दुनिया में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बडी बात यह है कि WHO चीफ टेड्रोस को भी संक्रमित होने का शक है और इसके बाद वो सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेबियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कहा है कि वह कोविड-19 (Covid-19) से पीड़ित एक व्यक्ति के संपर्क में आए हैं. वह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है. कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के बाद वह क्वारंटीन हो गए हैं. साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) प्रमुख ने कहा कि फिलहाल वह अच्छा महसूस कर रहे हैं. उनमें अभी तक कोरोना वायरस के कोई लक्ष्ण नहीं हैं.
उधर कोरोना संक्रमण का खतरा कम होता नहीं दिखाई देने के बाद फ्रांस के बाद अब स्पेन, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने भी लॉकडाउन की घोषणा की है. साथ ही लोगों से राष्ट्र प्रमुखों ने अपील की है कि घरों में ही रहें, बेवजह घरों से बाहर ना निकलें, लॉकडाउन गाइडलाइन्स की पालना करें.