Business

आईसीआईसीआई लोन फ्रॉड केस में वीडियोकॉन के फाउंडर वेणुगोपाल धूत भी गिरफ्तार

मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने सोमवार को वीडियोकॉन ग्रुप के फाउंडर वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सीबीआई ने शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने 3 दिन की कस्टडी में भेज दिया था। आरोप है कि चंदा कोचर ने वीडियोकॉन की विभिन्न कंपनियों को नियमों को ताक पर रखकर कुछ लोन स्वीकृत किए थे। धूत की कंपनी वीडियोकॉन को आईसीआईसीआई बैंक से 3250 करोड़ रुपए का लोन दिया गया और इसके बदले धूत ने चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की वैकल्पिक ऊर्जा कंपनी नूपावर में अपना पैसा निवेश किया। आरोप है कि इस तरह चंदा कोचर ने अपने पति की कंपनी के लिए वेणुगोपाल धूत को लाभ पहुंचाया। साल 2018 में यह खुलासा होने के बाद चंदा कोचर को बैंक से इस्तीफा देना पड़ा था। वर्ष 2012 में दिए गए 3250 क...

प्रौद्योगिकी कंपनियां, स्टार्ट-अप्स और सरकार भारत को सेमीकंडक्टर राष्ट्र और इलेक्ट्रॉनिक्स की वैश्विक मूल्य श्रृंखला में एक बड़ी ताकत

प्रौद्योगिकी कंपनियां, स्टार्ट-अप्स और सरकार भारत को सेमीकंडक्टर राष्ट्र और इलेक्ट्रॉनिक्स की वैश्विक मूल्य श्रृंखला में एक बड़ी ताकत होंगी। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भारत को प्रौद्योगिकी का एक उपभोक्ता और बैक ऑफिस सपोर्ट देने वाले देश से आगे दुनिया का एक अग्रणी प्रौद्योगिक उत्पादक बनाने के लिए शोध एवं विकास के प्रयासों में पूंजी सहयोग दे रही है। आज बेंगलुरू में हुए आईईईई मैपकॉन (माइक्रोवेव, एंटीनाज ऐंड प्रोपागेशन कॉन्फ्रेंस) 2022 के पहले संस्करण को वर्चुअल रूप में संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हम अब दुनिया के लिए बैक-ऑफिस सपोर्ट नहीं हैं। हमारे कुशल इंजीनियरों को कुछ नया करने और अपना उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स...

यात्रियों के किराए से अर्जित रेलवे की राजस्व आय में 76% की वृद्धि हुई

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की कुल अनुमानित आय अप्रैल से नवंबर 2022 के दौरान प्रारंभिक आधार पर 43,324 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान अर्जित 24,631 करोड़ रुपये की तुलना में 76 प्रतिशत अधिक है। आरक्षित यात्रियों के खंड में 1 अप्रैल से 30 नवंबर, 2022 की अवधि के दौरान बुक किए गए यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 5365 लाख है, जो बीते साल की इसी समयावधि के दौरान 4860 लाख की तुलना में 10% की वृद्धि को दर्शाती है। 1 अप्रैल से 30 नवंबर, 2022 की अवधि के दौरान आरक्षित यात्री खंड से 34,303 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान प्राप्त 22,904 करोड़ रुपये की तुलना में 50% की बढ़ोतरी को दिखाता है। 1 अप्रैल से 30 नवंबर, 2022 की अवधि के दौरान अनारक्षित यात्री खंड में बुक किए गए यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 35,273 लाख है। यह संख्या पिछले वर्ष में इ...

नवंबर 2022 के दौरान सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,45,867 करोड़ रुपए रहा, साल-दर-साल 11% की रिकॉर्ड वृद्धि

नई दिल्ली। नवंबर 2022 के महीने में एकत्र किया गया सकल जीएसटी राजस्व 1,45,867 करोड़ रुपए रहा, जिसमें से सीजीएसटी 25,681 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 32,651 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 77,103 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 38,635 करोड़ रुपए सहित) और 10,433 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 817 करोड़ रुपए सहित) उपकर है। सरकार ने आईजीएसटी से 33,997 करोड़ रुपए सीजीएसटी के लिए और 28,538 करोड़ रुपए एसजीएसटी के लिए तय किए हैं। नवंबर 2022 के महीने में नियमित निपटान के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 59678 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 61189 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, केंद्र ने नवंबर 2022 में राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को जीएसटी मुआवजे के रूप में 17,000 करोड़ रुपये भी जारी किए थे। नवंबर 2022 के महीने का राजस्व पिछले साल इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 11% अधिक है, जो 1.31,526 करोड़ रु...

अडानी के हाथ में चैनल आते ही रवीश कुमार ने NDTV से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली। खबर है कि रवीश कुमार ने एनडीटीवी से इस्तीफ़ा(Ravish Kumar Resigns From NDTV) दे दिया है। यह भी कहा जा रहा है कि यह इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। एशिया के सबसे रईस व्यक्ति गौतम अडानी (Gautam Adani) के हाथ में NDTV की सत्ता आते ही यह बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इससे पहले नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) की और से 29 नवंबर को जारी बयान में कहा गया था कि उसकी प्रमोटर इकाई आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने राधिका रॉय और प्रणय रॉय के फर्म के बोर्ड में निदेशक के रूप में इस्तीफे को मंजूरी दे दी है।   इससे पहले अगस्त 2022 में जब रवीश कुमार के इस्तीफे की बात आई थी तो उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि "मेरे इस्तीफ़े की बात ठीक उसी तरह अफ़वाह है, जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुझे इंटरव्यू देने के लिए तैयार हो गए हैं और अक्षय कुमार बंबइया आम लेकर गेट पर मेरा इंतज़ार ...

अब अडानी होंगे NDTV के मालिक, प्रणव रॉय और राधिका रॉय ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे पावरफुल उद्योगपतियों में शुमार भारतीय दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी अब एनडीटीवी के भी मालिक होंगे। लगातार अपने कारोबार का विस्तार कर रहे गौतम अडानी ने एनडीटीवी पर भी अब अपना मालिकाना हक प्राप्त कर लिया है। नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने 29 नवंबर को कहा कि उसकी प्रमोटर इकाई आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने राधिका रॉय और प्रणय रॉय के फर्म के बोर्ड में निदेशक के रूप में इस्तीफे को मंजूरी दे दी है।...

केंद्र सरकार ने राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों को 17,000 करोड़ रुपये की जीएसटी मुआवजा राशि जारी की

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अप्रैल से जून, 2022 की अवधि के लिए बकाया जीएसटी मुआवजे के लिए राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों को 24.11.2022 को 17,000 करोड़ रुपये की राशि जारी की। वर्ष 2022.23 के दौरान उपरोक्त राशि सहित राज्यों संघ शासित प्रदेशों को अब तक जारी मुआवजे की कुल राशि 1,15,662 करोड़ रुपये हो गई है। यह इस तथ्य के बावजूद है कि अक्टूबर, 2022 तक कुल उपकर संग्रह केवल 72,147 करोड़ रुपये का है। केंद्र द्वारा अपने संसाधनों से 43,515 करोड़ रुपये की बकाया राशि जारी की गई है। यह राशि जारी करने के साथ, केंद्र ने राज्यों को मुआवजे के भुगतान के लिए उपलब्ध इस वर्ष मार्च के अंत तक अनुमानित उपकर की पूरी राशि अग्रिम रूप से जारी कर दी गई है। यह निर्णय राज्यों को उनके संसाधनों के प्रबंधन में सहायता प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था ताकि वित्तीय वर्ष के दौरान उनके कार्यक्रम विशेष रूप से पू...

एलन मस्क ने ट्विटर के दिवालिया होने की आशंका जताई, कर्मचारियों को सप्ताह में 80 घंटे काम करने फरमान

सेन फ्रांन्सिको। 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने के बाद पहली बार कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एलन मस्क ने फर्म के दिवालिया होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि हमें फायदे की स्थिति में आने के लिए सप्ताह में 80 घंटे तक काम करना होगा। इसके अलावा ऑफिस में मुफ्त खाने जैसी सुविधाएं भी खत्म की जाएंगी। यही नहीं कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम जैसी जो सुविधा दी गई थी, उसे भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। मस्क का कहना है कि जो भी ऑफिस नहीं आएगा, उसे लेकर यह मान लिया जाएगा कि उसने इस्तीफा दे दिया है। जानकार मानते हैं कि कर्मचारियों से ज्यादा काम लेने और उन्हें प्रेरित करने के लिए उनकी ओर से आर्थिक संकट वाली बात कही गई है। वह यह संदेश देना चाहते हैं कि यदि लोगों ने गंभीरता के साथ काम नहीं किया तो फिर ट्विटर मुश्किल हालातों में होगा। उल्लेखनीय है कि एलन मस्क के हाथों में कंपनी की क...

141 कोयला खदानों की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी शुरू की

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने कहा है कि भारत जैसी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को कोयला उत्पादन और उसके गैसीकरण की परियोजनाओं में अधिक निवेश की आवश्यकता है और वह भी तब जब विश्व स्तर पर, विशेष रूप से गैस के ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं। कोयला मंत्रालय की कोयला खदान नीलामी के छठे दौर का आज नई दिल्ली में शुभारंभ करते हुए वित्त मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत वर्तमान में दुनिया में सबसे अच्छा निवेश गंतव्य है। मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतिगत स्थिरता और पारदर्शी प्रक्रिया के कारण बिजली क्षेत्र के लिए कोयले के आयात में 41% की कमी आई है। वित्त मंत्री ने कहा कि आज की 141 कोयला खदानों की नीलामी से बारह राज्यों को प्रत्यक्ष लाभ होगाI कोयला क्षेत्र को खोलने (अनलॉक करने) के लिए हाल में ही की गई पहलों के लिए कोयला मंत्रालय की सराहना करते हुए श्रीमती सीत...

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने GeM पर 10,000 करोड़ रुपये का खरीद मूल्य पार किया, पहला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम बना सेल

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने GeM पर 10,000 करोड़ रुपये का खरीद मूल्य पार किया, पहला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम बना सेल नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (GeM) की स्थापना के बाद से, GeM के माध्यम से 10,000 (दस हजार) करोड़ रुपये के खरीद मूल्य (procurement value) को पार करने वाला पहला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (सीपीएसई) बन गया है । ये सेल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। GeM के साथ साझेदारी करने में सेल सबसे आगे रहा है। सेल ने GeM पोर्टल की पहुंच बढ़ाने के लिए इसकी विभिन्न कार्यक्षमताओं को बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। सेल ने GeM पोर्टल में वित्त वर्ष 18-19 में 2.7 करोड़ रुपये की खरीद कर एक छोटी सी शुरुआत की थी जो इस साल 10,000 करोड़ रुपये के कुल मूल्य को पार कर चुकी है। संयोग से सेल पिछले वित्त वर्ष में रु 4,614 करोड़ ...