नई दिल्ली (विकास विजय). भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और भारतीय नौसेना (आईएन) ने मौजूदा कोविड-19 संकट से निपटने के लिए ऑक्सीजन कंटेनरों और चिकित्सा उपकरणों के परिवहन को लेकर अपनी क्षमताओं को और प्रयासों को और तेज कर दिया है. नागरिक प्रशासन की सहायता करने के लिहाज से 07 मई को वायुसेना के सी-17 विमानों ने देश के भीतर से 400 उड़ानें संचालित की. एक दिन भीतर इनमें से करीब 351 उड़ानों के मार्फत 4,904 मीट्रिक टन की कुल क्षमता के 252 ऑक्सीजन टैंकरों को एयरलिफ्ट किया गया और जामनगर, भोपाल, चंडीगढ़, पानागढ़, इंदौर, रांची, आगरा, जोधपुर, बेगमपेट, भुवनेश्वर, पुणे, सूरत, रायपुर, उदयपुर, मुंबई, लखनऊ, नागपुर, ग्वालियर, विजयवाड़ा, बड़ौदा, दीमापुर और हिंडन में ऑक्सीजन सप्लाई के काम में बड़ी राहत पहुंचाई गई.
भारतीय वायुसेना के विमानों ने 1,252 खाली ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ-साथ 1,233 मीट्रिक टन कुल ...
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा कर दी है. मेलिंडा और बिल गेट्स ने इसके लिए साझा बयान भी जारी किया है. बिलगेट्स का यह तलाक भारत में भी चर्चा का विषय बना हुआ है. भारतियों के लिए उनका माइक्रोसॉफ्ट बड़े रोजगार का जरिया है और उनकी कंपनी में काफी सॉफ्टवेयर इंजीनियर भारतीय ही हैं। और इस में कहा गया है कि 'काफी बातचीत और अपने रिश्ते पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी खत्म करने का फैसला लिया है.
बीते 27 साल में अपने तीन बच्चों को पालकर बड़ा किया है. हमने एक फाउंडेशन भी बनाया है जो विश्वभर में लोगों के स्वस्थ्य और अच्छे जीवन के लिए काम करता है. हम इस मिशन के लिए अब भी एक जैसी सोच रखेंगे और साथ काम करेंगे. हालांकि हमें अब लगता है कि हम जीवन के आने वाले समय में बतौर पति पत्नी साथ नहीं रह पाएंगे. हम नया जीवन शुरू करने जा रहे हैं. ऐसे में...
नई दिल्ली। अभी पूरे देश में एक इंजेक्शन का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है और वह है रेमडेसिविर इंजेक्शन। ऐसा माहौल बन गया है कि जैसे यह इंजेक्शन किसी ने लगा लिया तो वह कोरोना के कारण मौत के मुंह में नहीं जाएगा। लोग बिना चिकित्सक की सलाह के ही इस इंजेक्शन को लगवा रहे हैं या चिकित्सक पर भी यह इंजेक्शन लगाने का दबाव बना रहे हैं। कुछ प्राइवेट अस्पताल भी ऐसे हैं जिन्होंने मरीजों और उनके परिजनों के बीच इस इंजेक्शन का ऐसा माहौल बना दिया है कि जैसे इसके बिना मौत निश्चित है। लेकिन यह सब मिथ्या है। डर बेवजह का है। कोरोना के इलाज के लिए रेमडेसिविर की इसी गलत धारणा के बीच मांग बढ़ गई है।
इंटरनेट, टीवी, मीडिया, व्हाट्स एप ग्रुप्स, फेसबुक पर लोग रेमडेसिविर इंजेक्शन की गुहार लगाते दिख रहे हैं। ब्लैक में भी कई गुना दामों पर इसे खरीदने के लिए पागल हुए जा रहे हैं। यही कारण है कि इसकी कालाबाजारी भी बढ़ गई है...
ब्रिटेन। महारानी एलीजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. द रॉयल फैमली ने ट्वीट कर उनके निधन की पुष्टि की. फैमिली के मुताबिक विंड्सर कासल में उन्होंने अंतिम सांस ली है. प्रिंस फिलिप का जन्म 10 जून 1921 को कोर्फू (Corfu) के ग्रीक द्वीप पर हुआ था.
बता दें कि फरवरी के महीने में प्रिंस फिलिप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उनका संक्रमण और हृदय संबंधी रोग का इलाज किया गया. उनको चिकित्सकों विशेष निगरानी में भी रखा गया था. जिसके बाद तबियत सुधरने के बाद मार्च के महीने में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप (99) को अस्पताल से छुट्टी मिली थी. और पिछले लंबे समय से वो स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे....
नई दिल्ली। भारत में फिलहाल कोरोना वायरस एक बार फिर बेकाबू हो गया है इसके बाद भारत के हालात को देखते हुए न्यूज़ीलैंड ने अहम फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा दी है, ये रोक 11 अप्रैल से शुरू होगी। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेन ने ऐलान किया है कि भारत से आने वाले लोगों की एंट्री 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रोक दी गई है। ये नियम न्यूजीलैंड में 11 अप्रैल शाम चार बजे से लागू कर दिया जाएगा।
बता दें पिछले 24 घंटे में देश में सवा लाख पार नए मामले आए हैं। एक दिन में 1,26,789 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान 685 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है। अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,29,28,574 हो गई है। वहीं, मौत की बात करें तो इस वायरस से अब तक 1,66,862 लोगों की मौत हुई है। अभी देश में कोरोना के सक्रिय मामले 9,10,319 हैं, जिनका इला...
नई दिल्ली. दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्मी दुनिया का सबसे बड़े दादा साहेब फाल्के अवार्ड (Dadasaheb phalke award) से सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने इसकी घोषणा की है. उन्होंने बताया है कि रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड 3 मई को दिया जाएगा. इस घोषणा के साथ ही रजनीकांत के फैंस में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर जमकर रजनीकांत को बधाइयां दी जा रही है. उनके फोटो शेयर किए जा रहे हैं....
सऊदी अरब (Saudi Arab) में कई युवाओं के सपनों पर पानी फिर गया है. अब वो चाहकर भी पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड और म्यांमार की महिलाओं से शादी नहीं कर पाएंगे. क्योंकि सऊदी अरब ने अपने देश के पुरुषों को पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड और म्यांमार की महिलाओं से शादी करने पर रोक लगा दी है. पाकिस्तानी अखबार डॉन की मानें तो सऊदी मीडिया की एक रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी गई है. यदि अनौपचारिक आंकड़ों पर नज़र डालें तो सऊदी में फिलहाल इन चार देशों की 5 लाख महिलाएं रहती हैं. मक्का के पुलिस महानिदेशक मेजर जनरल असफ अल-कुरैशी के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशियों से शादी करने की इच्छा रखने वाले सऊदी पुरुषों को अब सख्त नियमों का सामना करना पड़ेगा. और यदि इन नियमों की पालना नहीं की तो खैर नहीं. अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि सऊदी पुरुषों को विदेशियों से शादी करने ...
मुबंई (संदीप श्रीवास्तव). दुनियाभर में अपने इनोवेशन के लिए मशहूर चर्चित बिजनेसमेन एलन मस्क ने भारतीय इंटरनेट बाजार में Starlink के जरिए दस्तक दे दी है. रिलायंस समेत कई बड़ी टेलिकॉम और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों की इसी के साथ नींद उड़ गई है. और अभी से एलन मस्क के व्यापारिक हमले से बचने के प्रयास तेज कर दिए हैं.
एलन मस्क की कंपनी Starlink भारत में अब जल्द ही इंटरनेट सर्विस उपलब्ध करवाने जा रही है और इस सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है. दरअसल Elon Musk चाहते हैं कि सेटैलाइट के जरिए लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराया जाए. सैटेलाइट इंटरनेट का कॉन्सेप्ट हालांकि काफी पहले से ही लेकिन जिस अग्रेसिव मार्केटिंग और तैयारी के साथ वो बाजार में दस्तक दे रहे हैं इससे पहले कोई भी इंटरनेट सेवा प्रदाता इस स्तर पर नहीं आया.
बता दें कि SpaceX की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट ...
अमेरिका. कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके ना कोई और अमेरिका में यह सच होता हुआ दिखाई दिया जहां अमेरिका में एक बड़ा विमान हादसा टला, तो हर कोई ईश्वर का धन्यवाद देता हुआ नजर आया. हुआ यूं कि 241 लोगों के साथ आसमान में उड़ते एक विमान के इंजन में आग लग गई. लेकिन पायलट ने साहस, संयम के साथ विषम परिस्थितियों से निपटते हुए विमान की डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई. विमान अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइन्स का था. विमान के इंजन में आग के बाद टुकड़े यात्रा के दौरान उड़ते विमान से आसमान से नीचे बरसते रहे. इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें और वीडियो देखहर हर कोई दंग है.
यहां क्लिक कर देखें हादसे का वीडियो..
विमान में सवार यात्रियों ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस हादसे की भनक लगी उसके बाद एक बारगी तो उन्होंने अपनी मौत को निश्चित मान लिया था लेकिन पायलट की बहादुरी का एहसान जीवन भर नह...
महाजन. भारत और अमेरिकी सेना के बीच में संयुक्त युद्धाभ्यास देश के पश्चिमी सीमा से सटे पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के समीप शुरू हो गया है. राजस्थान के बीकानेर क्षेत्र के महाजन फायरिंग रेंज में यह द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास शिविर शुरू हुआ है जिसमें अमेरिकी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिक दल भी शामिल है. इस महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने 270 अमेरिकी सैनिकों का दल 5 फरवरी को भारत पहुंच चुका था. यह युद्धाभ्यास करीब दो सप्ताह यानी 21 फरवरी तक चलेगा. दोनो देशों की सेना का यह 16वां युद्धाभ्यास है जो कि सेना की दक्षिण और पश्चिमी कमान द्वारा विश्वस्तरीय ट्रेनिंग नोड के रूप में तैयार की गई एशिया की सबसे बड़ी महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ है.
बताया जा रहा है कि इस द्विपक्षीय अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व सप्त शक्ति कमान की 11 वीं बटालियन जम्मू कश्मीर राइफल्स कर...