जयपुर। टोंक जिले में जनप्रतिनिधि के साथ पुलिस की हाथापाई पर राज्य सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। रॉयल्टी नाका कर्मियों की दबंगई से परेशान ग्रामीणों ने टोंक मालपुरा मार्ग को जाम किया था।
इसी दौरान मौके से गुज़र रहे कांग्रेस नेता रामविलास चौधरी की पुलिस के साथ धक्का मुक्की हो गई। जिस पर टोंक जिले में पूर्व जिला प्रमुख के साथ बदसलूकी के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा वृताधिकारी व थानाधिकारीको निलंबित कर दिया गया।
महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने बताया कि मामले की अग्रिम जाँच अजमेर रेंज महानिरीक्षक श्री रुपिंदर सिंघ को सौंपी गई है। जनप्रतिनिधि के साथ हुई अभद्रता को लेकर प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर वृताधिकारी बरौनी रूद्रपकाश शर्मा ओर थानाधिकारी सदर निवाई आशुसिंह गुर्जर को निलंबित कर दिया गया है।