Business

भारत ने 9 माह में 523.8 मिलियन अमरीकी डालर मूल्य का प्याज निर्यात किया

नई दिल्ली। भारत ने प्याज का निर्यात कर जबरदस्त कमाई की है। भारत में प्याज उत्पादकों को भी इसका बड़ा लाभ मिला है। बड़ी बात यह है कि विदेशों में भारत का प्याज खासा पसंद किया जा रहा है। इसीलिए इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। अप्रैल से दिसंबर 2022 तक 523.8 मिलियन अमरीकी डालर मूल्य का प्याज निर्यात किया गया भारत से प्याज के निर्यात पर कोई प्रतिबंध या रोक नहीं है प्रविष्टि तिथि: 26 FEB 2023 2:40PM by PIB Delhi अप्रैल से दिसंबर 2022 तक 523.8 मिलियन अमरीकी डालर मूल्‍य का प्याज निर्यात किया गया। सरकार ने प्याज के निर्यात पर कोई रोक या प्रतिबंधित नहीं लगाया है। प्याज की मौजूदा निर्यात नीति 'मुक्‍त' व्‍यापार की है। केवल प्याज के बीज के निर्यात पर 'प्रतिबंध' है और यह प्रतिबंध भी डीजीएफटी से प्राधिकार के तहत अनुमति प्राप्‍त है। डीजीएफटी की अधिसूचना संख्या 50 ...

अप्रैल 2022- जनवरी 2023 के दौरान 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कोयला उत्पादन 698.25 मिलियन टन पहुंचा

नई दिल्ली। भारत के घरेलू कोयला उत्पादन में पिछले कुछ वर्षों के दौरान प्रभावशाली वृद्धि देखी गई है। कोयला उत्पादन 2019-20 में 730.87 एमटी (मिलियन टन) से बढ़कर 2021-22 में 778.19 मिलियन टन हो गया है, जिससे 6.47%की वृद्धि हुई है। कोयले के उत्पादन की बढ़ती प्रवृत्ति ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में और बढ़त हासिल कर ली है और देश के कुल कोयला उत्पादन ने अप्रैल'2022 से जनवरी'2023 तक की अवधि के दौरान 698.25 एमटी के उत्पादन के साथ 16% से अधिक की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की है। इस अवधि में, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का खुद का उत्पादन भी 478.12 एमटी से लगभग 15.23% बढ़कर 550.93 एमटी हो गया है। घरेलू कोयला उत्पादन में वृद्धि ने देश को बिजली की खपत में लगातार वृद्धि के कारण कोयले की मांग में हो रही तेज वृद्धि की वजह से आयात पर काफी हद तक अंकुश लगाने में मदद की है। कोयला मंत्रालय ने वित्त वर्ष...

रिलायंस समर्थित मिल्कबास्केट ने उदयपुर में सेवाएं शुरू कीं

उदयपुर: रिलायंस द्वारा समर्थित भारतीय ऑनलाइन डोरस्टेप ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप, मिल्कबास्केट ने हाल ही में उदयपुर में अपनी सेवाएं शुरू की हैं। मिल्कबास्केट ऑनलाइन-ग्रॉसरी-डिलीवरी स्पेस में अपने अग्रणी प्रयासों के लिए जाना जाता है, जिसमें शामिल हैं फ्लेक्सी-ऑर्डरिंग और साइलेंट डोरस्टेप डिलीवरी। इस ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप ने उदयपुर के कई प्रमुख क्षेत्रों जैसे पंचवटी, हिरन मगरी, मधुबन, सज्जन नगर और मानव खेड़ा आदि में डिलीवरी शुरू कर दी है और आने वाले हफ्तों में अन्य क्षेत्रों में अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। ग्रॉसरी शॉपिंग ऐप 13+ श्रेणियों के 6000+ उत्पादों की एक सूची प्रदान करता है, जिसमें ताजा हरी सब्जियां, दूध, मुख्य भोजन सामग्री, दैनिक घरेलू आवश्यकता की वस्तुएं और बहुत कुछ शामिल हैं। उपयोगकर्ता आधी रात 12 बजे तक तक अपने ऑर्डर को जोड़ सकते हैं या उन्हें संशोधित कर सकते हैं और अगली सुबह 7 बजे तक नो-डिस्टर्...

भारत वर्ष 2030 तक इस्पात के 300 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है - केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

भारतीय रेलवे और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड क्षय मुक्त इस्पात उत्पादन के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं प्रविष्टि तिथि: 16 FEB 2023 6:46PM by PIB Delhi केंद्रीय इस्पात और नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि वर्तमान समय में भारत विश्व भर में में जिंक का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक है और भारत में उत्पादित जिंक की 80 प्रतिशत खपत घरेलू स्तर पर होती है। श्री सिंधिया आज चौथे ग्लोबल जिंक समिट-2023 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) क्षय मुक्त इस्पात उत्पादन के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं। श्री सिंधिया ने बताया कि इस्पात उत्पादों में ऑक्सीकरण को रोकने के उद्देश्य से जंग-रोधी विशेषताओं एवं गुणवत्ता के साथ ही जिंक के अंदर नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रामीण विद्युतीकरण तथा स्मार्ट शहरों में इस्पात संरचनाओं को गैल्वनाइजिंग (जिंक चढ़ाने) करन...

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने ‘पीएम गतिशक्ति’ की प्रगति की समीक्षा की

नई दिल्ली। अक्टूबर 2021 में अपनी शुरुआत से लेकर अब तक पीएम गतिशक्ति संस्थागत रूपरेखा के तहत गठित नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) ने पिछले एक साल में 41 बैठकें की हैं और पीएम गतिशक्ति के सिद्धांतों के अनुसार 61 परियोजनाओं का विश्लेषण किया है और उन पर गौर किया है। ये सड़क, रेलवे, औद्योगिक गलियारों, प्राकृतिक गैस, बंदरगाहों और शहरी अवसंरचना से संबंधित थीं। राज्य मंत्री ने पीएम गतिशक्ति के तहत ‘समग्र सरकार का दृष्टिकोण’ अपनाने की सराहना की और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए एकीकृत योजना एवं समकालिक कार्यान्वयन की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। यह बताया गया कि विभिन्न मंत्रालय अब अभिनव तरीकों से ‘पीएम गतिशक्ति एनएमपी’ को अपना रहे हैं। रेल मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अब 2000 से भी अधिक गुड्स शेड के लिए सड़क कनेक्टिविटी वाली परियोजनाएं विकसित कर रहे हैं। इसी त...

Adani Group ने वापस लिया 20 हजार करोड़ का FPO, वापस लोटाएगा निवेशकों का पैसा

मुंबई। अडानी ग्रुप ने अपना FPO कैंसिल कर दिया है और निवेशकों के पैसे वापस लौटाने का फैसला किया है। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा है कि मार्केट में उतार-चढ़ाव को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला किया है। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के बोर्ड ने पूरी तरह से सब्सक्राइब किए गए 20,000 करोड़ के फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) को वापस लेने का बड़ा निर्णय लिया है। इसके साथ ही कंपनी ने इस मामले में फिलहाल आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है। जिन लोगों ने अब तक एफपीओ को सब्सक्राइब किया है, उनके पैसे वापस लौटा दिए जाएंगे। अभूतपूर्व स्थिति और मौजूदा बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए कंपनी का लक्ष्य एफपीओ आय वापस करके और पूर्ण किए गए लेनदेन को वापस लेकर अपने निवेश समुदाय के हितों की रक्षा करना है। बहरहाल अडानी के इस फैसले को लेकर मार्केट में अलग-अलग तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।...

जानें केंद्रीय बजट की 21 बड़ी घोषणाएं

बजट से जुड़ी 21 बड़ी बातें 1 - 7 लाख तक सालाना कमाने वालो को कोई कर नहीं देना होगा। व्यक्तिगत आयकर की नई टैक्स दर 0 से 3 लाख रुपये तक शून्य, 3 से 6 लाख रुपये तक 5%, 6 से 9 लाख रुपये 10%, 9 से 12 लाख रुपये 15%, 12 से 15 लाख रुपये तक 20% और 15 लाख से ऊपर 30% रहेगी। 2- 3 करोड़ के टर्नओवर वाले माइक्रो उद्योग को कर में छूट दी जाएगी। 3- सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क को 16 फीसदी बढ़ाया गया। 4- क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डों, हेलीपॉड्स, वाटर एयरोड्रोम और उन्नत लैंडिंग ग्राउंड का पुनरुत्थान किया जाएगा। 5- वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी। 6- महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा। 7- 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए अगले 3 वर्षों में 38,000 शिक्षकों और सहायक कर्मचा...

इनकम टैक्स के मोर्चे पर लंबे समय बाद राहत, टैक्स छूट की सीमा 7 लाख की गई

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने इस बार के बजट में एक बड़ी राहत दी है। लंबे समय से नौकरी पेशा लोगों को जिस चीज का इंतजार था वह इंतजार आज समाप्त हुआ। नौकरी-पेशा लोगों को इस बार के बजट में लंबे समय बाद खुशखबरी मिल ही गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नई टैक्स रिजीम में टैक्स छूट की 5 लाख की सालान आय की सीमा बढ़ाकर 7 लाख कर दी गई है। इसी तरह, ओल्ड रिजीम के टैक्स स्लैब में भी बदलाव करते हुए 2.5 लाख रुपये की जगह अब 3 लाख रुपये की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि अब नई टैक्स रिजीम अपनाने वालों को 15 लाख रुपये की एनुअल इनकम पर 45 हजार रुपये टैक्स देने होंगे।...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में जियो ट्रू 5जी का शुभारंभ किया

• नाथद्वारा, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर के बाद, कोटा जियो ट्रू जी से जुड़ने वाला राज्य का छठा शहर बना • अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, सीकर और गंगानगर में भी जल्द उपलब्ध होगा जियो ट्रू 5जी • जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित जियो उपयोगकर्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस तक की स्पीड के साथ अलिमिटेड 5जी डेटा भी मिलेगा कोटा/ मुंबई। राजस्थान का कोटा शहर जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कोटा में जियो ट्रू 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। नाथद्वारा, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर के बाद कोटा जियो ट्रू 5जी से कनेक्ट होने वाला राज्य का छठा शहर है। अगले कुछ महीनों में अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, सीकर और गंगानगर में भी जियो ट्रू 5जी नेटवर्क उपलब्ध होगा। 2023 के अंत तक राजस्थान के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में जियो ट्रू 5जी की कवरेज ...

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम सहित कई सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बढ़ोतरी 

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम और टाइम डिपॉजिट सहित कई स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होंगी। जबकि पोस्ट ऑफिस बचत खातों, सुकन्या समृद्धि योजना और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीनियर सिटिजंस सेविंग स्कीम के 7.6 प्रतिशत ब्याज को बढ़ाकर 8 प्रतिशत किया गया है। वहीं नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर 6.8 प्रतिशत के ब्याज दर को बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया गया है। 1 साल से लेकर 3 साल तक की टाइम डिपॉजिट वाली स्कीम्स के ब्याज दरों में 1.10 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। इनके अलावा नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट, मंथली इनकम स्कीम और किसान विकास पत्र की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी हुई है।  अक्टूबर में भी बढ़ाईं थीं ब्याज दरें इससे पहले सरकार ने अक्टूबर में भी पोस्ट ऑफिस की कई स...