जयपुर। मालवीय नगर इलाके में सरस डेयरी बूथ में गुरुवार रात आग लग गई। आग से बूथ के अंदर सो रहे एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक के बेटे ने डेयरी बूथ के सामने रहने वाले रिटायर्ड ASP राहुल वशिष्ठ पर आग लगाकर उसके पिता को मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए है।
मामला मालवीय नगर इलाके का है। मृतक के बेटे का आरोप है कि ASP ने धमकाया था कि डेयरी बंद कर देना नहीं तो आग लगा दूंगा। मृतक के बेटे लक्ष्मण ने पुलिस को दी शिकायत में रिटायर्ड ASP राहुल वशिष्ठ पर आरोप लगाया है। उसने बताया डेयरी के सामने ही रिटायर्ड ASP रहते हैं। शाम करीब 6 बजे वशिष्ठ डेयरी पर आए थे। डेयरी के बाहर लगे थड़ी-ठेलों को उल्टा कर दिया था। धमकाया कि रात 8 बजे डेयरी बंद कर देना नहीं तो आग लगा दूंगा। आरोप है कि रिटायर्ड ASP ने पेट्रोल छिड़ककर डेयरी में आग लगाई है। अंदर पिता को मारने के लिए बाहर से कुंदी भी लगा दी।
हालांकि घटनाक्रम की सच्चाई जानने में पुलिस जुटी है।