आईपीएस संजय श्रोत्रिय को राजस्थान लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया


जयपुर। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संजय श्रोत्रिय को राजस्थान लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी संजय श्रोत्रिय को आईपीएससी का चेयरमैन बनाने के आदेश पर राज्यपाल ने अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं। आईपीएस अधिकारी संजय श्रोत्रिय मुख्यमंत्री के सुरक्षा सलाहकार भी रह चुके हैं। बता दें कि RPSC का पद वर्तमान में खाली था। जसवंत राठी कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य देख रहे थे। भूपेंद्र यादव के सेवानिवृत होने के बाद से ही सरकार ने स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की थी। यादव के बाद कुछ समय के लिए शिवसिंह ने कार्यभार संभाला था। शिवसिंह की सेवानिवृति के बाद भी जसवंत राठी को कार्यभार सौंपा था। अब जाकर यह बहुप्रतिष्ठित नियुक्ति हुई है।