Business

न्यूयॉर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिलीप चौहान सम्मानित

न्यूयॉर्क (अमेरिका). भारत की तरह ही अब दीपावली स्नेह मिलन समारोह के आयोजनों का दौर अमेरिका में भी शुरु हो गया है. अमेरिका में रह रहे भारतियों के सहयोग से स्थानीय लोग ऐसे आयोजन कर रहे हैं और बड़े ही उत्साह से शामिल हो रहे हैं. इसका मुख्य मकसद अप्रवासी भारतियों को अपनी संस्कृति से जोड़े रखना और स्थानीय लोगों से सामंजस्य स्थापित कर विकास के नए आयाम स्थापित करना है. इसी कड़ी में न्यूयॉर्क में जैकसन हाइट मर्चेंट एसोसिएशन की ओर से ग्रांड दिवाली मेले का आयोजन कल्पना चावला मार्ग पर किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में अप्रवासी भारतियों के साथ स्थानीय लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में कौंसुल ब्रुकलिन बोरो के अध्यक्ष एरिक एडम्स, काउंसिल मैंबर डैनियल ड्रोम, असेंबली वूमन कैटालिना क्रूज, नासाउ काउंटी के पूर्व उप नियंत्रक दिलीप चौहान, स्थानीय सामुदायिक बोर्ड के जिला प्रबंधक गियोवाना ए रीड मौजूद रहे. इस मौके पर...

यह हैं भारत के टॉप टेन धन कुबेर, फॉर्ब्स इंडिया ने जारी की लिस्ट

मुकेश अंबानी भारत के सबसे बड़े धन कुबेर हैं. वहीं गौतम अड़ानी दूसरे, हिन्दुजा ब्रदर्स तीसरे सबसे बड़े धन कुबेर हैं. फोर्ब्स इंडिया ने भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की है, जिसमें बताया गया है कि 12वें साल भी लगातार रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी इस सूची में सबसे ऊपर हैं. अंबानी की कुल संपत्ति 51.4 बिलियन डॉलर यानी 5,140 करोड़ डॉलर है, जो पिछले साल से करीब 40 लाख डॉलर अधिक है. बड़ी बात यह हैं कि पतंजलि के बाल कृष्ण आचार्य को इस सूची में 97वां स्थान मिला है. बड़ी बात यह है कि मुकेश अंबानी की सम्पत्ति टॉप 5 में शामिल गौतम अडानी, हिन्दुजा ब्रदर्स, पल्लोनजी मिस्त्री तीनों की सम्पत्ति मिला ली जाए तो भी उनसे ज्यादा ही है. लिस्ट में शामिल टॉप टेन धन कुबेर: रैंक           नाम/कंपनी       नेट वर्थ ( करोड़ डॉलर) 1.मुकेश...

मुकेश अंबानी सबसे बड़े भारतीय धनकुबेर, जानें टॉप 10 धनकुबेर और उनसे जुड़े 10 बड़े फैक्ट

मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे बड़े धनकुबेर हैं. लगातार आठवें साल भी वो सबसे अमीर भारतीय घोषित किए गए हैं. अंबानी की कुल नेट संपत्ति 3,80,700 करोड़ रुपये है. अमीर भारतीयों की यह सूची आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया ने जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक लंदन स्थित एसपी हिंदुजा और उनका परिवार 1,86,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और विप्रो के अजीम प्रेमजी तीसरे स्थान पर. अजीम प्रेमजी की नेट वर्थ 1,17,100 करोड़ रुपये आंकी गई. देश के शीर्ष 25 अमीरों की कुल संपत्ति का मूल्य भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के दस प्रतिशत के बराबर है. 76 प्रतिशत करोड़पतियों ने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है. भारत के टॉप 10 धनकुबेर और नेट वर्थ: 1- मुकेश अंबानी- 3,80, 700 करोड़ रुपए 2- हिंदुजा समूह- 1,86,500 करोड़ रुपए 3- अजीम प्रेमजी- 1,17,10...

गूगल 12.24 लाख करोड़ का सबसे बड़ा जुर्माना भरने को हुआ तैयार, बच्चों की निजता का किया था हनन

वाशिंगटन. बिना माता पिता की सहमति के गैरकानूनी तरीके से बच्चों का डाटा इकट्ठा कर अन्य तीसरे पक्ष की कंपनियों के साथ शेयर करने पर गूगल 12.24 लाख करोड़ रुपये का जुर्माना भरने के लिए तैयार हो गया है. हाल में विश्व की दिग्गज टेक कंपनी गूगल पर अमेरिका के फेडरल ट्रेड कमीशन ने 12.24 लाख करोड़ रुपये यानी 17 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया था. कंपनी पर आरोप है कि इसकी सहयोगी और वीडियो शेयरिंग कंपनी यूट्यूब ने गैरकानूनी तरीके से बच्चों का डाटा इकट्ठा किया था, और फिर उसे आगे चलकर अन्य तीसरे पक्ष की कंपनियों के साथ शेयर किया. इस डाटा को इकट्ठा करने के लिए कंपनी ने माता-पिता से सहमति भी नहीं ली थी. जिसे कोर्ट ने गैरकानूनी माना. बच्चों के निजता उल्लंघन के मामले में अमेरिका के उपभोक्ता सुरक्षा नियामक फेडरल ट्रेड कमिशन द्वारा लगाया गया यह अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है. इतना ही नहीं यूट्यूब पर बच्चों के निजत...

दुनिया के सबसे मजबूत दो दोस्त रूस- भारत की मुलाकात, कई मसलों पर दोनों ने दुनिया को दिखाई अपनी ताकत

व्लादिवोस्तोक(रूस). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi Russia Visit) रूस के दो दिवसीय दौरे पर व्लादिवोस्तोक में रहे. यहां रूस के व्लादिवोस्तोक में व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्वी आर्थिक मंच के लिए आपका निमंत्रण मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है. यह दोनों देशों के बीच समर्थन को एक नया आयाम देने का ऐतिहासिक अवसर है. भारत और रूस की दोस्ती सिर्फ राजधानी के शहरों तक सीमित नहीं है. हमने इस रिश्ते के केंद्र में लोगों को रखा है. पीएम मोदी ने कहा हमारे रिश्तों को हम राजधानियों के बाहर पहुंचा रहे हैं. मैं लंबे समय तक गुजरात का सीएम रहा हूं और पुतिन भी रूस के क्षेत्र को जानते हैं. साझा वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि मैं रूस में मिले सम्मान के लिए मित्र पुतिन का आभारी हूं. यह ऐतिहासिक मौका है क्योंकि यह भारत और रूस का 20वां सालाना शिख...

राजनीतिक बदले का एजेंडा छोड़, अर्थव्यवस्था संभाले सरकार. मनमोहन सिंह के मोदी पर 10 बड़े प्रहार

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछली तिमाही में जीडीपी का 5 फीसदी पर आना दिखाता है कि अर्थव्यवस्था एक गहरी मंदी की ओर जा रही है. उन्होंने कहा कि भारत के पास तेजी से विकास दर की संभावना है लेकिन मोदी सरकार के कुप्रंधन की वजह से मंदी आई है. हमारी अर्थव्यवस्था अभी तक नोटबंदी और हड़बड़ी में लागू किए गए जीएसटी से उबर नहीं पाई है. गौरतलब है कि मोदी सरकार ने 30 अगस्त को जीडीपी के आंकड़े जारी किए थे. जिसके मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष (2019-20) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में जीडीपी की विकास दर (ग्रोथ रेट) घटकर 5% रह गई. यह 6 साल (25 तिमाही) में सबसे कम है. इससे कम 4.3% जनवरी-मार्च 2013 में थी. अप्रैल-जून में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ में तेज गिरावट और कृषि सेक्टर में सुस्ती की वजह से जीडीपी ग्रोथ पर ज्यादा असर हुआ. ...

भारत भी मंदी की चपेट में, वित्त मंत्री ने कही यह 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली.अमेरिका और चीन के ट्रेड वॉर के बीच जर्मनी सहित कई बड़े देश मंदी की चपेट में आ गए हैं. हालांकि पहले सरकार का दावा रहा कि इसका असर भारत पर नहीं होगा लेकिन अब स्थितियां कुछ अलग बन गई हैं. खुद भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने माना कि भारत भी इस मंदी की चपेट में आ गया है, हालांकि चीन, अमेरिका और यूरोपीय देशों की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर कर रही है. अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध तथा मुद्रा अवमूल्यन के चलते वैश्विक व्यापार में काफी उतार-चढ़ाव वाली स्थिति पैदा हुई है. वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने, कारोबार को आसान करने और इंडस्ट्री को राहत देने के लिए कई घोषणाएं की है. कैपिटल गेन टैक्स से बढ़ाया गया सरचार्ज हटाने से लेकर, ईएमआई कम करने, जीएसटी रिफंड 30 दिन में करने जैसी कई राहत इंडस्ट्री को दी है. निर्मला सीतारमण ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वैश्विक डिमा...

यह दो कारें भारतीय बाजार में लॉन्च, लुभा रहीं हैं सबको

नई दिल्ली. ऑटो सेक्टर में मंदी की निराशा के बीच बड़ी उम्मीदों से भारतीय बाजार में दो बेहतरीन कार लॉन्च की गई हैं. साउथ कोरियाई कंपनी हुंडई मोटर के स्वामित्व वाली कंपनी किआ मोटर्स (Kia Motors) ने जहां भारत में अपनी पहली कार किआ सेल्टोस (Kia Seltos) के जरिए बाजार में कदम रखा है, वहीं Maruti Suzuki ने अपनी XL6 नई कार लॉन्च की है. वैसे काफी लंबे समय से भारतीय बाजार में किआ सेल्टोस का इंतजार हो रहा था, जो आखिरकार खत्म हो गया. कंपनी ने पहले से ही किआ सेल्टोस की बुकिंग शुरू कर दी थी. किआ सेल्टोस की बुकिंग 16 जुलाई से शुरू हो चुकी थी. मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम एमपीवी XL6 भी लॉन्च कर दी है. Kia Seltos क्यों है खास- Kia Seltos की कीमत 9.69 लाख से शुरु है. इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा, टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर, निसान किक्स, महिंद्रा एक्सयूवी 300 जैसी कारों से है. इन कारों की कीमत 10 से 20 लाख र...

रक्षाबंधन पर भाइयों ने दिया शहीद की पत्नी को 10 लाख का मकान, हथेली पर गृह प्रवेश करा कर दिया सम्मान

मध्यप्रदेश.भारत देश में शहीदों के प्रति लोगों के मन में कितना श्रद्धा भाव और सम्मान है इसका एक बड़ा उदाहरण मध्यप्रदेश में देखने को मिला. जहां स्थानीय युवाओं ने मिलकर शहीद की पत्नी को उपहार में दस लाख का मकान बनवाकर दिया. बड़ी बात यह रही कि शहीद की पत्नी लंबे समय से कच्चे मकान में रह रही थी. यह सब इन युवाओं के एक दल से देखा नहीं गया और उन्होंने निश्चय किया कि अपने दम पर पैसे एकत्र कर एक नया मकान बनाकर शहीद की पत्नी को देंगे. बस फिर क्या था मकान बना दिया और हथेली पर गृह प्रवेश शहीद की पत्नी को कराया गया. इससे साफ जाहिर होता है कि भारतीयों के मन में शहीदों के प्रति कितना सम्मान है. कितना समर्पित भाव से वह उनके लिए हमेशा तैयार रहते हैं. इंदौर के देपालपुर क्षेत्र के युवाओं ने मिलकर यह कारनामा कर दिखाया है जिसमें रक्षाबंधन के मौके पर शहीद मोहनलाल सुनेर की पत्नी को यह घर गिफ्ट में दिया गया. शहीद ...

भूटान का पड़ोसी होना हमारा सौभाग्य: PM Modi

भूटान.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय भूटान यात्रा के दौरान कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि भूटान हमारा पड़ोसी देश है. भूटान हमारे इतना करीब है कि हम दोनों मिलकर विकास करेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि दूसरे कार्यकाल के शुरुआत में भूटान आना मेरे लिए सौभाग्य है. भूटान के पीएम के साथ एक संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के दिलों में भूटान का विशेष स्थान है. मैं खुश हूं कि मैं अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के तुरंत बाद भूटान आया हूं. भूटान में आज हमारे रुपे कार्ड का लॉन्च किया गया है. इससे व्यापार में मदद मिलेगी और हमारी साझा विरासत भी मजबूत होगी. पीएम मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग ने हाइड्रोलिक पावर प्लांट का उद्घाटन भी किया. बड़ी बात यह रही कि दोनों देशों के बीच हेल्थ, पावर, स्पेस, सैटेलाइट, नॉलेज, रुपे कार्ड के इस्तेमाल समेत पांच करार हुए...