India

CM अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन के घर CBI का छापा

जयपुर। देश की सियासत में चर्चा का विषय बनी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर जोधपुर से आ रही है। जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के घर पर सीबीआई का छापा पड़ा है। बता दें कि एक तरफ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर होकर दिल्ली में बयान दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ CBI रेड को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। हालांकि अग्रसेन गहलोत से पहले ED भी पूछताछ कर चुकी है उन पर एक मामले में घोटाले का आरोप है। अग्रसेन गहलोत और 14 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है और अग्रसेन के जोधपुर स्थित आवास समेत एवं तीन राज्यों में 16 अन्य परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने प्राथमिकी में गहलोत समेत 15 व्यक्तियों और कंपनियों को आरोपी बनाया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई के 60 से अधिक अधिकारियों ने मामले में गुजरात, ...

अग्निपथ योजना से लाखों युवाओं में रोष एवं नाराजगी, योजना को केन्द्र सरकार द्वारा अविलंब वापस लेना चाहिए: CM गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सेना जैसे संवेदनशील संस्थान में संविदा भर्ती करना अविवेकपूर्ण फैसला है। सेना को अभी तक गैर-राजनीतिक एवं वित्तीय बंधनों से मुक्त रखा गया। एक तरफ तो यह तर्क दिया गया कि सेना में न्यू पेंशन स्कीम (NPS) को भी इसलिए ही लागू नहीं किया जिससे सैनिक भविष्य की चिंता किए बगैर अपना योगदान दे सकें। अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य एवं देश की सुरक्षा से खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के हजारों युवा देशसेवा के लिए सेना में भर्ती होते हैं। अग्निपथ योजना से राजस्थान समेत भारत के लाखों युवाओं में रोष एवं नाराजगी है। पूरे देश में जिस तरह युवा आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए इस योजना को केन्द्र सरकार अविलंब वापस लेना चाहिए। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि विरोध में हिंसा का रास्ता ना अपनाएं। बता दें कि केंद्र सरकार की अग्निप...

जिला SP के नाम पर मासिक बंधी लेते 2 SHO और 2 कांस्टेबल एसीबी ने किए ट्रैप, SP भी शक के दायरे में

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर द्वारा आज डूंगरपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्यवाही करते हुये भैयालाल आंजणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना धम्बोला, जिला डूंगरपुर को कानिस्टेबल भोपाल सिंह के माध्यम से 2 लाख 50 हजार रुपये लेते हुये तथा दिलीप दान बारहट, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, पुलिस थाना कोतवाली, डूंगरपुर को कानिस्टेबल जगदीश विश्नोई के माध्यम से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके शराब के कारोबार को निर्बाध रूप से चलने देने तथा उसके विरूद्ध दर्ज मुकदमों में कार्यवाही हल्की करने की एवज में भैयालाल आंजणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना धम्बोला एवं दिलीप दान बारहट पुलिस निरीक्...

रोड पर गलत वाहन पार्किंग की फोटो खींचकर भेजने पर मिलेगा 500 रुपये का इनाम: नितिन गडकरी

नई दिल्ली। यदि सड़कों पर अब गलत तरीके से कार खड़ी करी और किसी ने आपकी इस कार की फोटो प्रशासन को भेज दी तो ना केवल से फ़ोटो भेजने वाले को  ₹500 का इनाम मिलेगा बल्कि जिसकी गाड़ी गलत तरीके से पार्क हो रखी है, उस पर ₹1000 का जुर्माना भी लगाया जाएगा। भारत सरकार कुछ इसी तरह का एक्शन प्लान तैयार कर रही है जिसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी। सरकार जल्द इस तरह का एक कानून लाने जा रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वह सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए एक कानून लाने पर विचार कर रहे हैं.  नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा, ''मैं एक कानून लाने वाला हूं कि रोड पर जो गलत वाहन खड़ा करेगा, उस पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा...

भाजपा सांसद किरोड़ीलाल गिरफ्तार, बोले- मुझे सैनी समाज की बेटी को न्याय दिलाने के जुर्म में किया गया गिरफ्तार

राजस्थान में BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया। सांसद किरोड़ीलाल मीना करौली जिले के सपोटरा स्थित मंडरायल जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने की अनुमति नहीं दी। हालांकि गिफ्तारी के कुछ देर बाद ही पुलिस ने किरोड़ी लाल मीना को रिहा भी कर दिया। उधर इस गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा सांसद मीना ने ट्वीट कर लिखा- "सैनी समाज की बेटी को न्याय दिलाने के जुर्म में मुझे गिरफ्तार किया गया है। क्या पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना अपराध है? प्रदेश की तानाशाही सरकार कान खोलकर सुन ले। मेरा जीवन लोगों की हितों में लड़ाई लड़ना और संघर्ष करने में गुजरा है। सरकार के मंत्री, विधायक जनता से लूटपाट, अपराधियों को बचाने में मस्त हैं। यहां प्रदेश की जनता त्रस्त है।" इतना ही नहीं किरोड़ीलाल बोले कि "मंडरायल सपोटरा में सैनी समाज की बेटी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या करना, स्थानीय विधायक औ...

राहुल गांधी से ED की पूछताछ और कांग्रेस नेताओं से अभद्रता के विरोध में राजस्थान के राजभवन का कल घेराव करेगी कांग्रेस

जयपुर। दिल्ली में राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही पूछताछ और कांग्रेस के लगातार चल रहे आंदोलन के भी अब राजस्थान कांग्रेस ने राजस्थान के राजभवन के घेराव का ऐलान किया है। कांग्रेस का आरोप है कि केन्द्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर विपक्षी नेताओं के दमन करने की नीति के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस नेता राहुल गॉंधी को ईडी द्वारा नोटिस प्रदान किया गया है। जिसका विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दमनात्मक कार्यवाही की जा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत की गई कार्यवाही के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्...

फौजदारी प्रकरणों की सुनवाई के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर एवं जयपुर पीठ में अधिवक्ता नियुक्त

जयपुर। राज्य सरकार ने तीन अलग-अलग आदेश जारी कर राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के समक्ष राज्य की ओर फौजदारी प्रकरणों की पैरवी करने हेतु अतिरिक्त राजकीय महाअधिवक्ता एवं अपर लोक अभियोजक तथा राजस्थान उच्च न्यायलय जयपुर पीठ, जयपुर के समक्ष राज्य की ओर से फौजदारी प्रकरणों में पैरवी के लिए उप राजकीय अधिवक्ता एवं अपर लोक अभियोजक नियुक्त किए हैं। प्रमुख शासन सचिव विधि प्रवीर भटनागर की ओर से जारी आदेशानुसार राजस्थान उच्च न्यायलय जोधपुर के समक्ष राज्य की ओर से फौजदारी प्रकरणों की पैरवी हेतु सलीम खान मेहर व अभिषेक पुरोहित को अतिरिक्त राजकीय अधिवक्ता एवं अपर लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है। मेहर एवं पुरोहित की नियुक्ति मासिक रिटेनरशिप पर की गई है तथा इनका मुख्यालय जोधपुर रहेगा। इसी तरह एक अन्य आदेश जारी कर महेन्द्र मीना अभिभाषक को राजस्थान उच्च न्यायलय जयपुर पीठ, जयपुर के समक्ष राजस्थान राज्य की ओ...

दूरसंचार विभाग ने 5जी के लिए आवेदन आमंत्रित करने का नोटिस जारी किया, जानें स्पेक्ट्रम नीलामी की मुख्य विशेषताएं

: भारत में डिजिटल दुनिया को मिलेगी ताकत  : 4जी से लगभग 10 गुना तेज 5 जी स्पेक्ट्रम ​नीलामी को मिली मंजूरी नई दिल्ली। भारत में दूरसंचार के क्षेत्र में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंजूरी के साथ ही एक नए युग और नई क्रांति का आगाज हो गया है।  इसके तहत दूरसंचार मंत्रालय इसी सप्ताह से इच्छुक टेलीकॉम कंपनियों से आवेदन  आमंत्रित करेगा। कैबिनेट के फैसले के मुताबिक नीलामी प्रक्रिया जुलाई में आरंभ की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने स्‍पेक्‍ट्रम की नीलामी करने के दूरसंचार विभाग के एक प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है जिसके माध्‍यम से सफल निविदादाताओं को जनता और उद्यमों को 5जी सेवाएं प्रदान करने के लिए स्‍पेक्‍ट्रम सौंपा जाएगा।   प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार सभी न...

भारत में डिजिटल दुनिया को मिलेगी ताकत,  4जी से लगभग 10 गुना तेज 5 जी स्पेक्ट्रम ​नीलामी को मिली मंजूरी

नई दिल्ली. भारत में ​डिजिटल क्रांति को मजबूती मिलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय हुआ है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने स्‍पेक्‍ट्रम की नीलामी करने के दूरसंचार विभाग के एक प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है जिसके माध्‍यम से सफल निविदादाताओं को जनता और उद्यमों को 5जी सेवाएं प्रदान करने के लिए स्‍पेक्‍ट्रम सौंपा जाएगा। डिजिटल इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया, मेक इन इंडिया आदि जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से डिजिटल कनेक्टिविटी सरकार की प्रमुख नीतिगत पहलों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। ब्रॉडबैंड, विशेष रूप से मोबाइल ब्रॉडबैंड, नागरिकों के दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। 2015 के बाद से देश भर में 4जी सेवाओं के तेजी से विस्तार के माध्यम से इसे एक बड़ा बढ़ावा मिला है। 2014 में 10 करोड़ ग्राहकों की तुलना में आज 80 करोड़ ...

कांग्रेस का आरोप, केंद्र ने देश के राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रजातांत्रिक विकास को ‘‘संक्रमण काल के घनघोर अंधियारे’’ में धकेला

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कई मामलों में सरकार को घेरा है। राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से जारी बयान में मोदी सरकार पर विभिन्न मामलों में तीखा प्रहार किया गया है। यह सब उस दौरान हुआ है जब एक तरफ लगातार नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार से पूछताछ कर रही है और दूसरी तरफ कांग्रेस के सभी लगभग बड़े दिग्गज नेता दिल्ली में मौजूद है। कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि आज देश के राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रजातांत्रिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और समावेशीय विकास को ‘‘संक्रमण काल के घनघोर अंधियारे’’ में मोदी सरकार ने धकेल दिया है। पिछले 31 साल में थोक महंगाई सबसे ऊँचे पायदान पर है। खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें भीषण गर्मी की तरह जनता के बजट को झुलसा रही हैं और कालाबाजारियों व जमाखोरों की पौ-बारह हो गई है। लोगो...