जयपुर. विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने धरियावद और वल्लभनगर सीट पर जीत दर्ज की है. धरियावद में कांग्रेस के नगराज मीणा चुनाव जीत गये हैं. कांग्रेस ने यह सीट बीजेपी से छीनी है. वहीं वल्लभनगर में कांग्रेस की प्रीति शक्तावत ने जीत हासिल की है.
राजस्थान कांग्रेस में अंतर्कलह के बाद भी धरियावद और वल्लभनगर में पार्टी की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है. राजस्थान में कांग्रेस की जीत के बाद यह भी तय हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत बहुत आसान नहीं है.