नई दिल्ली.भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि पार्टी ने अपने साथ लोगों को और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हर वह तौर तरीक़ा बीजेपी अपना रही है जिससे हर वर्ग, हर उम्र, हर जाति के व्यक्ति को अपने साथ जोड़ा जा सके. पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की लीडरशिप का ही नतीजा है कि बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर रोज़ नए रिकॉर्ड बना रही है. अभियान में 5,81,34,242 सदस्य ऑनलाइन माध्यम से पार्टी से जुड़े. वहीं 62,35,967 सदस्य फॉर्म के जरिए यानी ऑफलाइन माध्यम से पार्टी से जुड़े. इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन का राष्ट्रीय स्तर का चुनाव दिसंबर में होगा. पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम नवीनतम सदस्यता अभियान के अनुसार 7 करोड़ तक पहुंच जाएंगे. 11 करोड़ सदस्यों में इन सदस्यों के जुड़ने से अब पार्टी के सदस्यों की सं...
नई दिल्ली. राहुल गांधी के ट्वीट के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट है. भारत और पाक के बीच 370 हटाने के बाद जुबानी औ बयानी जंग तेज हो गई है. पीएम मोदी के बाद राहुल गांधी ने पाकिस्तान को आतंकवाद का पोषक क्या बताया पाकिस्तानी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने कांग्रेस नेता पर निशाना साध दिया. फवाद हुसैन ने जवाबी ट्वीट में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'आपके राजनीति की सबसे बड़ी समस्या कंफ्यूजन है. जरा यथार्थ के करीब जाकर स्टैंड लीजिए. अपने परदादा (पंडित नेहरू) की तरह स्टैंड लीजिए जो भारतीय पंथनिरपेक्षता और उदार विचारों के प्रतीक हैं.' और तो और फवाद ने साथ ही शायराना अंदाज में राहुल पर कटाक्ष किया- 'ये दाग-दाग उजाला ये शब-गजीदा सहर, वो इंतजार था जिसका ये वो सहर तो नहीं.' दरअसल कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार की मुखालफत क...
नई दिल्ली. कश्मीर मसले पर भारत एकजुट है, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ कर दिया है. राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला करार देते हुए पाकिस्तान को आड़े हाथ भी लिया है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं कई मुद्दों पर सरकार से असहमत हूं. लेकिन मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है. इस मामले में पाकिस्तान और अन्य किसी भी देश के हस्तक्षेप की कोई जगह नहीं है. जम्मू-कश्मीर में हिंसा हो रही है. इस हिंसा का पाकिस्तान समर्थन कर रहा है. पाकिस्तान पूरी दुनिया में आंतकवाद का पोषक है.' राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद पाकिस्तान में खलबली मची है. पाक और वहां की मीडिया अब तक भारत के कई कांग्रेस नेताओं के बयानों को तोड़ मरोड़ कर दिखा रहे थे और प्रोपेगंडा के तहत भारत में अराजकता और विरोध का माहौल दिखाया जा रहा था. ...
जयपुर. राजस्थान से एक बड़ी खबर आई है. जयपुर के नींदड़ क्षेत्र में 78 बीघा जमीन से जुड़े प्रकरण में पूर्व आईएएस उमराव सालोदिया को जेल भेज दिया गया है.ACB ने सालोदिया प्रकरण में चालान पेश किया और इस दौरान खुद सालोदिया भी मौजूद रहे, लेकिन कोर्ट ने सालोदिया को जमानत देने के बजाए 6 सितंबर तक जेल भेजने के आदेश दिए. सालोदिया पर यह आरोप तब के हैं जब वो रेवेन्यू बोर्ड में चेयरमैन के पद पर थे. आरोप है कि सोलादिया की मिलीभगत से ही इस करोड़ों की जमीन का नामांतरण खोला गया था. ACB ने उमराव सालोदिया को धारा 120(बी) का आरोपी बनाते हुए जांच की और उनको दोषी माना. हम आपको बता दें कि यह वही सालोदिया हैं जिन्होने 2019 के लोकसभा चुनाव में जयपुर सीट से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और बुरी तरह से चुनाव हार गए थे. इससे पहले लम्बे समय राजस्थान में आईएएस के पद पर सेवाएं दी लेकिन सीनियर होने के बावजूद मुख्य सचिव नहीं...
बिआरित्ज (फ्रांस). जी-7 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और डॉनल्ड ट्रंप की मुलाकात ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा. मोदी और ट्रम्प की बॉन्डिंग इस दौरान साफ देखने को मिली. इतना ही नहीं पूरे आत्मविश्वास से लबरेज पीएम मोदी ने कश्मीर पर पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रम्प की मौजूदगी में साफ कहा कि पाकिस्तान के साथ सभी मसले हम सुलझा लेंगे और किसी को कष्ट उठाने की जरूरत नहीं है. डॉनल्ड ट्रंप ने भी उनकी इस बात का समर्थन किया. जिससे कश्मीर पर अमेरिका से मध्यस्थता की उम्मीद लगाए बैठे पाकिस्तान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तगड़ा झटका देते हुए अपने इरादे साफ कर दिए. गौरतलब है कि ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका जी-7 समूह का हिस्सा हैं. भारत इसका हिस्सा नहीं है लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने पीएम मोदी को व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित किया. विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह ...
जयपुर/ नई दिल्ली(Special report). लगता है भाजपा के नेता अपने ही चुनावी वादों और मुद्दों से भटक गए हैं. महिला सुरक्षा और सम्मान के नाम पर उनके स्वाभिमान की रक्षा करने का वादा करने वाले भाजपा नेता ही पार्टी लाइन से भटक गए हैं. राजस्थान बीजेपी के एक विधायक ने 22 अगस्त 2019 को अपनी ही पार्टी की एक महिला नेता पर अभद्र टिप्पणी कर दी. जयपुर के सांगानेर से बीजेपी के विधायक अशोक लाहोटी ने पार्टी नेता सुमन शर्मा को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जो अभद्र थी. खास यह कि जिस समय विधायक ने टिप्पणी की, सुमन शर्मा भी मौजूद थीं. इतना ही नहीं सुमन शर्मा पर इस दौरान की गई टिप्पणी का असर यह हुआ कि ना केवल पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष खुद सुमन शर्मा असहज हो गई बल्कि साथ बैठी महिला कार्यकर्ता भी शर्मिदंगी महसूस करने लगीं. लाहोटी ने गहलोत सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था के गिरते स्तर पर बीजेपी द्वारा आयोजित प्रदर्शन क...
नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली 66 वर्ष के थे. अरुण जेटली को सांस में तकलीफ के चलते 9 अगस्त को एम्स में भर्ती करवाया गया था. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई दिग्गजों ने निधन पर शोक जताया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली बीजेपी के वो मजबूत कड़ी थे जिनके जाने से पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. बीजेपी के 'अरुण' के चले जाने को लेकर भाजपा में हर कोई दुखी है. उन्हें हर राजनीतिक विषय पर अपने स्पष्ट विचारों एवं वाकपटुता के लिए जाना जाता था.
अरुण जेटली से जुड़ी 10 बड़ी बातें-
1. अरूण जेटली अपने कॉलेज लाइफ में एक हौनहार छात्र थे. दिल्ली के 'श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स' से वाणिज्य में स्नातक की और दिल्ली विश...
नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) का निधन हो गया है. शुक्रवार को उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई थी. जेटली को सांस लेने में तकलीफ पर 9 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था. उनका गुरुवार को डायलसिस भी किया गया था.
नई दिल्ली.अमेरिका और चीन के ट्रेड वॉर के बीच जर्मनी सहित कई बड़े देश मंदी की चपेट में आ गए हैं. हालांकि पहले सरकार का दावा रहा कि इसका असर भारत पर नहीं होगा लेकिन अब स्थितियां कुछ अलग बन गई हैं. खुद भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने माना कि भारत भी इस मंदी की चपेट में आ गया है, हालांकि चीन, अमेरिका और यूरोपीय देशों की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर कर रही है. अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध तथा मुद्रा अवमूल्यन के चलते वैश्विक व्यापार में काफी उतार-चढ़ाव वाली स्थिति पैदा हुई है. वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने, कारोबार को आसान करने और इंडस्ट्री को राहत देने के लिए कई घोषणाएं की है. कैपिटल गेन टैक्स से बढ़ाया गया सरचार्ज हटाने से लेकर, ईएमआई कम करने, जीएसटी रिफंड 30 दिन में करने जैसी कई राहत इंडस्ट्री को दी है. निर्मला सीतारमण ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वैश्विक डिमा...
नई दिल्ली. INX Media Case में नाटकीय घटनाक्रम के तहत सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया. देश में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय यह मुद्दा बना हुआ है. इससे पहले पी चिदंबरम ने कांग्रेस दफ्तर में प्रेसवार्ता कर खुद को निर्दोष बताया. CBI ने आरोप लगाया है कि कार्ति चिदंबरम के कंट्रोल वाली एक निजी कंपनी को इंद्राणी और पीटर मुखर्जी के मीडिया हाउस से फंड ट्रांसफर हुआ था. कार्ति ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके INX को फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट क्लियरेंस हासिल करने में मदद की थी. INX मीडिया मामले में सीबीआई ने 15 मई 2017 को प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके बाद ईडी ने पिछले साल इस संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. जांच एजेंसियों का दावा है कि सन 2007 में जब चिदंबरम वित्त मंत्री थे तब उन्होंने पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी की कंपनी INX मीडिया (INX Media) को मंज़ूरी दिलवाई...