नई दिल्ली। त्रिपुरा हिंसा के मामले में अब सियासत भी परवान चढी नजर आ रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि त्रिपुरा में हमारे मुसलमान भाइयों पर क्रूरता हो रही है. हिंदू के नाम पर नफरत व हिंसा करने वाले हिंदू नहीं, ढोंगी हैं. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने सरकार से भी सवाल किया और पूछा कि सरकार कब तक अंधी-बहरी होने का नाटक करती रहेगी?
INDIA HEALTH TV: शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता बढाने के 7 तरीके
बता दें कि उत्तर पूर्व के राज्य त्रिपुरा के कुछ इलाकों में बीते दिनों से माहौल तनावपूर्ण है. इसके बाद उत्तरी त्रिपुरा जिले के चमटीला इलाके में बुधवार को धारा 144 लागू कर दी गई. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP)ने रैली निकाली थी. इसके एक मस्जिद में तोड़फोड़ करने और कई दुकानों में आग लगाने का दावा किया जा रहा था. जिसे पुलिस ने महज अफवाह करार दिया था.
स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि उत्तर त्रिपुरा के चामटीला इलाके में मंगलवार शाम को कुछ अज्ञात लोगों ने मस्जिद और दुकानों में तोड़फोड़ की और उन्हें नुकसान पहुंचाया. हालांकि पुलिस ने मस्जिद में आग की कोई घटना नहीं होने का दावा किया. सोशल मीडिया पर फेक खबर फैलाने के मामले में मामला भी दर्ज कर लिया गया है. पर राहुल गांधी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं.