World

बेरोजगार गांव ने गंदे तालाब को बनाया अंडरवॉटर सेल्फी हॉट-स्पॉट, सफलता की गजब कहानी 10 रोचक फोटो के साथ

इंडोनेशिया. यह खबर इसलिए लिखी जा रही है ताकि इंडोनेशिया के एक छोटे से अंबेल पोंगोक गांव की कहानी को आप जानकर खुद को पॅाजिटिव महसूस कर सकें. इरादे मजबूत हो तो कुछ भी असंभव नहीं.  15 साल पहले गंदगी, बेरोजगारी, गरीबी और अशिक्षा से जूझ रहे अंबेल पोंगोक गांव में अब लोग स्वच्छ माहौल में रहते हैं, स्थानीय लोगों के पास रोजगार है, गरीबी छू मंतर हो गई है, गांववासी अब शिक्षा की ओर अग्रसर हैं.   कारण साफ है कुछ सालों पहले एक गंदे तालाब को बेहतरीन अण्डर पार्क में तब्दील करने का सपना इंडोनेशिया निवासी जुनैदी मुल्योनो ने देखा था. सपने को पूरा करने के लिए प्रयास किए, गांव वासियों को अपने साथ लिया और आज यह एक नामी टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया है. गांव का हर परिवार अंडरवॉटर सेल्फी हॉट-स्पॉट से रोजाना 2500 रुपए महीना कमा रहा है. गांव के तालाब का इंस्टाग्राम अकाउंट है, जिसके 40 हज...

महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्टू. को विधानसभा चुनाव, 24 अक्टू. को नतीजे, 10 फैक्ट से समझें पूरी ABCD

नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है. 21 अक्टूबर को यहां वोटिंग और 24 अक्टूबर को काउंटिंग होगी. झारखंड के चुनाव इन दो राज्यों के बाद होंगे. महाराष्ट्र-हरियाणा और झारखंड तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है. बीजेपी के सामने इन राज्यों में वापसी की चुनौती है तो महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी, झारखंड में जेएमएम और हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में लौटने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा. महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं, जबकि हरियाणा में 90 सीटें है. महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन की घोषणा कर दी है. वहीं बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन पर बातचीत चल ही रही है. साल 2014 में महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान 20 सितंबर को हुआ था और 15 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. वहीं चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित हुए थे. 2014 में झा...

अमेरिका में 'हाउडी मोदी' का आयोजन 22 सितम्बर को, कार्यक्रम में आना ट्रंप की मजबूरी क्यों? समझिए 10 फैक्ट से

ह्यूस्टन (अमेरिका). दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में हाउ डू यू डू को शॉर्ट में 'हाउडी' कहा जाता है (आप कैसे हैं?). दुनियाभर में ऊर्जा की सबसे बड़ी राजधानी के रूप में अपनी पहचान रखने वाले अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में 22 सितम्बर को 'हाउडी, मोदी' कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. 50 हजार से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं. अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. गौर करने वाली बात यह है अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां शुरु हो चुकी है इस बीच ट्रम्प का कार्यक्रम में आना अमरीका में भारतीय मूल के लोगों के बढ़ते राजनीतिक महत्व को रेखांकित करता है. गौरतलब है कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी तीसरी बार भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे. 2014 में उन्होंने न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर पर ...

क्यों है भारत का भविष्य खतरे में? जानें ICMR की रिपोर्ट के 10 चौंकाने वाले फैक्ट

नई दिल्ली (विपुल शर्मा). मोदी सरकार के कुपोषण मुक्त भारत के सपने को पूरा करने के लिए उठाए गए कदम को बडा झटका लगा है. कुपोषण भारत छोडो की बात भले ही हम सब कर रहे हों लेकिन भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की हाल में जारी रिपोर्ट पर नजर डालें तो स्थितियां आज भी भयावह ही नजर आती हैं. देश का भविष्य कुपोषण का शिकार है. सरकार अपने स्तर पर कोई कमी नहीं छोड रही लेकिन सालाना सात लाख से ज्यादा बच्चों की मौत का कारण आज भी भारत में कुपोषण है. कुपोषण को लेकर राज्यों के स्तर पर पहली बार आईसीएमआर ने इस तरह का अध्ययन किया है. वर्ष 1990 से लेकर 2017 तक के हालातों पर किए इस अध्ययन के अनुसार, उत्तर प्रदेश में प्रति एक लाख में से 60 हजार बच्चों का जीवन गंभीर चुनौतियों से घिरा हुआ है. इस गंभीर श्रेणी में राजस्थान, बिहार और असम को भी रखा है. 54 फीसदी महिलाओं में खून की कमी है. इनमें सबसे ज्यादा हरि...

आतंकी ओसामा का बेटा हमजा बिन लादेन भी ढेर, जानें 10 खतरनाक फैक्ट

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया का सबसे बड़ी राहत की खबर दी है. व्हाइट हाउस से डोनाल्ड ट्रम्प ने अलकायदा के सरगना हमजा बिन लादेन की मौत पुष्टि कर दी है. आतंक का यह खौफनाक चेहरा ओसामा बिन लादेन का चहेता बेटा था. अगस्त माह की शुरूआत में भी हमजा के मौत की खबरें आई थीं. हमजा लादेन ने अमेरिका को धमकी दी थी कि वह अपने पिता की मौत का बदला लेगा. जिसके बाद डरा हुआ अमेरिका इसको मौत की नींद सुलाने के लिए दिन रात जुटा था. बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान में ही छुपा था जिसे हवाई हमले में ढेर कर दिया गया.  आतंकी हमजा से जुड़ी यह 10 बड़ी बातें- 1- हमजा 1989 में सऊदी अरब के जेद्दाह में पैदा हुआ था. वह 30 साल का था. 2011 में पाकिस्तान में अमेरिकी नेवी सील के उस अभियान में वह बच निकला था, जिसमें ओसामा बिन लादेन मारा गया था. इसी वक्त पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिका के '...

अब POK पर कुछ बड़ा करने की तैयारी, 10 फेक्ट से जानें क्या है POK विवाद

नई दिल्लीः अनुच्छेद 370 के बड़े फैसले के बाद अब मोदी सरकार पीओके पर कुछ बड़ा फैसला ले सकती है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करना सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताई. साथ ही साफ किया कि अगला एजेंडा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना है. जितेन्द्र सिंह के इस बयान के बाद पाकिस्तान में खलबली मची है तो दुनियाभर की नजरें भारत पर हैं. पीएम मोदी और अमित शाह के बाद मंत्री जितेन्द्र सिंह ने इस बात को दौहरा कर साफ कर दिया है कि अब पीओके (POK) में कुछ बड़ा होने वाला है. जितेंद्र सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुद्दे पर कहा 'यह केवल मेरी या मेरी पार्टी की प्रतिबद्धता नहीं है बल्कि यह 1994 में पीवी नरसिंह राव के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा सर्वसम्मति से पारित संकल्प है...

महिला ने 'सांवलिया सेठ' को चढ़ावे के लिए नोटों की इतनी गडि्डयां निकाली की सबकी आंखे फटी रह गईं

चित्तौडगढ़ (राजस्थान). आराध्य देव अनूठे सांवलिया सेठ धाम (Sanwaliya Seth Temple) में तीन दिन परम्परागत मेला चला. इस मेले में देश-दुनिया से हजारों श्रद्धालु सांवलिया सेठ के दर्शन करने पहुंचे लेकिन एक महिला सबके आकर्षण का केन्द्र बन गई. दरअसल इस महिला ने जैसे ही अपने बैग से नोटों की गडि्डयां चढावे के लिए निकालनी शुरु की तो हर कोई हदप्रद हो गया. महिला एक के बाद एक नोटों की गडि्डयां निकालकर दानपात्र में डालती गई और लोग फटी आंखों से देखते रहे. आलम यह रहा कि मौके पर सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया. करीब सवा करोड़ का यह चढावा बताया जा रहा है और सुरक्षा कारणों से महिला कौन थी, किस घराने से ताल्लुक रखती है यह नहीं बताया गया. सोशल मीडिया पर भी महिला का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है.   मान्यता के अनुसार यहां आने वाले भक्त सांवलिया सेठ को अपना बिजनेस पार्टनर भी मानते हैं और अपनी ...

इमरान खान की पार्टी के नेता ने भारत से शरण मांगी, कहा- 'पाकिस्तान में मुस्लिम तक सुरक्षित नहीं'

नई दिल्ली: पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के नेता ने भारत से शरण मांगी है. प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के पूर्व विधायक बलदेव कुमार ने भारत सरकार से शरण देने की अपील की है. पाकिस्तान में लोकतंत्र के बिगड़े हालातों के बीच बलदेव कुमार ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक ही नहीं, बल्कि मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं है. 'केवल अल्पसंख्यक ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानी मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं है. हम पाकिस्तान में कई समस्याएं झेल रहे हैं. मैं भारत सरकार से शरण देने की अपील करता हूं. मैं वापस नहीं जाऊंगा.'  साथ ही उन्होंने कहा, 'भारतीय सरकार को एक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए ताकि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख परिवार यहां आ सकें. मैं चाहता हूं कि मोदी साहब उनके लिए कुछ करें. वहां उन्हें प्रताड़ित किया जाता है.' उधर पाकिस्तान से भारत में शरण लेने आए पू...

World Suicide Prevention Day -2019, हर 40 सेकेंड में एक आत्महत्या, जानें 10 बड़े फेक्ट

भारत. कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ की आत्महत्या के बाद हाल में सवाल फिर उठ खड़ा हुआ कि आखिर वो कौन सी वजहें होती हैं, जिनसे लोग आत्महत्या करने तक का फैसला कर डालते हैं. आर्थिक स्थिति, व्यापार घाटा, मानसिक तनाव, अकादमिक परेशानियां, काम का अत्यधिक दबाव, रिलेशनशिप की उलझनें, पारिवारिक झगड़े, विवाहेत्तर संबंध आदि कुछ ऐसे कारण है जो दुनियाभर में आज सुसाइड का प्रमुख कारण बन गए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में प्रतिवर्ष लगभग 8,00,000 लोग आत्महत्या करते हैं, यानी प्रति 40 सेकेंड में एक व्यक्ति खुद की जान ले लेता है. सुसाइड यानी आत्महत्या की इसी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए प्रतिवर्ष आत्महत्या रोकथाम दिवस भी मनाया जाता है ताकि जागरूकता बढ़ाई जा सके और सुसाइड के बढते आंकड़े को कम किया जा सके. गहरी निराशा की चरम अवस्था ही आत्महत्या के लिए प्रेरित करती है. अंग्...

फिर आफत में ना'पाक पाकिस्तान, 10 श्रीलंकाई क्रिकेटरों का पाक जाने से इनकार

इस्लामाबाद/श्रीलंका. पाकिस्तान में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है, या यों कहें पूरी दुनिया में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर है. पाकिस्तान की ना'पाक हरकतों का असर अब खेल पर भी साफ दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान में इसी महीने सीमित ओवरों की क्रिकेट श्रृंखला के लिए श्रीलंका टीम को पाकिस्तान दौरे पर जाना था लेकिन कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने जाने से मना कर दिया है. उधर बार-बार आग्रह के बावजूद लगातार इनकार करने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अधिकारियों की हालत पतली है. श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के 10 खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान के दौरे पर जाने से मना कर दिया है. गौरतलब है कि मार्च 2009 में लाहौर में एक टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंका टीम की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद कई देशों की टीमों ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर ...