World

सिंगापुर में हुई केयर्न पिंकसिटी हाफ मैराथन प्रोमो रन, धावकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

सिंगापुर. जिंदा रहना है तो दौड़ना है. अच्छे स्वास्थ्य के लिए दौड़ के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए जयपुर से शुरु हुआ कारवां अब सिंगापुर तक जा पहुंचा है. अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी केयर्न पिंकसिटी हाफ मैराथन (CAIRN PINK CITY HALF MARATHON) का मुख्य आयोजन तो 15 दिसम्बर 2019 को होगा लेकिन सिंगापुर में इसकी प्रोमो रन हुई. सिंगापुर के कई रनर्स ने दौड़ लगाई और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया. केयर्न पिंकसिटी हाफ मैराथन के फाउण्डर मनोज सोनी ने बताया 'इस प्रोमो रन का आयोजन एक प्री और प्रमोशनल इवेंट के तौर पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय रनर्स शामिल हुए.' THE END NEWS (TEN) इस प्रोमो रन का ऑफिशियल डिजिटल मीडिया पार्टनर रहा. सिंगापुर में इस्ट कोस्ट पार्क के पार्कलेंड ग्रीन में यह प्रोमो रन आयोजित की गई....

भारत-पाक परमाणु युद्ध में मारे जाएंगे 12.5 करोड़ लोग, वो 10 खतरनाक फैक्ट जो आपको डरा देंगे

अमेरिका. भारत और पाक के बीच चल रहा तनाव 12.5 करोड़ लोगों की जान ले सकता है. यदि दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो 12.5 करोड़ तक की संख्या में लोग एक सप्ताह के भीतर मर जाएंगे. अमेरिका की साइंस एडवांस जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है यह संख्या दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मारे गए लोगों से कहीं ज्यादा होगी. दुनियाभर में जलवायु संबंधी आपदाएं आना शुरु हो जाएंगी. कोलोराडो बोल्डर विश्वविद्यालय और रुतगेर्स विश्वविद्यालय के विश्लेषकों की ओर से किए गए इस विश्लेषण में बताया गया कि भविष्य में भारत-पाक में परमाणु युद्ध हुआ तो उसकी विभीषिका और कुप्रभाव कैसा होगा? साइंस एडवांस जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन रिपोर्ट में भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध के परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित किया गया है. जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद उपजे तनाव के बीच यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई है. ...

भारत में नया नशा 'इंटरनेट', 45.1 करोड़ एक्टिव इंटरनेट यूजर, IAMAI की रिपोर्ट के 10 बड़े खुलासे

नई दिल्ली. भारत इंटरनेट का दीवाना है, खासकर युवाओं में इसकी लत है. इंटरनेट के मार्फत युवा ना केवल सोशल मीडिया पर बल्कि कई अन्य एप पर घंटों सक्रिय हैं. भारत में कुल 45.1 करोड़ लोग एक्टिव इंटरनेट यूजर हैं जो दिन-रात इंटरनेट पर सक्रिय रहते हैं. बड़ी बात यह है कि इन एक्टिव यूजर्स में 67% पुरुष हैं. मोबाइल और इंटरनेट पर समय-समय पर आंकड़े और रिपोर्ट जारी करने वाली संस्था इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) ने एक रिपोर्ट जारी की है और इसमें पूरे माह इंटरनेट पर सक्रिय रहने वाले लोगों से जुड़े तथ्यों के आधार पर आंकड़े जारी किए हैं. इसी के चलते भारत आज चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट यूजर देश बन गया है. बड़ी बात यह है कि भारत में इंटरनेट का यूज और इससे जुड़ा व्यापार और फलने फूलने वाला है. रिपोर्ट में इंटरनेट यूज से जुड़े 10 बड़े खुलासे 1- देश में कुल 45.1 करोड़ सक्...

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, जाने क्या थे बापू के 10 प्रेरणादायक अनमोल वचन

गुजरात. महात्मा गांधी ने कहा था- विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए, जब विश्वास अंधा हो जाता है तो मर जाता है. लोगों के अच्छे गुणों को देखो, ना की उनकी गलतियों को गिनो. इनसान महान पैदा नहीं होता है, उसके विचार उसे महान बनाते हैं. विचार और काम की शुद्धता और सरलता ही महान लोगों को आम लोगों से अलग करती है. मौन सबसे सशक्त भाषण है, धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी. गौरव लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में. महात्मा गांधी के ऐसे ही कई प्रेरणादायक वचन रहे जिन्होंने दुनिया के कई लोगों और युवाओं के जीवन को एक नई दिशा दी. 2 अक्टूबर 1869 को महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में हुआ. पूरी दुनिया में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है, लेकिन गांधी जयंती पर हम आयोजनों से हटकर आज उन अनमोल वचनों की बात करना चाहेंगे जो हर दिन हमारे जीवन को एक नई दिशा दे रहे हैं...

सर्वाधिक शक्तिशाली सेनाओं में भारतीय सेना चौथे नम्बर पर, जानिए टॉप 10 दुनिया की शक्तिशाली सेनाएं कौन सी हैं?

नई दिल्ली. भारत की सैन्य ताकत का लोहा पूरी दुनिया मान रही है. दुनिया की सर्वाधिक शक्तिशाली सेनाओं में भारतीय सेना अमेरिका, रूस, चीन के बाद चौथे नम्बर पर है. पाकिस्तानी सेना का नम्बर 15वें स्थान पर है. यह खुलासा 'ग्लोबल फायरपावर्स 2019' की सैन्य शक्ति से संबंधित रिपोर्ट में हुआ है. खुद पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में प्रमुखता से बताया गया है कि विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली सेनाओं में कौन से देश की क्या रैंकिंग है. ग्लोबल फायरपावर ने इस सूची में 137 देशों की सेनाओं को शामिल किया है. इनकी रैंकिंग इनके पास मौजूद हथियारों और सैनिकों की संख्या मात्र से नहीं की गई है बल्कि इस बात को आंका गया है कि हथियार कितने तरह के हैं, सेना की कुल श्रमशक्ति कितनी है, उस देश की जनसंख्या, भूगोल व विकास के संदर्भ में सैन्य शक्ति का क्या स्वरूप है. रैंकिंग में परमाणु हथियार संपन्न देशों को बोनस अंक दिए गए ...

भारत में मोदी-मैरीकॉम सबसे लोकप्रिय हस्ती, धोनी-ओबामा का जलवा, देखें टॉप 10 लोकप्रिय हस्तियों की लिस्ट

लंदन/नई दिल्ली. देश में लोकप्रियता के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महेन्द्र सिंह धोनी और रतन टाटा का कोई मुकाबला नहीं. यह वो तीन शख्स हैं जो देश के लोगों की पसंदीदा पुरुष हस्तियों में नम्बर एक, नम्बर दो, नम्बर तीन पर हैं. वहीं महिला वर्ग में मेरीकॉम नम्बर वन, किरण बेदी नम्बर टू, लता मंगेशकर नम्बर तीन पर हैं. उधर भारत में विदेशी हस्तियों की लोकप्रियता की बात करें तो बराक ओबामा, बिल गेट्स, जैकी चेन पुरुषों में वहीं मलाला यूसुफजई, मिशेल ओबामा जैसी हस्तियां महिला वर्ग में भारतियों में काफी लोकप्रिय हैं. लंदन बेस्ड मार्केटिंग रिसर्च एजेंसी यूगोव (YouGov) ने दुनिया में लोकप्रिय हस्तियों को लेकर एक सर्वे किया. सर्वे में भारत देश के साथ दुनियाभर की लोकप्रिय हस्तियों की अलग-अलग रैंकिंग जारी की गई. अलग-अलग श्रेणियों में 41 देशों के 42000 लोग इस सर्वे का हिस्सा बने. बड़ी बात यह है कि देश ...

मुकेश अंबानी सबसे बड़े भारतीय धनकुबेर, जानें टॉप 10 धनकुबेर और उनसे जुड़े 10 बड़े फैक्ट

मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे बड़े धनकुबेर हैं. लगातार आठवें साल भी वो सबसे अमीर भारतीय घोषित किए गए हैं. अंबानी की कुल नेट संपत्ति 3,80,700 करोड़ रुपये है. अमीर भारतीयों की यह सूची आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया ने जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक लंदन स्थित एसपी हिंदुजा और उनका परिवार 1,86,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और विप्रो के अजीम प्रेमजी तीसरे स्थान पर. अजीम प्रेमजी की नेट वर्थ 1,17,100 करोड़ रुपये आंकी गई. देश के शीर्ष 25 अमीरों की कुल संपत्ति का मूल्य भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के दस प्रतिशत के बराबर है. 76 प्रतिशत करोड़पतियों ने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है. भारत के टॉप 10 धनकुबेर और नेट वर्थ: 1- मुकेश अंबानी- 3,80, 700 करोड़ रुपए 2- हिंदुजा समूह- 1,86,500 करोड़ रुपए 3- अजीम प्रेमजी- 1,17,10...

भूकंप के तेज झटकों से थर्राया उत्तर भारत, PoK में भारी तबाही, सड़कें फटीं

भूकंप के तेज झटकों से थर्राया उत्तर भारत भूकंप से PoK में भारी तबाही, सड़कें फटीं दिल्ली समेत उत्तरी भारत में महसूस हुए भूकंप के झटके पीओके के जाटलान में था भूकंप का केंद्र भूकंप की तीव्रता 6.3 रिक्टर स्केल सैंकड़ों लोगों के घायल होने और मरने की खबर दिल्ली. पीओके में मंगलवार शाम 4 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है. इतनी तेज जलजले से पूरा उत्तर भारत भी कांप उठा. तबाही का मंजर देखने को मिला. पीओके के जाटलान इलाके में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है. शुरुआती खबरों के मुताबिक पीओके में भूकंप से भारी तबाही मची हुई है. वहां सड़कें बीच से फट गई हैं. गाड़ियां पलट गईं. सैंकड़ों लोगों के घायल होने और मरने की खबरें आ रही हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक भूकंप से फिलहाल जम्मू कश्मीर में किसी न...

178 साल पुरानी ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक दिवालिया, लाखों पर्यटक फंसे, स्थापना से दिवालियापन तक के 10 फैक्ट

लंदन. लोगों को दुनिया घुमाने वाली थॉमस कुक कंपनी भी मंदी की मार के बीच थक कर दिवालिया हो गई है. प्राइवेट सेक्टर में रोजगार की चाह रखने वाले, खासकर ट्रेवल क्षेत्र से जुड़े लोगों लिए यह एक और बुरी खबर है. ट्रेवल सर्विस के लिए अपनी खास पहचान रखने वाली ब्रिटेन की जानी-मानी पुरानी कंपनी थॉमस कुक कर्ज का बोझ नहीं सह पाई. इसके साथ ही दुनियाभर में थॉमस कुक के करीब 6 लाख पर्यटक इधर उधर फंस गए. भारत सहित कई देश इससे चिंतित हैं. कंपनी की इस हालत से गोवा का पर्यटन प्रभावित होगा, क्योंकि यहां अधिकतर पर्यटक थॉमस कुक की बुकिंग के जरिये ही आते थे. गोवा की ट्रैवल ऐंड टूरिज्म एसोसिएशन की माने तो थॉमस कुक के दिवालिया होने से गोवा में ब्रिटेन से आने वाले पर्यटकों की भारी कमी हो सकती है. थॉमस कुक की स्थापना से दिवालियापन तक के 10 फैक्ट: 1- 178 साल पुराने थॉमस कुक पर 1.7 अरब पाउंड (15 हजार करोड़ रुपए) का ...

अमेरिका में खेला गया 'ट्रम्प कार्ड', 'हाउडी मोदी' में 'मोदी-मोदी', जानिए मोदी-ट्रम्प की 10 बड़ी बातें

ह्युस्टन (अमेरिका). दुनिया में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम के बहाने भारत जबरदस्त 'ट्रम्प कार्ड' खेलने में कामयाब हुआ. अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने पर अमेरिका मोदी-मोदी से गूंज गया तो अबकी बार ट्रम्प सरकार का नारा भी गूंजा. ट्रम्प की राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिहाज से यह काफी अहम कार्यक्रम हुआ, जिसमें ट्रम्प ने एक तीर से दो निशाने लगाने की कोशिश की तो विदेश नीति के मामले में मजबूत मोदी ने भी इस मंच का जमकर फायदा उठाया. हाउडी मोदी को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे साथ वो खास मेहमान मौजूद हैं जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप जो कहते है उसे दुनिया गौर से सुनती है. ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम के मंच से मोदी और ट्रम्प ने जमकर न केवल आतंकवाद पर निशाना साधा बल्...