हरियाणा. देश को दहलाने की साजिश में जुटे 4 खालिस्तानी आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने धर दबौचा है. करनाल से चार संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा गया है. इनके पास से बड़ी मात्रा में गोलियां और बारूद के बक्से मिले हैं. यह बारूद RDX हो सकता है, ऐसी आशंका जताई गई है. इनके पास से तीन IED बम भी मिले हैं. बताया जा रहा है कि सुबह चार बजे करनाल के बसताड़ा टोल से चारों की गिरफ्तारी हुई है. चारों इनोवा कार में सवार होकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे. गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी पंजाब के रहने वाले गुरप्रीत, भूपेंद्र अमनदीप व परविंदर सिंह बताए गए हैं. आरोपियों के पास से देसी पिस्टल, 31 कारतूस और 3 लोहे के कंटेनर बरामद हुए हैं. साथ ही 1 लाख 30 हजार रूपये कैश भी बरामद किए गए हैं. तीन युवक फिरोजपुर के रहने वाले हैं. 1 युवक लुधियाना का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी की जेल में दूसरे युवक से मुलाकात हुई थी. जिसके बाद साथ मिलकर इस तरह का काम करना इन्होंने तय किया था.