जयपुर। आगामी 7-8 अक्टूबर को जयपुर के जेईसीसी कैंपस में होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022 की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। विभाग के आला अधिकारियों ने बुधवार को कैंपस का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उद्योग विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता के साथ उद्योग आयुक्त महेन्द्र पारख, आयुक्त बीआईपी ओम कसेरा, अतिरिक्त आयुक्त बीआईपी मनीषा अरोडा, रीको प्रबंध निदेशक शिवप्रसाद नकाते एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान ने जेईसीसी में ताल छापर, केवलादेव, मुकुंदरा, आदि हॉल में भी विजिट किया ऑडियो विडियो प्रजेंटेशन के संचालन की समीक्षा भी की।
अधिकारियों ने सभी प्रजेंटेशन को बारीकी से देखा और आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय समिट का उद्घाटन 7 अक्टूबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया जाएगा। समिट में देश विदेश के मशहूर उद्य...
- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी से शुरू होंगी बीटा ट्रायल सर्विस
- JIO TRUE 5G ‘वेलकम-ऑफर’ सिर्फ इनविटेशन पर:
- दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी में चुनिंदा जियो यूजर्स को ही मिलेंगे इनविटेशन
- ऑफर में यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा
- JIO TRUE 5G को दुनिया का सबसे एडवांस 5G सर्विस माना जा रहा है • अधिक जानकारी के लिए JIO.COM & MYJIO APP को देखें
नई दिल्ली: जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी, रिलायंस जियो की ट्रू-5जी सर्विस का बीटा ट्रायल दशहरे से शुरू हो रहा है। यह सर्विस देश के चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी में शुरू की जाएंगी। अभी यह सर्विस ऑन इनविटेशन है, यानी मौजूदा जियो यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा। यूजर्स को इसके साथ ही वेलकम-ऑफर भी मिलेगा, ज...
जयपुर. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने अपनी एक अधिसूचना संख्या 46/2022-सीमा शुल्क दिनांक 31 अगस्त, 2022 के अनुसार निर्दिष्ट खाद्य तेलों पर मौजूदा रियायती आयात शुल्क को 31 मार्च, 2023 तक बढ़ा दिया है। इस निर्णय का उद्देश्य घरेलू आपूर्ति बढ़ाना और कीमतों को नियंत्रण में रखना है। अधिसूचना के मुताबिक खाद्य तेल आयात पर रियायती सीमा शुल्क को और 6 महीने के लिए बढ़ाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप अब नई समय सीमा अब मार्च 2023 होगी।
खाद्य तेल की कीमतें वैश्विक कीमतों में गिरावट के कारण कम होते स्तर पर रही हैं। कम होती वैश्विक दरों और आयात शुल्क में कमी के साथ, भारत में खाद्य तेलों की खुदरा कीमतों में काफी गिरावट आई है। कच्चे पाम तेल, आरबीडी पामोलिन, आरबीडी पाम तेल, कच्चे सोयाबीन तेल, परिष्कृत सोयाबीन तेल, कच्चे सूरजमुखी तेल और परिष्कृत सूरजमुखी तेल पर वर्तमान शुल्क व्यवस्था...
नई दिल्ली। भारत में 5 जी सेवाओं का आगाज हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान से देश इसकी शुरूआत की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि 5 जी अवसरों के अनंत आकाश की शुरूआत है। ये 21वीं सदी के विकसित होते भारत के सामर्थ्य का एक विशेष दिवस है।
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न राज्यों के सरकारी स्कूलों के बच्चों से 5 जी के जरिए बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में एक अक्टूबर 2022 इतिहास में दर्ज होने वाली है. 5जी का आगाज और आवाज लोकल है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की टेलीकॉम इंडस्ट्री की ओर से 130 करोड़ भारतवासियों को 5 जी के तौर पर एक शानदार उपहार मिल रहा है. 5जी देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक है. यह अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत है।
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई भी दी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अक्टूबर, 2022 को भारत में 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे और 1 से 4 अक्टूबर, 2022 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 का भी उद्घाटन करेंगे। वर्षों की गहन तैयारी के बाद 5जी सेवाओं की शुरुआत हो रही है। हाल ही में, 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न की गई थी और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को 1,50,173 करोड़ रुपये के सकल राजस्व के साथ 51,236 मेगाहर्ट्ज आवंटित किया गया था।
नीलामी ने एक मजबूत 5जी इको-सिस्टम तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया था, ताकि आईओटी, एम2एम, एआई, एज कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स आदि से जुड़े इसके इस्तेमाल से संबंधित जरूरतों को पूरा कर सके। 5जी नए आर्थिक अवसर और सामाजिक लाभ प्रदान कर सकता है और इसे भारतीय समाज के लिए एक परिवर्तनकारी शक्ति बनने की क्षमता प्रदान कर सकता है।
यह देश को विकास की पारंपरिक ...
नई दिल्ली। भूतल कोयला गैसीकरण मार्ग के माध्यम से कोयला से रासायनिक परियोजनाओं की स्थापना को आसान बनाते हुए, कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में कोल इंडिया लिमिटेड, 27 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में तीन प्रमुख समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करेगा।
चार एससीजी परियोजनाओं की स्थापना के लिए सीआईएल देश के तीन अन्य प्रमुख पीएसयू जिसमें भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और गेल इंडिया शामिल हैं, इनके साथ मिलकर काम करेगा। एससीजी मार्ग से कोयले को सिनगैस में परिवर्तित किया जाता है, जिसे बाद में मूल्य वर्धित रसायनों के डाउनस्ट्रीम उत्पादन के लिए संसाधित किया जा सकता है। अन्यथा इनका उत्पादन आयातित प्राकृतिक गैस या कच्चे तेल के माध्यम से किया जाता है। परिकल्पित अंतिम उत्पाद डाइ.मिथाइल ईथर, सिंथेटिक प्राकृतिक गैस और अमोनियम नाइट्रेट हैं।
प्रस्तावित परियोजनाओं से विदेशी मुद्रा व...
नई दिल्ली। आरईसी को एक ‘महारत्न’ केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम का दर्जा दिया गया है। इस प्रकार, आरईसी को संचालन और वित्तीय मामलों में अपेक्षाकृत अधिक स्वायत्तता प्रदान की गई है। वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले लोक उद्यम विभाग की ओर से इस आशय का एक आदेश कल जारी किया गया।
वर्ष 1969 में स्थापित, आरईसी एक गैर – बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है, जो देश भर में बिजली क्षेत्र के वित्तपोषण और विकास पर ध्यान केंद्रित करती है। आरईसी को 'महारत्न' का दर्जा दिए जाने से कंपनी के बोर्ड को वित्तीय निर्णय लेने के दौरान बढ़ी हुई शक्तियां हासिल होंगी। एक ‘महारत्न’ केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (सीपीएसई) का बोर्ड वित्तीय संयुक्त उद्यम और पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों को शुरू करने के लिए इक्विटी निवेश कर सकता है और भारत एवं विदेशों में विलय तथा ...
मुम्बई। दिग्गज उद्योगपति गौतम अड़ानी अपनी सफलताओं और लगातार बढती जा रही कमाई से पूरी दुनिया को चौंका रहे हैं। दुनिया के कई दिग्गजों को पछाड़ते हुए गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनियर इंडेक्स के आकड़ों के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर तक अडानी की कुल नेट वर्थ में 2.76 फीसदी के साथ 4.2 बिलियन का इजाफा हुआ जिसके बाद अडानी की टोटल नेट वर्थ 154.4 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई. उधर दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की बात करें तो शुक्रवार दोपहर तक उनकी नेट वर्थ में 789 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ, उनकी कुल कमाई 237.5 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई.
बड़ी बात यह है कि फोर्ब्स की बिलिनियर लिस्ट में टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में केवल अडानी और मस्क ही ऐसे हैं जिनकी नेट वर्थ में इजाफा हुआ है, शेष लोगों की कमाई में गिरावट दिखी।
बता दें कि 1962 में गौतम अडानी का जन्म भारत क...
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भारत के पहले लिथियम सेल निर्माण संयंत्र के उत्पादन पूर्व चरण का शुभारंभ शुक्रवार को होने जा रहा है। यह अत्याधुनिक संयंत्र चेन्नई स्थित मुनोथ इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा 165 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ स्थापित किया गया है।
यह संयंत्र 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंदिर वाले इस शहर में स्थापित दो इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण समूहों में से एक में स्थित है। वर्तमान में इस संयंत्र की स्थापित क्षमता प्रतिदिन 270 मेगावाट प्रतिघंटा की है और यह 10 एम्पीयर प्रतिघंटा (एएच) की क्षमता वाली 20,000 सेल का उत्पादन कर सकती है। इन सेलों का उपयोग पावर बैंक में किया जाता है और यह क्षमता भारत की वर्तमान जरूरतों का लगभग 60 प्रतिशत है।
यहां मोबाइल फोन, सुनने योग्य और पहनने योग्य उपकरणों जैसे अन्य उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक्स सामानों के सेलों का उत्पादन भी किया जाए...
सूरत में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी दिवस समारोह में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड-विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र को देश के सर्वोत्कृष्ट राजभाषा कीर्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह उल्लेखनीय है कि आर आई एन एल को लगातार चौथी बार ‘ग’ श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।
सूरत मेंआयोजित द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में,गृह मंत्री, सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अतुल भट्ट को यह पुरस्कार प्रदान किया। हिंदी गृहपत्रिका श्रेणी में भी आर आई एन एल की हिंदी पत्रिका सुगंध को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
यह पुरस्कार ‘सुगंध’ के संपादक एवं आर आई एन एल के महाप्रबंधक (राजभाषा) एवं प्रशासन प्रभारी ...