मनीला: फिलीपींस (Philippines) में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें बीस से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है. विमान में कुल 92 यात्री सवार थे, 40 लोगों का बचा लिया गया है. बाकि लोगों की तलाश जारी है.
देश के सेना प्रमुख ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसा सुलु प्रांत के जोलो द्वीप में लैंडिंग के वक्त हुआ. उन्होंने कहा कि बचाव दल दुर्घटना स्थल पर हैं. हम प्रार्थना कर रहे हैं कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचा सकें. सी-130 के जलते हुए मलबे से अब तक कम से कम 40 लोगों को बचाया गया है.
सशस्त्र बलों के प्रमुख सिरिलिटो सोबेजाना ने कहा कि विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैनिकों को ले जा रहा था. सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में सरकारी बल दशकों से अबू सय्याफ़ के चरमपंथियों के संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने ने संवाददाताओं से कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. विमान रनवे पर लैं...
नई दिल्ली। ईरान के नए राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी को जीत पर दुनियाभर से बधाई मिल रही है। इस मौके पर भारत के वजीर-ए-आजम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इब्राहिम रायसी को इस्लामिक गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी है।
एक ट्वीट के माध्यम से, प्रधानमंत्री ने कहा, “इस्लामिक गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर महामहिम इब्राहिम रायसी को बधाई। मैं भारत और ईरान के बीच मधुर संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"
उधर ईरान के नए राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी जीत के बाद अब अगस्त में शपथ लेंगे।...
भारत की काबिलियत का डंका पूरी दुनिया में बजता साफ देखा जा सकता है। अब एक और भारतवंशी ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारतीय मूल के माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला अब माइक्रोसॉफ्ट( Microsoft Corp) के चेयरमैन बना दिए गए हैं. इस प्रमोशन के बाद नडेला जॉन थॉम्पसन का स्थान लेंगे.
बता दें कि सत्या नडेला साल 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बने थे. इसके बाद उनके कई मिशन सफल रहे। LinkedIn, Nuance कम्युनिकेशंस और ZeniMax जैसी कई कंपनियों के अरबों डॉलर के अधिग्रहण में सत्या नडेला की जबरदस्त परफॉर्मेंस की सराहना की गई. माइक्रोसॉफ्ट ने इस मौके पर एक बयान में कहा है कि थॉम्पसन अब प्रमुख इंडीपेन्डेंट डायरेक्टर रहेंगे. थॉम्पसन साल 2014 में बिल गेट्स के बाद माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन बने थे.
भारत के हैदराबाद में साल 1967 में सत्या नडेला का जन्म हुआ था. उनके पिता एक प्रशासनिक अधिक...
सैंट गोबेन ने राजस्थान में पहले चरण में 2010 से अब तक 1200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया
सैंट गोबेन ने मुख्यमंत्री को अपनी प्रस्तावित निवेश योजना प्रस्तुत की, राज्य की औद्योगिक पालिसी फ़्रेमवर्क के तहत समर्थन के लिए अनुरोध किया
भिवाड़ी और अलवर में कंपनी ने दूसरे चरण में 1100 करोड़ के निवेश प्रस्तावित किया
राज्य में 1100 के वर्तमान प्रत्यक्ष रोजगार के साथ, कंपनी का लक्ष्य दूसरे चरण में 300 और रोजगार के अवसर को भादवा देगा ।
जयपुर। सैंट गोबेन ने फ्लोट ग्लास की एशियाई मांग के निर्माण के लिए राजस्थान में दूसरे चरण के विस्तार के लिए निवेश करने की इच्छा ज़ाहिर की। 2010 से अपनी निवेश घोषणा के बाद से, सैंट गोबेन पहले ही 1200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चूका हैं, और 1100 को प्रत्यक्ष रोजगार भी दिया है। इसके चलते सैंट गोबेन ने मुख्यमंत्री को प्रस्तावित निवेश योजना प्रस...
Israel Hamas Ceasefire: इजरायल और हमास के बीच 11 दिनों से जारी संघर्ष पर शुक्रवार को आखिरकार विराम लग गया है। इजरायल ने गाजा पट्टी में सैन्य अभियान को रोकने के लिए सीजफायर को मंजूरी दे दी है। यह शुक्रवार सुबह 2 बजे से प्रभावी हो गया है। इसके बाद इलाके में आज हालात थोड़े राहत भरे कहे जा सकते हैं।
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में 11 दिनों के सैन्य अभियान को रोकने के लिए एकतरफा संघर्ष विराम को मंजूरी दी वहीं हमास ने भी इसकी पुष्टि की। बता दें कि इस मामले में लगातार अमेरिका भी पहल कर रहा था। जो बिडेन ने लगातार अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते हैं दोनों ओर से सीजफायर की अपील भी की थी और लगातार इसके लिए प्रयास भी कर रहे थे।
21 मई की सुबह से लागू हुए इस संघर्ष विराम के लिए काफी दिनों से इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर कई वैश्विक नेता गाजा...
दिल्ली। भारत भैंस के मांस के प्रमुख निर्यातकों में से एक है और पिछले एक साल से अधिक की अवधि में वैश्विक महामारी कोविड-19 के बावजूद भारत वर्ष 2020-21 में 03 अरब 17 करोड़ अमरीकी डॉलर मूल्य के उत्पादों का निर्यात करने में सफल रहा है जो इससे पिछले सामान्य स्थिति वाले वित्तीय वर्ष 2019-20 के स्तर के बराबर ही है।
भैंस के मांस के निर्यात से होने वाली आय भी 2754 अमरीकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन से बढ़ कर 2921 अमरीकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गई। भारत का पौष्टिक एवं जोखिम रहित भैंस का मांस विश्व के 70 से अधिक देशों में बहुत ही लोकप्रिय है।
कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के मुताबिक हांगकांग, वियतनाम, मलयेशिया, मिस्र, इंडोनेशिया, ईराक, सऊदी अरब, फिलीपीन्स और संयुक्त अरब अमीरात भारत से भैंस के मांस का आयात करने वाले प्रमुख देश हैं। किसी भी खतरे (जोखिम) से बचने के लिए भैंस के म...
दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 2,67,334 नए मामले सामने आए। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,54,96,330 हो गई है। लेकिन पिछले 24 घंटों में दुनिया के किसी भी देश मे हुई सर्वाधिक मौतों का रिकॉर्ड भारत ने तोड़ दिया है। जहां 4529 लोगों की जान गई।
नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,83,248 हो गई है। एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में हुई थी. लेकिन अब भारत ने ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
संक्रमण कितना खतरनाक रूप भारत में ले चुका है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के 40 फीसदी से ज्यादा कोरोना मामले हर दिन भारत में दर्ज किए जा रहे हैं और दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है.
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 32,26,719 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 2,19,86,363 है। भारत में कल तक कोरोना वायरस के कुल 32,03,01,177 सैंपल टेस्ट क...
इजराइल और हमास (इजराइल इसे आतंकी संगठन मानता है) के बीच जारी जंग आर पार की लड़ाई में तब्दील हो गई है। या तो अब हमास बचे या इजराइल दोनों ही एक दूसरे की बर्बादी की मानो कसम खा चुके हैं। इस बीच इजरायल ने लगातार हमास के खिलाफ हमला तेज कर रखा है।
अब तक इस जंग में 126 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें 31 बच्चे भी शामिल हैं। दोनों तरफ के हमलों में 1000 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में 9 इजराइली और बाकी फिलिस्तीनी हैं। यह लड़ाई इस कदर तेज हो चुकी है कि अब इसमें इसराइल ने गाजा में मौजूद मीडिया के दफ्तर को भी अपनी एयर स्ट्राइक में शनिवार शाम उड़ा दिया है।
इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने शनिवार शाम एयरस्ट्राइक कर एक 12 मंजिला अपार्टमेंट गाजा टावर को तबाह कर दिया। इसमें अमेरिकी मीडिया एसोसिएट प्रेस (AP), कतर मीडिया हाउस अल जजीरा, मिडिल ईस्ट मीडिया सहित कई समाचार पत्र, एजेंसी और चैनल्स के ऑफि...
मिजोरम। भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र रहा है वसुधैव कुटुंबकम। परन्तु आज 'विश्व परिवार दिवस' जैसे मौके पर यह याद दिलाना भी जरूरी है कि अब धीरे-धीरे नई पीढ़ी इस संस्कार को, इस संस्कृति को भूलती जा रही है या भुला चुकी है। आज के युग में जहां परिवार के दो सदस्य भी सही से एक घर में रहकर रिश्तो को नहीं निभा पा रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी प्रेरणा बना है मिजोरम के जिओना चाना का परिवार।
जहां दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली के 181 सदस्य आज भी एक साथ रहते हैं। जिओना चाना इस परिवार के मुखिया हैं। वह अपनी 38 पत्नियों, 94 बच्चों, 14 बहुओं और 33 पोते-पोतियों के अलावा एक नन्हें पड़पोते के साथ बड़े प्यार से यहां 100 कमरों के घर में रहते हैं।
हमारे परिवारों में शादी ब्याह या किसी बड़े फंक्शन में जितने लोगों का खाना बनता है उतना तो इस परिवार में रोजाना बनता है। यदि...