जयपुर। राजस्थान सरकार ने जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब 204 करोड़ रूपए की लागत से इसका विस्तार जाएगा। विस्तार के लिए 204.81 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुरवासियों के लिए मेट्रो सुविधा को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में जयपुर मेट्रो के फेज-1-डी (मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा) के निर्माण के लिए यह वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
बता दें कि गहलोत ने बजट वर्ष 2022-23 में जयपुर मेट्रो का विस्तार करते हुए बड़ी चौपड़ से दिल्ली-आगरा हाइवे पर ट्रांसपोर्ट नगर को (फेज-1-सी) एवं मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा (फेज-1-डी) को मेट्रो द्वारा जोड़ने की घोषणा की थी। वर्तमान में जयपुर के मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक मैट्रो संचालित है।
माना जा रहा है कि इस विस्तार के बाद अजमेर रोड़ के लोगों को भारी ट्रेफिक जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। और बड़ी संख्या में लोगों को मेट्रो ट्रांसपोर्ट