जयपुर। राजस्थान सरकार ने कोरोना के कम होते मामलों के बीच बड़ी राहत दी है. गहलोत सरकार (CM Ashok Gehlot) ने कई तरह की पाबंदियां हटा दी हैं. राजस्थान सरकार की तरफ से कोरोना प्रोटोकॉल की नई गाइडलाइन जारी की गई है. राज्य में अब सभी शैक्षणिक गतिविधियां 16 फरवरी यानी कि बुधवार से होगी शुरू हो जाएंगी. वहीं क्लास 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने के लिए भी सरकार की तरफ से परमिशन दे दी गई है. गहलोत सरकार की तरफ से आदेश जारी कर कहा गया है कि घटते कोरोना मामलों (Corona Case) को देखते हुए नगरीय क्षेत्रों में क्लास पांच तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों की अनुमति दी गई है. अभिभावकों की लिखिति सहमति के बाद बच्चे एक बार फिर पहले की तरह ही स्कूल (School Reopen) जा सकेंगे. सरकार की तरफ से कहा गया है कि राज्य में ऑनलाइन पढ़ाई (Online Study) पहले की तरह ही जारी रहेगी. 16 फरवरी से सरकार के ये आदेश प्रभावी हो जाएंगे. इसके साथ ही सरकार की तरफ से पहले लगाए गए सभी प्रतिबंधो को अब ख्तम कर दिया गया है और अब नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.