथपुरी वाले विशुद्धानंद जी महाराज ने एक बड़ा बयान देकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। राष्ट्रवादी विचारक और सनातन के समर्थक जहां इस बयान के पीछे की मंशा की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं वहीं कुछ उनकी आलोचना में भी लगे हैं। यहां हो रहे श्रीरैवासाधाम के अग्रपीठाधीश्वर और वृंदावनधाम के श्रीमलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्र दास जी महाराज की कथा चल रही थी, इस कथा के दौरान जब विशुद्धानंद जी महाराज बोल रहे थे, तो उन्होंने कहा कि एक बच्चा पैदा कर विदेश भेजने वाले हिन्दुओं को फांसी पर चढाओ। आजकल हिन्दू बच्चा पैदा करता ही नहीं है, हिन्दुओं में थोड़ी राष्ट्रभक्ति की कमी है।
सिर्फ एक बच्चा पैदा करते हैं उन्हें भी विदेश भेज देते हैं। ऐसे वापस देश में नहीं आ...
सीकर। श्रीजड़खोर गोधाम में श्री कृष्ण-बलराम गो अराधन महोत्सव-2025 का आयोजन सोमवार से शुरू हो गया है। 1 अक्टूबर तक चलने वाले इस धार्मिक महोत्सव में श्रीअग्रपीठाधीश्वर श्रीरैवासा धाम, सीकर एवं श्रीमलूकपीठाधीश्वर, वृंदावन के पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्र दास जी महाराज श्रीमदभागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। व्रज 84 कोस क्षेत्र के अन्तर्गत राजस्थान के डीग में श्रीकृष्ण बलराम की नित्य गोचारण स्थली में स्थित श्रीजड़खोर गोधाम में नवरात्र के दौरान आयोजित होने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे देशभर से श्रद्धालु और श्रोता श्रीजड़खोर गोधाम पहुंचे हैं। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धर्म और अध्यात्म परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम, सायंकालीन भजन संध्या का अयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें देशभर के प्रसिद्ध संत भी प्रस्तुतियां देंगे। सांयकालीन भजन संध्या में आचार्य रोहित रिछारिया, परम पूज्य संत श्रीप्रकाश...
जयपुर: समाज सेवा, नवाचार और राष्ट्रहित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने हेतु एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा भारत गौरव अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जयपुर में सम्पन्न हुआ। “संस्कार से स्वाभिमान तक” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज में सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा दिया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सौम्या गुर्जर, महापौर – जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में डॉ. गुर्जर ने ट्रस्ट द्वारा वंचित वर्ग के बच्चों तथा विशेष योग्यजन जनों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। स्वच्छता अभियान और राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
मुख्य सम्मानित व्यक्तित्व राम सहाय वर्मा, विधायक निवाई ...
सांसद दामोदर अग्रवाल ने किया सम्यक कंप्यूटर क्लासेज भीलवाड़ा का भव्य उद्घाटन
- 250+ तकनीकी कोर्स
- 100% जॉब असिस्टेंस
भीलवाड़ा. शहर में तकनीकी शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत हुई, जब सम्यक कंप्यूटर क्लासेज का भव्य उद्घाटन माननीय सांसद श्री दामोदर अग्रवाल द्वारा संपन्न हुआ। उन्होंने विधिवत रिबन काटकर संस्थान की शुरुआत की। सम्यक कंप्यूटर क्लासेज, भीलवाड़ा के निदेशक डॉ. रत्न कुमार शर्मा ने सांसद महोदय का पारंपरिक मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों, छात्रों और शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
250 से अधिक कोर्सेज, 100% जॉब असिस्टेंस
इस अवसर पर संस्थान की ओर से छात्रों के लिए उपलब्ध कोर्सेज की जानकारी दी गई, जिनमें कंप्यूटर बेसिक्स, प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, और अन्य रोजगारोन्मुखी तकनीकी पाठ्यक्रम शामिल ह...
- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का हुआ आयोजन
- मा योजना के तहत आयुष्मान कार्ड ई केवाईसी में जिला प्रथम स्थान पर आया
- 30 प्लस आयु वर्ग के लोगों की हाइपर टैंशन जांच करके शुरू करें उपचार–जिला कलक्टर रामावतार मीणा
झुंझुनूं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक में जिला कलेक्टर रामवतार मीणा ने स्वास्थ्य सेवाओं में अपेक्षित सुधार और लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए। कलेक्टर मीणा ने मा योजना के तहत आयुष्मान कार्ड ई के वाई सी में जिला प्रदेश में 94.05 प्रतिशत अचीवमेंट के प्रथम स्थान हासिल करने पर सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर एवं विभाग के स्टॉफ को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 519310 में से 490054 को वितरित एवं ई के वाई सी करते हुए एक्टिवेट कर दिए हैं। जिला कलक्टर मीणा ने गर्मी और लू ताप घात के मौसम को देखते हुए इसके लिए सतर्कता के साथ आए हुए मरीजों को तत्काल...
झुंझुनूं, 22 मई। प्रदेश के किसानों और ग्रामीणों को राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की नई पहल 'रास्ता खोलो अभियान' के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं है। कई वर्षों और दशकों से बंद पड़े प्रचलित और कटानी रास्तों को खुलवाने के लिए 'रास्ता खोलो अभियान' झुंझुनूं जिलावासियों के लिए वरदान और राहतभरा साबित हो रहा है। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा की प्रभावी मॉनिटरिंग, समझाइश और मजबूत प्रशासनिक अनुभव के चलते यह सब संभव हो पाया है। जिसके चलते जिले में महज 8 दिन में इस अभियान के तहत 53 रास्ते प्रशासन द्वारा खुलवाए गए, जिससे 15 हजार के करीब किसानों और ग्रामीणों को उनका रास्ता दिलाकर राहत प्रदान की गई है। इन बंद पड़े रास्तों के अभाव में कई दशकों से ग्रामीण और राहगीर परेशान थे।
जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि इससे पूर्व विगत 6 माह में नियमित तौर पर आने...
यूपी। घौर कलयुग की एक और कहानी सामने आई है। महिला कानूनों और अधिकारों के दुरूपयोग से महिलाएं हिंसक हो रही हैं। दिल दहला देने वाला ऐसा ही एक ताजा मामला यूपी के औरैया में सामाने आया है जहां शादी के 15वें दिन ही दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। प्रेमी के साथ मिलकर शूटर को सुपारी दी, और हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। शर्म की बात यह है कि जिस नवविवाहित पति के घरवालों से उसे शादी में मुंह दिखाई के पैसे मिले थे उन्हीं पैसों और शादी में मिले गहनों को बेचकर एक लाख रुपए शूटर को एडवांस दिए। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया तो पुलिस की खुद रूह कांप गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रगति यादव, उसके प्रेमी अनुराग यादव और सुपारी किलर रामजी नागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्षेत्र के SP अभिजीत आर शंकर के मुताबिक दुल्हन ने शादी से पहले ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प...
जयपुर। धूप छांव फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य पर गिरधारीपुरा, वैशाली नगर की सेवा बस्ती की महिलाओं और लड़कियों के लिए आत्मरक्षा शिविर आयोजित किया गया तथा महिलाओं की पीरियड्स में स्वच्छता व सुविधा को ध्यान में रखते हुए सैनेट्री पैड्स का वितरण किया गया। धूप छांव फाउंडेशन की अध्यक्षा मीरा अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं की निरंतर सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए फाउंडेशन की ओर से समय समय पर लगाए जाने वाले आत्मरक्षा शिविर की श्रृंखला में गिरधारीपुरा की सेवा बस्ती की महिलाओं और लड़कियों के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्भया स्क्वॉड के सहयोग से आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं को हमेशा सजग रहना व आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा के गुर सिखाए गए। निर्भया टीम के कमांडो मंजू व मनोहर ने प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड 59 के पार्षद राधेश्याम ...
जयपुर। जिला प्रशासन द्वारा संचालित सक्षम जयपुर अभियान के तहत गुड टच बैड टच जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को झालाना स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बेटियों को गुड टच बैड टच की आवश्यक जानकारियों से रूबरू करवाया गया।
जिला कलक्टर डॉ जीतेन्द्र कुमार सोनी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य आतिथ्य षिरकत की। डॉ जितेन्द्र कुमार सोनी ने छात्राओं को सुरक्षा क़े साथ ही परीक्षा मे सफलता क़े लिए टिप्स दिये, साथ ही मातृ भाषा का महत्व बताते हुए आम बोलचाल एवं कार्य में मातृ भाषा को अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक डॉ राजेश डोगीवाल ने इनाया फाउंडेशन की और से बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ क़े लिए कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में विद्यालय के 1000 छात्र छात्राओं को गुड टच बैड टच का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम मे छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक क़े माध्...