India

केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को समाप्त करने से संबंधित रिपोर्ट को केंद्र सरकार ने बताया फेक न्यूज़

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को समाप्त करने की संभावना संबंधी रिपोर्ट को गलत बताया है।केंद्र सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने स्पष्टीकरण जारी कर इस से जुड़ी हुई तमाम खबरों को झूठी और तथ्यों के विपरीत बताया है। बकायदा प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने इस पर ट्वीट भी जारी किया है। प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो की ओर से जारी एक बयान में सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुछ अखबारों ने इस तरह की रिपोर्ट चलाई कि केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को मोदी सरकार द्वारा समाप्त करने की तैयारी की जा रही है। इस रिपोर्ट पर सरकार ने संज्ञान लिया और बकायदा इसे फेक न्यूज़ करार दिया गया। बता दें कि डेकनाल हेराल्ड्स ने इस संबंध में एक रिपोर्ट छापी थी। जिसपर PIB ने कहा कि मीडिया के कुछ वर्गों में ऐसी रिपोर्टें आई हैं कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को खत्म कर सकती...

प्रदेश में गांधी जयंती पर 1.5 करोड़ लोगों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड मुख्यमंत्री को कला एवं संस्कृति मंत्री ने सौंपा प्रोविजनल प्रमाण पत्र

जयपुर। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था ने विश्व अहिंसा दिवस और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रदेश भर में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों द्वारा सर्वधर्म सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित करने के लिए कला एवं संस्कृति विभाग को प्रोविजनल प्रमाण पत्र दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ और संयुक्त शासन सचिव श्री पंकज ओझा ने यह प्रमाण पत्र सौंपा। उल्लेखनीय है कि रविवार को राज्य भर में आयोजित सभा में प्रदेश के गणमान्य लोग, गांधीवादी, विचारक चिंतक, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी, स्वयं सहायता समूह राजीविका समूह सेल्फ हेल्प ग्रुप, अभिभावक गण जनप्रतिनिधि गण, सांसदगण, विधायकगण मंत्रीगण एवं आमजन द्वारा सहभागिता कर लगभग 1.5 करोड़ लोगों ने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया।...

खुद के बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में मना करने के बावजूद शराब पीकर ट्रैक्टर चलाया, 26 लोगों का मार डाला

कानपुर। शनिवार रात कानपुर में हुए ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में एक लापरवाही ने 26 लोगों की जान ले ली। एक मुर्खतापूर्ण रवैये के चलते यह हादसा हुआ। मना करने के बावजूद ट्रेक्टर ड्राइवर ने शराब के नशे में इसे चलाया। जिससे ट्रेक्टर ट्रॉली तालाब में गिरने से उसमें बैठे 13 महिलाएं और 13 बच्चे मारे गए। कोरथा गांव निवासी यह लोग उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर से मुंडन संस्कार के बाद कानपुर लौट रहे थे।ट्रैक्टर ट्रॉली में 45 लोग सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर ड्राइवर ने शराब पी रखी थी और मना करने के बावजूद वह गाड़ी चला रहा था। जब बीच-बीच में ट्रेक्टर अनबैलेंस होते दिखा तब भी उसे ट्रेक्टर ना चलाने का आग्रह किया गया था लेकिन वो नहीं माना। मुंडन भी उसी के बच्चे का था। हालांकि इस हादसे में वह खुद बच गया और मौके से फरार हो गया। उसने एक साथ कई परिवार उजाड़ गया। उधर यूपी के मुख्यमंत्री ...

घरेलू कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए खाद्य तेल आयात पर रियायती सीमा शुल्क को मार्च 2023 तक बढ़ाई गई

जयपुर. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने अपनी एक अधिसूचना संख्या 46/2022-सीमा शुल्क दिनांक 31 अगस्त, 2022 के अनुसार निर्दिष्ट खाद्य तेलों पर मौजूदा रियायती आयात शुल्क को 31 मार्च, 2023 तक बढ़ा दिया है। इस निर्णय का उद्देश्य घरेलू आपूर्ति बढ़ाना और कीमतों को नियंत्रण में रखना है। अधिसूचना के मुताबिक खाद्य तेल आयात पर रियायती सीमा शुल्क को और 6 महीने के लिए बढ़ाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप अब नई समय सीमा अब मार्च 2023 होगी। खाद्य तेल की कीमतें वैश्विक कीमतों में गिरावट के कारण कम होते स्तर पर रही हैं। कम होती वैश्विक दरों और आयात शुल्क में कमी के साथ, भारत में खाद्य तेलों की खुदरा कीमतों में काफी गिरावट आई है। कच्चे पाम तेल, आरबीडी पामोलिन, आरबीडी पाम तेल, कच्चे सोयाबीन तेल, परिष्कृत सोयाबीन तेल, कच्चे सूरजमुखी तेल और परिष्कृत सूरजमुखी तेल पर वर्तमान शुल्क व्यवस्था...

जयपुर में बाइक सवार बदमाश ने दो युवतियों पर किया एसिड अटैक, कुछ मिनट के अंतराल में दोनों घटनाओं को दिया अंजाम

जयपुर। दो युवतियों पर एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पस्त पुलिस और बेखौफ बदमाशों का यह एक और ताजा उदाहरण राजधानी जयपुर में देखने को मिला। जहां एक सिरफिरे युवक ने एक ही इलाके में 1 किलोमीटर के अंतराल में दो अलग-अलग जगहों पर दो युवतियों पर एसिड अटैक कर दिया। हालांकि यह घातक एसिड है या कोई हल्का कैमिकल है इसकी जांच की जा रही है। दोनों युवतियां हमले के बाद जोर जोर से चिल्लाई तो तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना में दोनों युवतियां झुलस गई। इसमें एक युवती पीठ से तो दूसरी हाथ से झुलस गई। सांगानेर सदर थाना इलाके के वाटिका की यह घटना है। 22 वर्षीय एक युवती कोचिंग में भी पढ़ाती है और खुद भी एक स्टूडेंट है। जब वह कोचिंग से पढ़ा कर अपने घर लौट रही थी तो बीच रास्ते में बाइक सवार युवक तेजी से युवती के पास आया और उस पर एसिड फेंक कर फरार हो गया। एसिड से झुलसने के बाद पीड़िता ...

जहां पैदा हुआ, उससे कैसे दूर हो सकता हूं, अंतिम सांस तक राजस्थान की सेवा करता रहूंगा, जो कहता हूं उसके कुछ मायने होते हैं: CM अशोक गहलोत

बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक बयान फिर चर्चा का विषय बन गया है। सियासी गलियारों में अशोक गहलोत के इस बयान के बाद कयास लगाई जा रही है कि गहलोत कहीं नहीं जाने वाले, वो फिलहाल राजस्थान में ही और राजनीतिक पारी खेलेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि "मैं मारवाड़ का हूं, जोधपुर का हूं, महामंदिर का हूं। जहां मैं पैदा हुआ, उससे कैसे दूर हो सकता हूं, कहीं भी रहूं, मैं अंतिम सांस तक राजस्थान की सेवा करता रहूंगा। जो कहता हूं उसके कुछ मायने होते हैं।" बता दें कि सीएम गहलोत शनिवार को बीकानेर के दौरे पर रहे और इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में गहलोत ने यह बात कही। हालांकि गहलोत मानेसर वालों को सजा देने के सवाल को गहलोत टाल गए। पर सीएम गहलोत के इस बयान ने स्पष्ट कर दिया कि वो फिलहाल राजस्थान छोड़कर कहीं जाने वाले नहीं है। उनके इस बयान को मुख्यमं...

भारत ने रचा नया इतिहास, देश में 5 जी सर्विस की शुरूआत

नई दिल्ली। भारत में 5 जी सेवाओं का आगाज हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान से देश इसकी शुरूआत की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि 5 जी अवसरों के अनंत आकाश की शुरूआत है। ये 21वीं सदी के विकसित होते भारत के सामर्थ्य का एक विशेष दिवस है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न राज्यों के सरकारी स्कूलों के बच्चों से 5 जी के जरिए बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में एक अक्टूबर 2022 इतिहास में दर्ज होने वाली है. 5जी का आगाज और आवाज लोकल है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की टेलीकॉम इंडस्ट्री की ओर से 130 करोड़ भारतवासियों को 5 जी के तौर पर एक शानदार उपहार मिल रहा है. 5जी देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक है. यह अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई भी दी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि...

घुटनों का ऑपरेशन करवा चुके 80 साल के बुजुर्ग मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आसान नहीं राह

नई दिल्ली (आलोक शर्मा)। एक तरफ कांग्रेस को युवा ताकत से मजबूत करने की दिशा में बातें की जा रही है। कई बार राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक युवा नेतृत्व बढाने को लेकर बयान और नसीहत दोनों दे चुके हैं लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर 80 वर्षीय बुजुर्ग वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के लिए कितना दमखम के साथ काम कर पाएंगे। घुटनों के ऑपरेशन के बाद उन्हें चलने फिरने में दिक्कत होती है, कई बार सिढियों पर भी सहारा लेकर चढना पड़ता है। एक तरफ सोनिया गांधी उम्र और बीमारियों का हवाला देकर अब कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पद की जिम्मेदारी संभालने में असहज महसूस कर रही हैं वहीं उसी स्थिति में मल्लिकार्जुन खड़गे भी हैं। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस पद के चुनाव के लिए नामांकन तो भर दिया। पर वो बुढी हो चुकी का...

भारत में शुरू होगी 5 जी सेवाएं, छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस से होगी शुरूआत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अक्टूबर, 2022 को भारत में 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे और 1 से 4 अक्टूबर, 2022 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 का भी उद्घाटन करेंगे। वर्षों की गहन तैयारी के बाद 5जी सेवाओं की शुरुआत हो रही है। हाल ही में, 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न की गई थी और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को 1,50,173 करोड़ रुपये के सकल राजस्व के साथ 51,236 मेगाहर्ट्ज आवंटित किया गया था। नीलामी ने एक मजबूत 5जी इको-सिस्टम तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया था, ताकि आईओटी, एम2एम, एआई, एज कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स आदि से जुड़े इसके इस्तेमाल से संबंधित जरूरतों को पूरा कर सके। 5जी नए आर्थिक अवसर और सामाजिक लाभ प्रदान कर सकता है और इसे भारतीय समाज के लिए एक परिवर्तनकारी शक्ति बनने की क्षमता प्रदान कर सकता है। यह देश को विकास की पारंपरिक ...

राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर अब बयानबाजी करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एआईसीसी लेगी एक्शन, एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी घटनाक्रम के दौरान पार्टी के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाषा की मर्यादा तक नेता लांघ रहे हैं। ऐसे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इस मसले को गंभीरता से लेते हुए एडवाइजरी जारी की है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि कोई भी नेता पार्टी के आंतरिक मसलों और किसी भी नेता के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेगा। आदेशों के उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि राजस्थान कांग्रेस में चल रहे घटनाक्रम के बीच गहलोत और पायलट गुट के अलावा पार्टी के गैर गुट वाले कांग्रेस नेता भी जमकर बयान बाजी कर रहे हैं। इसमें राजस्थान सरकार के मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी, राजेन्द्र गुढा, प्रताप सिंह खाचरियावास, मुरारी मीणा के अलावा कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़, विधायक दिव्या मदेरणा, वेदप्रका...