Business

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की गुगली में फंसा गूगल, समझाने के बाद भी नहीं माना तो ठोका 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल के लगता है भारत में अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। और ऐसा हो भी क्यों नहीं जब व्यापार चलाने के लिए नियमों की पालना नहीं की जा रही हो। ऐसे में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने एक बार फिर से गूगल पर भारी जुर्माना ठोका है। इस बार गूगल पर 113.04 मिलियन डॉलर यानी करीब 936.44 करोड़ रुपये का फाइन लगाया है। जुर्माना मार्केट में अपने वर्चस्व का गलत इस्तेमाल करने और इसके जरिए पेमेंट ऐप और इन ऐप पेमेंट सिस्टम को नाजायज ढंग से बढ़ावा देने के आरोप में लगाया गया है। कमीशन ने गूगल से अपनी प्ले स्टोर पॉलिसी में सुधार करने को भी निर्देशित किया है। गौर रने वाली बात यह है कि इससे पहले सीसीआई ने पिछले गुरुवार भी गूगल पर भारी जुर्माना लगाया था। गूगल पर एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार जुर्माना लगाने का एलान करते हुए उसे यह चेतावनी भी दी गई है कि वो अपने बिजनेस में गलत तौर तरी...

जियो ट्रू 5जी-पावर्ड वाई-फाई लॉन्च हुआ, नाथद्वारा में आकाश अंबानी ने किया शुभारंभ

• जियो यूजर्स को ‘वेलकम-ऑफर’ की अवधि के दौरान वाई फाई सेवा मुफ्त मिलेगी • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी के बाद अब नाथद्वारा और चेन्नई जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़े • 5जी की शुरूआत से पहले आकाश अंबानी ने पत्नी श्लोका संग श्रीनाथ जी के दर्शन किए नई दिल्ली: रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (जियो) ने आज JioTrue5G नेटवर्क पर चलने वाली वाई-फाई सेवाओं को लॉन्च किया। शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थानों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, कमर्शियल हब जैसे स्थान जहां लोगों का जमावड़ा अधिक होता है वहां यह सर्विस दी जाएगी। JioTrue5G पावर्ड वाई फाई की शुरूआत आज राजस्थान के पवित्र शहर नाथद्वारा से की गई। जियो यूजर्स को यह नई वाई-फाई सर्विस, जियो वेलकम ऑफर अवधि के दौरान मुफ्त में मिलेगी। दूसरा नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले भी जियो 5जी पावर्ड वाई फाई का सीमीत इस्तेमाल कर सकेंगे।...

75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को समर्पित, डिजिटल वित्तीय भागीदारी बढाने की कवायद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित कीं। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाएंगी और नागरिकों को बेहतर बैंकिंग सेवा का अनुभव भी कराएंगी। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसी विशेष बैंकिंग व्यवस्था है जो न्यूनतम डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से अधिकतम सेवाएं देने का काम करेगी। ये सेवाएं कागजी लिखा पढ़ी और झंझटों से मुक्त होंगी, और पहले से कहीं ज्यादा आसान होंगी। यानी, इनमें सुविधा होगी, और एक मजबूत डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा भी होगी। उन्होंने कहा, “छोटे शहरों और गांवों में रहने वाले लोगों को धन हस्तांतरित करने से लेकर ऋण प्राप्त करने जैसे लाभ मिलेंगे। भारत के सामान्य लोगों के जीवन को आसान बनाने का जो अभियान देश मे...

75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) राष्ट्र को होंगी समर्पित

नई दिल्ली। देश में वित्तीय समावेशन को और ज्‍यादा व्‍यापक बनाए जाने के लिहाज से 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित होंगी। डीबीयू डिजिटल वित्तीय साक्षरता का प्रसार करेंगी वहीं ग्राहकों को साइबर सुरक्षा जागरूकता और सुरक्षा उपायों के बारे में शिक्षित करेंगी। वित्तीय समावेशन को और ज्‍यादा व्‍यापक बनाने के एक अन्‍य उपाय के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस मौके पर वह अपने उद्गार भी प्रकट करेंगे। वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट भाषण के अंतर्गत वित्त मंत्री ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू की स्थापना किए जाने की घोषणा की थी। डीबीयू की स्थापना डिजिटल बैंकिंग का लाभ देश के कोने-कोने ...

कोल इंडिया लिमिटेड राजस्थान में लगाएगा सोलर पार्क, 5400 करोड़ की लागत से 1190 मेगावाट सोलर पार्क होगा स्थापित

जयपुर। राजस्थान के बीकानेर में कोल इंडिया लिमिटेड 5400 करोड़ की लागत से 1190 मेगावाट सोलर पार्क स्थापित करेगा। बीकानेर की पूगल तहसील में स्थापित होने वाले इस सोलर प्लांट के लिए आवश्यक उपकरणों का उत्पादन प्रदेश में ही होगा। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम तथा कोल इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में कुल 2000 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाला सोलर पार्क बीकानेर जिले की पूगल तहसील में स्थापित होगा। इसमें से 1190 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना कोल इंडिया द्वारा स्थापित की जाएगी। वहीं 810 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम द्वारा स्थापित की जाएगी। सोलर पार्क के लिए 4846 हैक्टेयर भूमि बीकानेर में आवंटित की जा चुकी है। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ रहे निवेश का लाभ प्रदेशवासियों को देने के लिए सौर ऊर्...

राज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट आरएसएमईटी की कार्यकारी समिति की बैठक में फैसला, जियोफिजिकल, पेट्रोलोजी एवं रिमोट सेंसिंग गतिविधियां की जाएंगी सुदृढ

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम व जलदाय डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राज्य में करीब दो करोड़ 65 लाख रु. की लागत से जियोफिजिकल, पेट्रोलोजी एवं रिमोट सेंसिंग गतिविधियों को और अधिक प्रभावी और सुदृढ बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पर होने वाले व्यय को राजस्थान स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट से किया जाएगा। एसीएस माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल बुधवार को सचिवालय में राजस्थान राज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट आरएसएमईटी की कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जियोफिजिकल के सुदृढीकरण से अधिक गहराई में उपलब्ध मिनरल्स की संभावित क्वांटिटी, क्वालिटी आदि का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण किया जा सकेगा वहीं पेट्रोलोजी के सुदृढ़ीकरण से मिनरल रॉक्स के चिन्हीकरण का कार्य और अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह से रिमोट सेंसिंग के सुदृढ़ीकरण से ड्रोन आदि अत...

5जी-रिलायंस जियो ने दिल्ली में छुआ 600 एमबीपीएस का आंकड़ा

• देश भर में 5जी औसत डाउनलोड स्पीड 500 एमबीपीएस तक पहुंची • मुंबई और कोलकत्ता में भी जियो कहीं आगे • वाराणसी में हुआ टाई नई दिल्ली. रिलायंस जियो ने 5जी स्पीड के ट्रायल में करीब 600 एमबीपीएस की स्पीड दर्ज की है। जबकि देश में हो रहे 5जी के रोल आउट की स्पीड लगभग 500 एमबीपीएस तक जा पहुंची है। ऊकला की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। ऊकला ने उन चार शहरों में औसत 5G डाउनलोड स्पीड की तुलना की है, जहां जियो और एयरटेल दोनों ने अपने 5जी नेटवर्क खड़े किए हैं। भारती एयरटेल ने आठ शहरों में अपनी 5जी सेवाएं शुरू की हैं। जियो का 5G बीटा ट्रायल, जिसे कंपनी "Jio True 5G" बता रही है, अबतक चार शहरों "दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी" में चुनिंदा उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध है। ऊकला की 'स्पीडटेस्ट इंटेलिजेंस' रिपोर्ट के अनुसार, जून से अब तक के आंकड़े बताते है कि र...

राजस्थान में दो दिवसीय इन्वेस्ट राजस्थान समिट का आगाज, दुनियाभर से उद्योग जगत के दिग्गज निवेश के लिए पहुंचे

जयपुर। दुनियाभर से उद्योग जगत के दिग्गज राजस्थान में इन्वेस्ट राजस्थान समिट के लिए जयपुर पहुंचे। इस दो दिवसीय इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022 की शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीप प्रज्वलन के साथ की। अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी, आर्सेलर कंपनी के लक्ष्मीनिवास मित्तल, वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल, बिरला ग्रुप के सीके बिरला भी सीएम के साथ मौजूद रहे। सीतापुरा के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने इस समिट की शुरुआत की। सरकार का दावा है कि इन्वेस्टमेंट प्रपोजल और एमओयू धरातल पर उतरेंगे, तो प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। बता दें कि समिट से पहले ही इन्वेस्टर आउटरीच प्रोग्राम के तहत 10.44 लाख करोड़ के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल साइन हो चुके हैं। इस समिट के दौरान निवेश की भी बड़ी घोषणाएं हुईं। समिट में टाटा पावर ने राजस्थान ...

11 लाख लोगों को रोजगार देने की तैयारी, इनवेस्ट राजस्थान में अब तक 10 लाख करोड़ रुपए के प्रपोजल सबमिट  

जयपुर। राजस्थान में बेरोजगारों के लिए एक बड़ी खबर है। देश के बड़े-बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट राजस्थान में इन्वेस्ट राजस्थान के तहत बड़ा निवेश करने जा रहे हैं। इनमें अंबानी-अडानी, लक्ष्मीनिवास मित्तल, बिरला, बजाज जैसे मशहूर उद्योगपति भी शामिल हैं। 10 लाख करोड़ रुपए के तो प्रपोजल अभी तक सबमिट हो चुके हैं।  शुक्रवार को इन्वेस्ट समिट का आयोजन 7 और 8 अक्टूबर को जयपुर के JECC सीतापुरा में होगा। समिट से पहले इन्वेस्टर आउटरीच प्रोग्राम के तहत 10.44 लाख करोड़ के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल साइन हो चुके हैं। बडी बात यह है कि राजस्थान में अडानी, अंबानी, आर्सेलर मित्तल, बिरला, बजाज, अनिल अग्रवाल समेत देश के मशहूर उद्योगपति शामिल हो रहे हैं। समिट में 3000 से ज्यादा इंडस्ट्रियलिस्ट, बिजनेसमैन शामिल होंगे इनमें ऑफलाइन और ऑनलाइन समिट में शामिल होने वालों की संख्या 9 हजार के पार हो चुकी है।  सरकारी आंकड़...

इन्वेस्ट राजस्थान सम्मेलन से पहले ही 10 लाख करोड़ के 4192 एमओयू साइन, 10 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार, सबसे अधिक निवेश सौर ऊर्जा में

जयपुर। राजस्थान में विगत वर्षों में किए गए नीतिगत बदलावों से प्रदेश निवेश का बेस्ट डेस्टीनेशन बनकर उभरा है। राज्य में निवेश प्रोत्साहित करने, औद्योगिकरण को बढ़ावा देने तथा रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार 7 एवं 8 अक्टूबर को राजस्थान इन्वेस्ट समिट-2022 का आयोजन कर रही है। उद्यमियों में राजस्थान में निवेश को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। समिट के आयोजन से पहले ही निवेशकों ने राज्य सरकार के साथ 10 लाख 44 हजार 593 करोड़ रूपये के 4 हजार एमओयू साइन किये हैं। इनमें सेतकरीबन 520 एमओयू व एलओआई क्रियान्वित भी हो चुके हैं तथा 1160 क्रियान्विति के चरण में हैं। इससे प्रदेश में अब तक 1 लाख 93 हजार 759 करोड़ रूपये का नया निवेश भी आ चुका है। इस निवेश से 2 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में निवेश के लिए सकारात्मक म...