State

अवैध खनन से दुखी संत के आत्मदाह के बाद धरना समाप्त, प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच समझौता हुआ

जयपुर। प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद बुधवार को समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने के साथ ही कनकांचल और आदि पर्वत को वन क्षेत्र घोषित करवाने की मांग पर चल रहा धरना समाप्त हो गया है। पसोपा में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विश्वेन्द्र सिंह की उपस्थिति में प्रदर्शनकारियों ने यह घोषणा की तथा मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का हार्दिक आभार व्यक्त किया।  जिला कलेक्टर श्री आलोक रंजन ने पसोपा में साधु संतों और ग्रामीणों की उपस्थिति में समझौता पत्र पढकर सुनाया। पर्यटन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत इस मुद्दे पर पहले दिन से ही संवेदनशील हैं तथा इस मुद्दे पर बेवजह की राजनीति कर गुमराह करना गलत है। किसी को गुमराह कर मोबाइल टावर पर चढने या स्वयं को आग लगाने के लिये उकसाना गम्भीर बात है। हर व्यक्ति की जान कीमती है। ऐसे कृत्यों को बढावा न दें।  सम...

राजीविका के स्वयं सहायता समूहों से 40 लाख महिलाओं को जोड़ने का मिशन, अगले 8 माह में 10 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य

जयपुर. राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने अगले 8 माह में 10 लाख और महिलाओं को राजीविका से जोड़ने का मिशन तय किया है। इसके बाद राजीविका के जरिए रोजगार पाने वाली महिलाओं की संख्या 30 लाख से बढ़कर 40 लाख हो जाएगी। राजीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए यह अहम लक्ष्य तय किया गया है।  राजीविका की साधारण सभा की प्रथम बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चन्द मीना एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि यह महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का एक बडा मिशन है इसमें भ्रष्टाचार और लापरवाही दोनों बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजीविका में नवाचारों के जरिए प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक रूप से अक्षम अधिक से अधिक महिलाओं की आय बढाकर उनके सशक्तिकरण का यह प्रयास है। स्वयं सहायता समूहों ...

आंगनबाड़ी केन्द्रों के आएंगे अच्छे दिन, पूरक पोषाहार आपूर्ति सुधारने के लिए बनाई गई मजबूत रणनीति

जयपुर। राजस्थान के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूरक पोषाहार व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए सघन मॉनिटरिंग और चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा ताकि बच्चों तक पहुंचने वाला पोछाहार गुणवत्तापूर्ण रहे और बच्चों के पोषण में कारगर रहे। महिला एवं बाल विकास शासन सचिव दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को महिला अधिकारिता निदेशालय के काॅन्फ्रेन्स हाॅल में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पूरक पोषाहार आपूर्ति की व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। यादव ने बैठक में राज्य के समस्त जिलों में कार्यरत प्रभारी उपनिदेशकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के चलते लाभार्थियों को घरों पर गेहूं, चावल, दाल के रूप में पैकेट दिए जा रहे थे। यह व्यवस्था टेम्परेरी थी, अब राज्य में गुणवत्ता युक्त पोषाहार की नई व्यवस्था प्रारंभ की गई है। उन्होंने निर्देश दिए पूर्ण मात्रा और गुणवत्ता युक्त पोषाहार...

​अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में जुटे देशभर के किन्नर, ट्रांसजेंडर कल्याण कोष बन रहा मददगार

अलवर। राजस्थान के अलवर में अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन का आयोजन हुआ। जहां देशभर से किन्नर जुटे और अपनी विभिन्न समस्याओं, जीवन जीने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर विचार विमर्श और मंथन किया गया। राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने रविवार को अलवर में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में शिरकत की। मंत्री जूली ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ट्रांसजेन्डरों के प्रति संवेदनशील है। इनके कल्याण हेतु राज्य सरकार द्वारा राजस्थान ट्रांसजेन्डर कोष का गठन किया गया है जिसका उद्देश्य ट्रांसजेन्डर समुदाय को आत्मनिर्भर करने एवं मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके अन्तर्गत ट्रांसजेन्डर बच्चों को छात्रवृति, स्वरोजगार हेतु ऋण, आईडी कार्ड एवं सम्मेलन हेतु आर्थिक सहयोग का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ट्रांसजेन्डरों को विशेष योग्यजन के समान...

सांगानेर से दो बार विधायक और गहलोत सरकार के कार्यकाल में राज्य मंत्री रहीं इंदिरा मायाराम का निधन

जयपुर। सांगानेर से दो बार विधायक और गहलोत सरकार के कार्यकाल में राज्य मंत्री रही 85 वर्षीय इंदिरा मायाराम का निधन हो गया है। लंबे समय से वे बीमार चल रही थीं। देर रात जयपुर के सी स्कीम स्थित उनके आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 85 वर्षीय इंदिरा मायाराम लंबे समय से बीमार चल रही थीं। देर रात जयपुर के सी स्कीम स्थित उनके आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि पूर्व मंत्री इंदिरा मायाराम के बेटे अरविंद मायाराम 1978 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। अरविंद मायाराम फिलहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आर्थिक सलाहकार भी हैं।...

राजस्थान के जगदीप धनखड़ होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला

नई दिल्ली।रा जस्थान के निवासी जगदीप धनखड़ एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया है। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धनखड़ के नाम का ऐलान किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा सहित सभी नेता शामिल हुए। 18 मई 1951 में झुंझुनू में जन्मे जगदीप धनखड़ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे हैं। वे राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। धनखड़ 1989 से 1991तक जनता दल से झुंझुनू लोकसभा से सांसद निर्वाचित हुए और केंद्रीय मंत्री भी रहे। उन्होंने अजमेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद का चुनाव लड़ा था और वह चुनाव हार गए थे इसके बाद उन्होंने किशनगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ा और चुनाव जीते। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया था। ...

विधिक सेवा प्राधिकरणों का 18वां अखिल भारतीय सम्मेलन जयपुर में

  जयपुर। देशभर के विधिक सेवा प्राधिकरणों का 18वां अखिल भारतीय दो दिवसीय सम्मेलन जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एण्ड कन्वेनशन सेन्टर में शनिवार एवं रविवार को आयोजित किया जाएगा।     सम्मेलन के पहले दिन उद्घाटन सत्र में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक जस्टिस एन.वी. रमन्ना, राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक एस.एस.शिन्दे, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस उदय उमेश ललित, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजूजू एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव का संबोधन होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के नवाचारों एवं यूटीआरसी क...

यूनेस्को की सांस्कृतिक टीम पहुंची राजस्थान, अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर प्रोत्साहन परियोजना की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की

जयपुर। यूनेस्को की सांस्कृतिक टीम ने राजस्थान के पर्यटन भवन में पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा से मुलाकात की औरर इस दौरान उन्होंने यूनेस्को के साथ राज्य के चार जिलों जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर में प्रारम्भ की गई अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर प्रोत्साहन परियोजना की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की।  डॉ. शर्मा ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत अधिकांश केंद्रों के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होने से ग्रामीण पर्यटन और शिल्प तथा संगीत परंपरा के जुड़ाव से अनुभव आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही परियोजना से जुड़े 1500 शिल्पियों, लोक कलाकारों को व्यापक मार्केट से जोड़ने और उनको सोशल मीडिया आदि के प्रयोग से अपनी कला को व्यापक रूप से प्रचारित करने में मदद मिलेगी। पर्यटन निदेशक ने बताया की कोविड़ महामारी के कारण द्वितीय वर्ष के कार्य जनवरी-फरवरी 2022 में प्रारम्भ किये गये है। परियोजना के तहत र...

हाउसिंग बोर्ड ने रचा नया इतिहास, ई-ऑक्शन में 488 करोड में बेचा मानसरोवर में एक व्यवसायिक भूखंड

जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल ने एक बार फिर नया इतिहास रचा है। मण्डल को मानसरोवर आवासीय योजना में 408 करोड रूपये न्यूनतम बोली मूल्य वाले व्यावसायिक भूखण्ड को 488 करोड रूपये में बेचने में बुधवार को बडी सफलता हाथ लगी है। मण्डल की इस अतुलनीय कामयाबी पर नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव ऊषा शर्मा और प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा ने आवासन आयुक्त पवन अरोडा और उनकी टीम को फोन पर बधाई दी है।   आवासन आयुक्त पवन अरोडा ने बताया कि मानसरोवर के वी.टी. रोड और अरावली मार्ग के मध्य 45 हजार 632 वर्ग मीटर के इस भूखण्ड का आवासन मण्डल ने 89 हजार 500 रूपये प्रति वर्ग मीटर न्यूनतम बोली मूल्य निर्धारित किया था। लेकिन मॉल के क्षेत्र में देश की जानी-मानी कम्पनियों-पैसेफिक मॉल और फिनिक्स मॉल के बीच होड में आखिरकार पैसेफिक मॉल ने 1 लाख 7 हजार रूपये प्रति वर्ग मीटर की बोल...

नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में विवादित नारे लगवाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। एक धरना प्रदर्शन के दौरान नूपुर शर्मा के खिलाफ में विवादास्पद नारे लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कन्हैयालाल हत्याकांड मामले के बाद पुलिस इन आरोपियों तक पहुंची है। 20 जून को निकले जुलूस में भड़काऊ नारे लगवाने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में कई विवादित नारे लगवाए थे। आरोपियों में एक युवक हिस्ट्रीशीटर है। वहीं, दूसरा युवक समाज के कार्यक्रमों में कलमा और नात पढ़ने का काम करता था। कॉल डिटेल्स में युवक के पाकिस्तान से कई नंबरों पर बात करना भी सामने आ सकता है। आरोपियों ने जूलुस में विवादित नारे लगाकर युवाओं को जमकर उकसाया था। इस जुलूस में कन्हैयालाल की हत्या करने वाले आरोपी रियाज और गौस समेत अन्य सभी आरोपी पहुंचे थे। दरअसल, जुलूस के कुछ वीडियो के आधार पर पुलिस ने कई लोगों को आइडेंटीफाइड किया। इसके बाद गुल...