नई दिल्ली। वेदांता समूह ने चीन की नींद उड़ा दी है। चीन को एक बड़ा झटका देते हुए इंडियन मल्टीनेशनल माइनिंग कंपनी वेदांता ने गुजरात के अहमदाबाद में ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन के साथ मिलकर एक बड़ा सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की घोषणा कर दी है। और सीधे तौर पर इस सेक्टर में चीन के दबदबे को चैलेंज कर दिया है। चीन की चिंता बढ़ गई है कि पहले दुनिया के देश इसके लिए चीन और ताइवान पर ही निर्भर रहते थे। अब भारत इस मिथक को तोड़ देगा।
बताते चले कि वेदांता भारत की एक बड़ी कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। जो गोवा, कर्नाटक, राजस्थान और ओडिशा में लौह अयस्क, गोल्ड और एल्युमिनियम माइन्स में बहुत बड़ा काम करती है। अमेरिका सहित दुनिया के दिग्गज देश भी सेमीकंडक्टर के लिए ताइवान जैसे कुछ छोटे देशों पर निर्भर हैं। यही वजह है कि चीन हमेशा से ताइवान पर कब्जा करने की कोशिश करता रहा है।
इस...
नई दिल्ली। अगस्त-2022 के अंत में भारतीय रेल का कुल राजस्व 95,486.58 करोड़ रुपये था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 26271.29 करोड़ रुपये (38 प्रतिशत) की वृद्धि दर्शाता है। यात्री यातायात से राजस्व पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 13,574.44 करोड़ रुपये (116%) की वृद्धि के साथ 25,276.54 करोड़ रुपये था। आरक्षित और अनारक्षित दोनों खंडों में पिछले वर्ष की तुलना में यात्री यातायात में भी वृद्धि हुई है। लंबी दूरी की आरक्षित मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में यात्री और उपनगरीय ट्रेनों में अधिक वृद्धि हुई है। अन्य कोचिंग राजस्व 2437.42 करोड़ रुपये था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 811.82 करोड़ रुपये (50 प्रतिशत) की वृद्धि दर्शाता है।
भारतीय रेल के पार्सल खंड में मजबूत वृद्धि से इस बढ़त में तेजी आई है। इस वर्ष अगस्त तक माल ढुलाई से प्राप्त राजस्व 65,505.02 करोड़ रुपये था औ...
नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं का पंजीकरण निशुल्क और आजीवन के लिए वैध बना दिया गया है।
हॉलमार्क विशिष्ट पहचान (एचयूआईडी) आधारित हॉलमार्किंग पोर्टल 01 जुलाई 2021 को लॉन्च किया गया था, जिसमें परख और हॉलमार्किंग केंद्र (एएचसी) की संपूर्ण कार्य प्रक्रिया स्वचालित और ऑनलाइन कर दी गयी है।
मान्यता प्राप्त एएचसी की संख्या भी 01 जुलाई 2021 के 948 से बढ़कर 31 जुलाई 2022 को 1,220 हो गई है।
बीआईएस केयर ऐप में 24 दिसंबर 2021 से सत्यापन शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से एचयूआईडी नंबर के साथ हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की जांच करने और इन्हें प्रमाणित करने का प्रावधान किया गया है।
एक आम उपभोक्ता के लिएय बीआईएस से मान्यता प्राप्त किसी भी एएचसी मय बिना हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की शुद्धता के परीक्षण की सुविधा 01 जनवरी 2022 से शुरू की गयी है। एएचसी प्राथमिकता के आधार पर आम उपभोक्ताओं से...
फरीदाबाद। एनएचपीसी लिमिटेड ने आज एनएचपीसी कॉर्पोरेट कार्यालय, फरीदाबाद में नेपाल में आगामी वेस्ट सेती और सेती नदी-6 परियोजनाओं से उत्पादित होने वाली बिजली की बिक्री के लिए पीटीसी इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
समझौता ज्ञापन पर एनएचपीसी के सीएमडी ए.के. सिंह और पीटीसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी डॉ. राजीव के मिश्रा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनएचपीसी के ओर से आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त) विश्वजीत बसु, निदेशक (परियोजना), वी.आर. श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक (एसबीडी एंड सी) तथा पीटीसी इंडिया की ओर से हरीश सरन, कार्यकारी निदेशक (वाणिज्य और संचालन), पंकज गोयल, सीएफओ और बिक्रम सिंह, ईवीपी-मार्केटिंग भी उपस्थित थे।
समझौता ज्ञापन के अनुसार, पीटीसी उपरोक्त परियोजनाओं के वाणिज्यिक संचालन की तारीख से एनएचपीसी से अनुबंधित क्षमता के...
जयपुर। गुलाबी शहर में मेहमानों और जयपुराइट्स के लिए नवीनतम लक्ज़री लाउंज और किचन रोसाडो खुल गया है। स्पैनिश में रोसाडो का मतलब ‘पिंक’ होता है। लक्ज़री लाउंज शहर के पार्टी प्रेमियों और जीवन शैली के प्रति उत्साही लोगों को एक ग्लोबल मेनू, विशेष रूप से तैयार किए गए बेव्रिज, स्टनिंग स्काईलाइन व्यूज़ और एक शानदार माहौल देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह लग्जरी लाउंज 135 फीट की ऊंचाई पर 500 सीटर के साथ वैशाली नगर, गांधी पथ, मॉल ऑफ जयपुर की 11वीं मंजिल पर स्थित है।
रोसाडो, जयपुर का सबसे लंबा-सबसे बड़ा- सबसे सेक्सिएस्ट लग्जरी लाउंज है, इसमें इनडोर और आउटडोर सिटिंग एरिया, मल्टीपल स्पेस के साथ थीम डेकोर सजवाट, छोटे और बड़े आयोजनों तथा परिवार और दोस्तों के साथ ड्रिंक्स और डाइनिंग के लिए एक आदर्श जगह है।
यह वेंचर केसीसीओ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एन्टरप्रेन्योर ब्रर्दस तरूण बहल औ...
नई दिल्ली। 7 और 8 अक्टूबर को जयपुर में होने वाले ‘इन्वेस्ट राजस्थान 2022‘ के तहत आज नई दिल्ली में एमओयू साइनिंग सेरेमनी आयोजित हुई। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में औद्योगिक क्षेत्र स्थापना को लेकर अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इससे निवेशकों को राज्य में निवेश करने में आसानी हुई है। यहां निवेशकों की समस्याओं को सुनना और प्रतिबद्धता के साथ उनका समयबद्ध निस्तारण करना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। वर्तमान में रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल्स, सौर ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा विकास आदि में भारी निवेश करने वाले राज्य के रूप में राजस्थान पूरे देश में अग्रणी राज्य बन गया है। राजस्थान निवेशकों के लिए उपलब्ध अनुकूल नीतिगत ढांचे से पहली पसंद बना है। रीको द्वारा राजस्थान के प्रत्...
नई दिल्ली। जून, 2022 में खनिज उत्पादन में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल-जून, 2022-23 के दौरान संचयी वृद्धि 9 प्रतिशत पर पहुंची महत्वपूर्ण खनिजों के उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। जून, 2022 (आधार: 2011-12 = 100) के लिए खनन एवं उत्खनन क्षेत्र का खनिज उत्पादन सूचकांक 113.4, पर रहा, जो जून, 2021 के महीने के स्तर की तुलना में 7.5 % अधिक था।
अप्रैल-जून, 2022-23 की अवधि के लिए संचयी वृद्धि में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.0 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।
भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के अंतिम आंकड़ों के अनुसार जून, 2022 में महत्वपूर्ण खनिजों का उत्पादन स्तर इस प्रकार था:
कोयला 669 लाख टन, लिग्नाइट 46 लाख टन, प्राकृतिक गैस (उपयोग की गई) 2747 मिलियन घन मीटर., पेट्रोलियम (कच्चा) 24 लाख टन, बॉक्साइट 1950 हजार टन, क्रोमाइट 343 हजार टन, कॉपर सांद्र। 10 हजार टन, सोना 85 कि...
जुलाई 2022 में सकल जीएसटी राजस्व संकलन 1,48,995 करोड़ रुपये है, जिसमें जीएसटी 25,751 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 32,807 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 79,518 करोड़ रुपये है (इसमें आयातित माल पर 41,420 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,920 करोड़ रुपये (आयातित माल पर 995 करोड़ रुपये सहित) है। यह जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का दूसरा सर्वाधिक राजस्व है।
सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी में 32,365 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 26,774 करोड़ रुपये समायोजित कर दिये हैं। जुलाई 2022 के मद्देनजर नियमित समायोजन के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के मद में 58,116 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के मद में 59,581 करोड़ रुपये है।
पिछले वर्ष इसी माह के 1,16,393 करोड़ के प्राप्त जीएसटी राजस्व की तुलना में इस बार का राजस्व 28 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष के इसी महिने में इन्हीं स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में ज...
नई दिल्ली। दूरसंचार में, भारत की अर्थव्यवस्था की वास्तविक शक्ति को उजागर करने, सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन में तेजी लाने और "आत्मनिर्भर भारत" के विज़न से जुड़ी उपलब्धि को हासिल करने की क्षमता है। दूरसंचार डिजिटल शासन को सक्षम बनाता है, जो नागरिकों और उद्यमों के लिए वस्तुओं व सेवाओं के डेटा संचालित तथा जन-केंद्रित वितरण पर जोर देता है।
भारत में दूरसंचार के लिए कानूनी संरचना उन कानूनों द्वारा शासित होती है, जिन्हें भारत के स्वतंत्र होने से बहुत पहले बनाया गया था। हाल के दशकों में प्रौद्योगिकी काफी विकसित हुई है। उभरती हुई प्रौद्योगिकियों के साथ तालमेल बिठाने के लिए, अधिकांश देशों में दूरसंचार कानून समय के साथ विकसित हुए हैं। इनमें संयुक्त राज्य अमेरिका (1996), ऑस्ट्रेलिया (1979), यूनाइटेड किंगडम (2003), सिंगापुर (1999), दक्षिण अफ्रीका (2000) और ब्राजील (1997) शामिल हैं।
हितधारक बदल...
नई दिल्ली। ईसीजीसी ने 'बैंकों के लिए निर्यात ऋण बीमा' (संपूर्ण टर्नओवर पैकेजिंग क्रेडिट और पोस्ट शिपमेंट) (ईसीआईबी-डब्ल्यूटीपीसी, पीएस) के तहत छोटे निर्यातकों को समर्थन देने के लिए 90 प्रतिशत तक बढ़ा हुआ निर्यात ऋण जोखिम बीमा कवर प्रदान करने के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना से ईसीजीसी डब्ल्यूटी-ईसीआईबी कवर रखने वाले बैंकों से निर्यात ऋण पाने वाले कई छोटे स्तर के निर्यातकों को लाभ होने की उम्मीद है। इसके कारण छोटे निर्यातक नए बाजारों/नए खरीदारों का पता लगा सकेंगे और बहुत प्रतिस्पर्धात्मक ढंग से अपने मौजूदा उत्पाद पोर्टफोलियो में विविधता ला सकेंगे।
आज मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ईसीजीसी के अध्यक्ष एम. सेंथिलनाथन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि बीमा कवर एक बहुत बड़ी तब्दीली लाने वाली भूमिका निभाएगा। हमें उम्मीद है कि इससे 20 करोड़ रुपये तक के खातों का ...