Politics

बौखलाहट में पाकिस्तान क्या क्या नहीं कर रहा, अब समझौता एक्‍सप्रेस रोकी, वापस अटारी आई ट्रेन

नई दिल्‍ली : J&K से अनुच्‍छेद 370 और 35A हटा दिया गया है. पाकिस्तान समझ नहीं पा रहा है आखिर हुआ क्या है, बहुत चिंता और बौखलाहट में पाकिस्‍तान ने एक और कदम उठाते हुए समझौता एक्‍सप्रेस सेवा रोक दी है. पाकिस्तान ने अपने ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को समझौता एक्सप्रेस के साथ भेजने से मना कर दिया है. इस संबंध में उसने अटारी रेलवे स्‍टेशन सूचना भेजी कि वह फिलहाल इस सेवा को रोक रहा है, लिहाजा भारतीय रेल अपने ड्राइवर और क्रू मेंबर को भेजकर समझौता एक्सप्रेस को पाकिस्‍तान से ले जाएं. इसके बाद भारत ने अपना इंजन और दूसरा स्‍टाफ भेजा. तमाम कानूनी प्रक्र‍ियाओं को पूरा करने के बाद समझौता एक्‍सप्रेस भारत लौट आई. इसमें 110 यात्री आए. कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने से पाकिस्तान बौखला गया है.रोज नई-नई चाल चल रहा है. पाकिस्‍तान ने अब भारत के साथ द्विपक्षीय स...