India

ACB प्रकरण में पूर्व IAS उमराव सालोदिया को जेल

जयपुर. राजस्थान से एक बड़ी खबर आई है. जयपुर के नींदड़ क्षेत्र में 78 बीघा जमीन से जुड़े प्रकरण में पूर्व आईएएस उमराव सालोदिया को जेल भेज दिया गया है.ACB ने सालोदिया प्रकरण में चालान पेश किया और इस दौरान खुद सालोदिया भी मौजूद रहे, लेकिन कोर्ट ने सालोदिया को जमानत देने के बजाए 6 सितंबर तक जेल भेजने के आदेश दिए. सालोदिया पर यह आरोप तब के हैं जब वो रेवेन्यू बोर्ड में चेयरमैन के पद पर थे. आरोप है कि सोलादिया की मिलीभगत से ही इस करोड़ों की जमीन का नामांतरण खोला गया था. ACB ने उमराव सालोदिया को धारा 120(बी) का आरोपी बनाते हुए जांच की और उनको दोषी माना. हम आपको बता दें कि यह वही सालोदिया हैं जिन्होने 2019 के लोकसभा चुनाव में जयपुर सीट से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और बुरी तरह से चुनाव हार गए थे. इससे पहले लम्बे समय राजस्थान में आईएएस के पद पर सेवाएं दी लेकिन सीनियर होने के बावजूद मुख्य सचिव नहीं...

G-7 में मोदी और ट्रम्प की मुलाकात का जलवा, जानिए दोनों की मुलाकात की 10 बड़ी बातें

बिआरित्ज (फ्रांस). जी-7 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और डॉनल्ड ट्रंप की मुलाकात ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा. मोदी और ट्रम्प की बॉन्डिंग इस दौरान साफ देखने को मिली. इतना ही नहीं पूरे आत्मविश्वास से लबरेज पीएम मोदी ने कश्मीर पर पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रम्प की मौजूदगी में साफ कहा कि पाकिस्तान के साथ सभी मसले हम सुलझा लेंगे और किसी को कष्ट उठाने की जरूरत नहीं है. डॉनल्ड ट्रंप ने भी उनकी इस बात का समर्थन किया. जिससे कश्मीर पर अमेरिका से मध्यस्थता की उम्मीद लगाए बैठे पाकिस्तान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तगड़ा झटका देते हुए अपने इरादे साफ कर दिए. गौरतलब है कि ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका जी-7 समूह का हिस्सा हैं. भारत इसका हिस्सा नहीं है लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने पीएम मोदी को व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित किया. विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह ...

पीवी सिंधु ने जीती वर्ल्ड चैम्पियनशिप, भारत की बेटी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर चैम्पियनशिप में पहली बार स्वर्ण पदक जीत लिया. इस जीत के साथ ही सिंधु विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.PM मोदी बोले- पीढ़ियों को मिलेगी प्रेरणा

बीजेपी विधायक की अपनी ही पार्टी की महिला नेता पर अभद्र टिप्पणी कितनी जायज? हर तरफ निंदा, स्पेशल रिपोर्ट

जयपुर/ नई दिल्ली(Special report). लगता है भाजपा के नेता अपने ही चुनावी वादों और मुद्दों से भटक गए हैं. महिला सुरक्षा और सम्मान के नाम पर उनके स्वाभिमान की रक्षा करने का वादा करने वाले भाजपा नेता ही पार्टी लाइन से भटक गए हैं. राजस्थान बीजेपी के एक विधायक ने 22 अगस्त 2019 को अपनी ही पार्टी की एक महिला नेता पर अभद्र टिप्पणी कर दी. जयपुर के सांगानेर से बीजेपी के विधायक अशोक लाहोटी ने पार्टी नेता सुमन शर्मा को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जो अभद्र थी. खास यह कि जिस समय विधायक ने टिप्पणी की, सुमन शर्मा भी मौजूद थीं. इतना ही नहीं सुमन शर्मा पर इस दौरान की गई टिप्पणी का असर यह हुआ कि ना केवल पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष खुद सुमन शर्मा असहज हो गई बल्कि साथ बैठी महिला कार्यकर्ता भी शर्मिदंगी महसूस करने लगीं. लाहोटी ने गहलोत सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था के गिरते स्तर पर बीजेपी द्वारा आयोजित प्रदर्शन क...

यादों में अरुण जेटली, जानिए उनके जीवन से जुड़ी 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली 66 वर्ष के थे. अरुण जेटली को सांस में तकलीफ के चलते 9 अगस्त को एम्स में भर्ती करवाया गया था. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई दिग्गजों ने निधन पर शोक जताया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली बीजेपी के वो मजबूत कड़ी थे जिनके जाने से पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. बीजेपी के 'अरुण' के चले जाने को लेकर भाजपा में हर कोई दुखी है. उन्हें हर राजनीतिक विषय पर अपने स्पष्ट विचारों एवं वाकपटुता के लिए जाना जाता था. अरुण जेटली से जुड़ी 10 बड़ी बातें- 1. अरूण जेटली अपने कॉलेज लाइफ में एक हौनहार छात्र थे. दिल्ली के 'श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स' से वाणिज्य में स्नातक की और दिल्ली विश...

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली का निधन, 12.07मिनट पर ली अंतिम सांस

नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) का निधन हो गया है. शुक्रवार को उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई थी. जेटली को सांस लेने में तकलीफ पर 9 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था. उनका गुरुवार को डायलसिस भी किया गया था.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, उन्नति के लिए श्रीकृष्ण के जीवन से लें यह 10 बड़ी प्रेरणा

भारत. पूरे देश और दुनिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आयोजन धूमधाम से मनाया जा रहा है. श्रद्धा का सेलाब उमड़ा दिखाई दे रहा है. मंदिरों में श्रीकृष्ण के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता भक्तिमय माहौल के बीच नजर आ रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं हम भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से बहुत कुछ सीख सकते हैं, उन्हें रियल मैनेजमेंट गुरु भी कहा जाता है, जिनके सिद्धांत और सोच हम सबको आत्मसात करने की जरुरत है. सतयुग में शिव, त्रेता में राम, द्वापर में श्रीकृष्ण और कलिकाल में भगवान बुद्ध हिन्दू धर्म के केंद्र में हैं, लेकिन श्रीकृष्ण के धर्म को भूत, वर्तमान और भविष्य का धर्म बताया गया है. श्रीकृष्ण का जीवन ही हर तरह से शिक्षा देने वाला है. महाभारत और गीता विश्‍व की अनुपम कृति है. महाभारत में देश, धर्म, न्याय, राजनीति, समाज, योग, युद्ध, परिवार, ज्ञान, विज्ञान, अध्यात्म, तकनीकी सहित कई विषयों का विस्तार से वर्णन...

भारत भी मंदी की चपेट में, वित्त मंत्री ने कही यह 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली.अमेरिका और चीन के ट्रेड वॉर के बीच जर्मनी सहित कई बड़े देश मंदी की चपेट में आ गए हैं. हालांकि पहले सरकार का दावा रहा कि इसका असर भारत पर नहीं होगा लेकिन अब स्थितियां कुछ अलग बन गई हैं. खुद भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने माना कि भारत भी इस मंदी की चपेट में आ गया है, हालांकि चीन, अमेरिका और यूरोपीय देशों की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर कर रही है. अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध तथा मुद्रा अवमूल्यन के चलते वैश्विक व्यापार में काफी उतार-चढ़ाव वाली स्थिति पैदा हुई है. वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने, कारोबार को आसान करने और इंडस्ट्री को राहत देने के लिए कई घोषणाएं की है. कैपिटल गेन टैक्स से बढ़ाया गया सरचार्ज हटाने से लेकर, ईएमआई कम करने, जीएसटी रिफंड 30 दिन में करने जैसी कई राहत इंडस्ट्री को दी है. निर्मला सीतारमण ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वैश्विक डिमा...

फ्रांस में भी गूंजा 'मोदी-मोदी', जानें PM ने कौनसी 10 बड़ी बातें कहीं

पेरिस (फ्रांस). जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने फ्रांस पहुंचे दुनिया के ताकतवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय समुदाय को संबोधित किया. 2019 के लोकसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद प्रधानमंत्री ने पहली बार प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. मोदी के मन की बात के दौरान उन्होने जहां आतंकवाद, भ्रष्टाचार, ट्रिपल तलाक, आर्थिक विकास जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी वहीं आने वाले पांच साल के विजन को सबके सामने रखा. पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां पर फुटबॉल को पसंद किया जाता है, उससे गोल का महत्व भी बढ़ता है. मैंने भी अपनी सरकार के लिए कुछ गोल रखे हैं, जिन्हें हम आगे पूरा करेंगे. हमने ऐसे कई गोल पूरे किए हैं जो नामुमकिन माने जाते थे. उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले यहां पर एक स्मारक का उद्घाटन किया गया है. ये स्मारक एयर इंडिया के दो दुर्घटनाग्रस्त विमानों की याद में ...

यह दो कारें भारतीय बाजार में लॉन्च, लुभा रहीं हैं सबको

नई दिल्ली. ऑटो सेक्टर में मंदी की निराशा के बीच बड़ी उम्मीदों से भारतीय बाजार में दो बेहतरीन कार लॉन्च की गई हैं. साउथ कोरियाई कंपनी हुंडई मोटर के स्वामित्व वाली कंपनी किआ मोटर्स (Kia Motors) ने जहां भारत में अपनी पहली कार किआ सेल्टोस (Kia Seltos) के जरिए बाजार में कदम रखा है, वहीं Maruti Suzuki ने अपनी XL6 नई कार लॉन्च की है. वैसे काफी लंबे समय से भारतीय बाजार में किआ सेल्टोस का इंतजार हो रहा था, जो आखिरकार खत्म हो गया. कंपनी ने पहले से ही किआ सेल्टोस की बुकिंग शुरू कर दी थी. किआ सेल्टोस की बुकिंग 16 जुलाई से शुरू हो चुकी थी. मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम एमपीवी XL6 भी लॉन्च कर दी है. Kia Seltos क्यों है खास- Kia Seltos की कीमत 9.69 लाख से शुरु है. इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा, टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर, निसान किक्स, महिंद्रा एक्सयूवी 300 जैसी कारों से है. इन कारों की कीमत 10 से 20 लाख र...