नई दिल्ली। दुनिया को एक बार फिर से कोरोना की चिंता सताने लगी है। चीन और अमेरिका जैसे देशों में फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है। लगातार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। इस बीच सतर्कता के तौर पर भारत में भी अलर्ट जारी किया गया है। भारत के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की तरफ से NCDC और ICMR को चिट्ठी लिखकर कहा गया है कि सभी राज्यों को जीनोम सीक्वेंसिंग पर जोर देना होगा।
इस समय देश में कोरोना के मामले ज्यादा नहीं हैं, मौतें भी काफी कम हो गई हैं. लेकिन क्योंकि पूरी दुनिया में ये वायरस फिर पैस पसार रहा है, ऐसे में सरकार भी कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती है।
हालांकि भारत मे अभी मामले कम हैं लेकिन सरकार सतर्क है। इसी वजह से स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की तरफ से NCDC और ICMR को चिट्ठी लिखी गई है। चिट्ठी में उन्होंने कहा है कि अगर कोरोना के नए वैरिएंट्स की समय रहते पहचान करनी है, इसके लिए जीनोम सीक्वेंसिंग जरूरी है।
राज्यों को भी निर्देश दिया गया है कि वे जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजें। बड़ी बात यह है कि वैसे एक तरफ भारत सरकार सभी राज्यों को सावधान रहने के लिए कह रही है, वहीं दूसरी तरफ पैनिक ना करने की भी नसीहत दे रही है। ताकि बिना वजह लोग घबराएं नहीं पर सावधानी जरूर रखें।