ममता बनर्जी ने तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली


कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने हैट्रिक जीत दर्ज की और इसके बाद आज TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। राजभवन में यह शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कोविड-19 महामारी के चलते शपथ ग्रहण समारोह बेहद सादगी भरा रहा। महामारी की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया।

'कोविड-19 महामारी को देखते हुए ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह को बेहद साधारण रखने का निर्णय लिया था। यह बेहद संक्षिप्त कार्यक्रम रहा।