DGP डिस्क अवार्ड से सम्मानित होंगे राजस्थान के 5 आईपीएस समेत 113 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी


जयपुर। राज्य के 5 आईपीएस एवं 14 आरपीएस अधिकारियों समेत 113 पुलिसकर्मियों एवं मंत्रालयिक वर्ग के कार्मिकों को खेल, प्रशिक्षण, रिजर्व पुलिस लाइन, सामान्य प्रशासन, कल्याण और पर्यवेक्षण के क्षेत्र में सुधार हेतु किए गए विशेष प्रयासों के लिए डीजीपी डिस्क और प्रशस्ति रोल मिलेगा। इस संबंध में गुरुवार को महानिदेशक पुलिस श्री एम एल लाठर ने आदेश जारी किये हैं।

राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय की तरफ से डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए तय किए गए 113 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के चयनित नामों में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सौरभ श्रीवास्तव व बीजू जॉर्ज जोसफ, महानिरीक्षक पुलिस एस परिमला, उपमहानिरीक्षक पुलिस जगदीश चन्द शर्मा व एसपी कावेन्द्र सिंह सागर समेत आईपीएस विनीता ठाकुर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान की टीम से प्रभुदयाल धनियां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कंचन वर्मा पुलिस निरीक्षक, ललित शर्मा सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश चंद सैन सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवम् कुलदीप कौशिक कनिष्ठ सहायक को उत्कृष्ट कार्य के लिए डीजीपी डिस्क और प्रशस्ति रोल से सम्मानित किया जाएगा।