राजस्थान में बम्पर राजनीतिक नियुक्तियां, दूसरी लिस्ट में विभिन्न आयोगों, बोर्ड, निगमों में 67 लोगों को मौका मिला


जयपुर। राजनीतिक नियुक्तियों की एक और लिस्ट राजस्थान में जारी कर दी गई है। दूसरी लिस्ट में भी बंपर नियुक्तियां की गई हैं। राजस्थान में राज्य स्तरीय आयोग, बोर्ड, निगमों में राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी लिस्ट में 67 लोगों को राजनीतिक नियुक्तियों का तोहफा मिला है।

दूसरी लिस्ट में सचिन पायलट कैंप से जुड़े कई नेताओं को स्थान मिला है। विधायक सुरेश मोदी को राजस्थान व्यापार कल्याण बोर्ड, विधायक गजराज खटाणा को भवन एवं अन्य सनिर्माण राज्य स्तरीय सलाहकार समिति श्रम विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है।

राजस्थान कांग्रेस की प्रखर प्रवक्ता रहीं और TV डिबेट्स में कांग्रेस की संकट मोचक कही जाने वाली वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा को राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। मीनाक्षी चंद्रावत को उपाध्यक्ष राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड बनाया गया गया है। इसके अलावा सुचित्रा आर्य को उपाध्यक्ष राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड बनाया गया है। दर्शन सिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष राजस्थान पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग बनाया गया है। अवधेश दिवाकर बैरवा को उपाध्यक्ष राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त विकास आयोग बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि 10 फरवरी को गहलोत सरकार ने 44 बोर्ड-निगमों में की 58 राजनीतिक नियुक्तियां की थी।