Business

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में "केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल" का शुभारम्भ करेंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में "केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल" का शुभारम्भ करेंगे। सहकारिता मंत्रालय ने गठन के बाद से ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन और गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने और सहकारी समितियों के सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए अनेक पहल की हैं। उल्लेखनीय है कि सहारा समूह की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं की वैध जमा धनराशि के भुगतान संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए सहकारिता मंत्रालय के आवेदन पर, भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 29 मार्च 2023 को एक आदेश दिया था। इसके तहत माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा समूह की सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं के वैध देयों के भुगतान के लिए "सहारा-सेबी रिफंड खाते" से 5000 करोड़ रुपये सहकारी समितियों के केंद्रीय रज...

जीएसटी की शुरुआत के बाद से चौथी बार सकल जीएसटी संग्रह 1.6 लाख करोड़ रुपये

जून, 2023 में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,61,497 करोड़ रुपये रहा है, जिसमें से सीजीएसटी 31,013 करोड़ रुपये है, एसजीएसटी 38,292 करोड़ रुपये है, आईजीएसटी 80,292 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 39,035 करोड़ रुपये समेत) है और उपकर 11,900 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 1,028 करोड़ रुपये समेत) है। सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी के रूप में 36,224 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के रूप में 30269 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। नियमित भुगतान के बाद, जून 2023 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 67,237 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 68,561 करोड़ रुपये है। जून 2023 महीने का राजस्व पिछले साल के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 12% अधिक है। इस महीने के दौरान, घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से प्राप्त राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 18% अध...

पिछले 3 वर्षों में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) से खरीद में 10 गुना बढोतरी

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री, श्री पीयूष गोयल ने पिछले तीन वर्षों में सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) से खरीद में ''10 गुना'' बढोतरी रेखांकित की। श्री गोयल ने कल नई दिल्ली में जीईएम द्वारा आयोजित 'क्रेता-विक्रेता गौरव सम्मान समारोह 2023' में अपने संबोधन के दौरान परिवर्तन का उत्प्रेरक बनने के लिए जीईएम के सभी हितधारकों की प्रशंसा की। श्री पीयूष गोयल ने पुरस्कार विजेताओं के प्रयासों की सराहना की, जिनके योगदान से देश के सार्वजनिक खरीद परिदृश्य में रूपांतरकारी बदलाव आया है। श्री गोयल ने कहा कि जीईएम प्रौद्योगिकी और विश्लेषण का लाभ उठाकर समेकित, पारदर्शी और कुशल खरीद प्रणाली के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के विजन को साकार करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे जीईएम ने पिछले 7 सालों में...

वित्त वर्ष 2023-24 में प्रत्यक्ष करों के सकल संग्रह में 12.73% की वृद्धि दर्ज

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2023-24 में 17.06.2023 तक के प्रत्यक्ष कर संग्रह के आंकड़ों से पता चला है कि शुद्ध संग्रह 3,79,760 करोड़ रुपये का हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष यानी वित्त वर्ष 2022-23 की इसी अवधि में यह 3,41,568 करोड़ रुपये था, जो कि 11.18% की वृद्धि दर्शाता है। 3,79,760 करोड़ रुपये के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (17.06.2023 तक) में 1,56,949 करोड़ रुपये का कॉरपोरेशन टैक्स (सीआईटी) (रिफंड के समायोजन के बाद) और प्रतिभूति लेन-देन कर (एसटीटी) सहित 2,22,196 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) (रिफंड के समायोजन के बाद) शामिल है। वित्त वर्ष 2023-24 में प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह (रिफंड के समायोजन से पहले) पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 3,71,982 करोड़ रुपये की तुलना में 4,19,338 करोड़ रुपये का हुआ, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में हुए संग्रह की तुलना में 12.73% की वृद्धि दर्शाता है। 4,19,338...

सॉवरेन स्वर्ण बांड योजना में सोने में निवेश का मौका दे रही सरकार

नई दिल्ली। भारत सरकार की अधिसूचना संख्या फ़.संख्या.4(6)-B(W&M)/2023 दिनांक 14 जून, 2023 के संदर्भ में, सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड्स 2023-24 (श्रृंखला-I), 19-23 जून, 2023 की अवधि के लिए खोली जाएगी। सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड्स 2023-24 (श्रृंखला-I) की निपटान तिथि 27 जून, 2023 होगी। इस अभिदान अवधि के दौरान बॉन्ड का निर्गम मूल्य ₹5,926 (पाँच हज़ार नौ सौ छब्बीस रुपये मात्र) प्रति ग्राम होगा, जैसा कि भारतीय रिजर्व बैंक की प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 16 जून, 2023 में भी प्रकाशित किया गया है। भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से उन निवेशकों, जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं तथा डिजिटल तरीके से भुगतान करते हैं, को निर्गम मूल्य में रु.50 (पचास रुपये मात्र) की छूट देने का फैसला किया है। ऐसे निवेशकों के लिए स्वर्ण बांड का निर्गम मूल्य रु5,876 (पाँच हज़ार आठ सौ छिहत्तर रुपये मात्र) प्रति ग्राम स्वर्ण होगा।...

254, 4जी टावर राष्ट्र को समर्पित, 336 गांवों में निर्बाध दूरसंचार संपर्क

नई दिल्ली 22 अप्रैल, 2023 को अपराह्न 5:25 बजे पत्र सूचना कार्यालय दिल्ली की ओर से पोस्ट किया गया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के विकास पर लोगों की प्रतिक्रिया के जवाब में कहा, “अरुणाचल प्रदेश के लोग असाधारण हैं। वे देशभक्ति की भावना में अविचल हैं। इस महान राज्य के लिए काम करना और इसकी वास्तविक क्षमता का एहसास कराने में मदद करना एक सम्मान की बात है। भारत सरकार और अरुणाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से, 22 अप्रैल, 2023 को संचार, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री किरेन रिजीजू, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू, संचार राज्य मंत्री श्री देवूसिंह चौहान और अरुणाचल के उप-मुख्यमंत्री श्री चाउना मीन के साथ केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में 254, 4जी मोबाइल ...

कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह में वर्ष 1870 के बाद वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक की रिकॉर्ड माल ढुलाई हुई

कोलकाता। कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह (एसएमपी कोलकाता) ने अपने 153 वर्षों के इतिहास में, पहली बार वित्त वर्ष 2022-23 में 65.66 मिलियन टन माल ढुलाई का संचालन किया है। यह अब तक की सबसे अधिक माल ढुलाई का रिकॉर्ड है। इसमें कोलकाता बंदरगाह प्रणाली और हल्दिया बंदरगाह परिसर शामिल हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह ने 2021-22 में 58.175 मिलियन टन के पिछले रिकॉर्ड से 12.87 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वर्ष 2022-23 में, श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह, कोलकाता ने पिछले वर्षों की तुलना में 7.5 मिलियन टन की माल ढुलाई में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की, जो कि इसके इतिहास में उच्चतम वृद्धि है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह कोलकाता ने इससे पहले मंत्रालय के 61 मीट्रिक मिलियन टन माल ढुलाई के लक्ष्य को सामूहिक रूप से और एकल रूप से दोहरी बंदरगाह प्रणाली, हल्दिया बंदरगाह परिसर (3.3.2023 को 44.50...

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ वार्षिक उत्पादन किया

नई दिल्ली। इस्पात मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने 31 मार्च 2023 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ वार्षिक उत्पादन किया है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इस वार्षिक अवधि के दौरान 19.409 मिलियन टन (एमटी) हॉट मेटल और 18.289 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया है। इनमें उत्पादन की दृष्टि से पिछले सर्वश्रेष्ठ की तुलना में क्रमश: 3.6% तथा 5.3% की वृद्धि हुई है। कंपनी अधिक मूल्य वर्धित और विशेष इस्पात उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही वर्षों से लगातार अपने उत्पादन में बढ़ोतरी कर रही है।...

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ वार्षिक उत्पादन किया

नई दिल्ली। इस्पात मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने 31 मार्च 2023 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ वार्षिक उत्पादन किया है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इस वार्षिक अवधि के दौरान 19.409 मिलियन टन (एमटी) हॉट मेटल और 18.289 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया है। इनमें उत्पादन की दृष्टि से पिछले सर्वश्रेष्ठ की तुलना में क्रमश: 3.6% तथा 5.3% की वृद्धि हुई है। कंपनी अधिक मूल्य वर्धित और विशेष इस्पात उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही वर्षों से लगातार अपने उत्पादन में बढ़ोतरी कर रही है।...

मुंबई में अब नए भवन में होगा ईसीजीसी का नया कॉर्पोरेट कार्यालय

मुंबई। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, वस्त्र तथा उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने आज अंधेरी, मुंबई में निर्यात ऋण गारंटी निगम के नए कॉर्पोरेट कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। ईसीजीसी भवन का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चूंकि हम अपनी आजादी के 75वें वर्ष में हैं, इसलिए यह सर्वाधिक उपयुक्त है कि हम इस साल 750 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल कर लें। "बड़ी जिम्मेदारी और विश्वास के साथ, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फरवरी 2023 तक के आंकड़े पहले से ही पिछले पूरे साल की तुलना में अधिक हैं और हम निश्चित रूप से इस वर्ष के अंत तक 750 बिलियन डॉलर से अधिक का निर्यात करने में सफल होंगे। यह एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड होगा।“ मंत्री ने ईसीजीसी को अपने संचालन में और अधिक आधुनिक और डिजिटल बनने पर जोर दिया, जिससे दक्षता अधिक होगी, निर्यातकों के बीच विश्वास और बढ़ेग...