मध्य प्रदेश में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां मुरैना में सुखोई-30 और मिराज 2000 एयरक्रॉफ्ट आपस में टकराकर क्रैश हो गए। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों ही एयरक्राफ्ट हवा में टकराने के बाद पूरी तरह से नष्ट हो गए। जनकारी के मुताबिक मुरैना में वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई और एक मिराज-2000 क्रैश हो गया है। दोनों एयरक्राफ्ट्स ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का जायजा लिया।
रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों विमानों ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था। रक्षा मंत्री ने एयरफोर्स चीफ से इस हादसे को लेकर फीडबैक दिया। मुरैना के कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जेट विमान सुबह साढ़े पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए। उनका उपचार जारी है।