नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर करीब 24 प्रतिशत बढ़कर 4,335 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलांयस जियो की परिचालन आय जून 2022 को समाप्त तिमाही में 21.5 प्रतिशत बढ़कर 21,873 करोड़ रुपये हो गई। जियो की पहली तिमाही का परिणाम ऐसे समय आया है जब दूरसंचार कंपनियां 5जी सेवाओं के लिये पूरी तरह से तैयार है। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई को शुरू होगी। इसमें कम-से-कम 4.3 लाख करोड़ रुपये मूल्य के कुल 72 गीगाहर्ट्ज रेडियो तरंगों को बिक्री के लिये रखा जाएगा।...
अदाणी और गैडोट ने जीता इजराइल के हाइफा पोर्ट के निजीकरण का टेंडर
• भारत के एपीएसईजेड और इज़राइल के गैडोट समूह के कंसोर्टियम ने हाइफ़ा पोर्ट कंपनी लिमिटेड के 100% शेयर खरीदने के अधिकार सुरक्षित कर लिए हैं।
• हाइफ़ा पोर्ट की रियायत अवधि 2054 तक बनी हुई है
• उत्तरी इज़राइल में स्थित, हाइफ़ा इज़राइल के दो सबसे बड़े कॉमर्शियल पोर्ट्स में से एक है
• यह इज़राइल के लगभग आधे कंटेनर कार्गो को संभालता है और पैसेंजर ट्रैफिक व क्रूज जहाजों के लिए एक प्रमुख पोर्ट भी है
• अदाणी पोर्ट्स और गैडोट ग्रुप के पास कंसोर्टियम में क्रमशः 70% -30% शेयर हैं
• कंसोर्टियम की पेशकश एनआईएस 4.1 बिलियन थी, जो 1.18 बिलियन डॉलर के बराबर थी अहमदाबाद,
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और इज़राइल के गैडोट ग्रुप के एक कंसोर्टियम ने लोकल और ग्लोबल प्लेय...
नई दिल्ली। केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि खानों की सफल नीलामी के लिये राज्य सरकारों को और जिन्होंने संभावित खनिज ब्लॉकों को चिह्नित किया है, उन्हें प्रोत्साहन दिया जायेगा। जोशी ने कहा कि सफल राज्यों को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खान तथा खनिज सम्मेलन के दौरान पुरस्कृत किया जायेगा।
प्रह्लाद जोशी आज खान मंत्रालय के आजादी का अमृत महोत्सव प्रतीक सप्ताह का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री श्री अमित शाह इस एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे।
आजादी का अमृत महोत्सव प्रतीक सप्ताह समारोहों में हिस्सा लेते हुये खान मंत्रालय में सचिव आलोक टंडन ने कहा कि देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम/मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यालय 11 से 17 जुलाई, 2022 तक प्रतीक सप्ताह मनायेंगे।...
नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और नामित प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के दौरान कोयला ब्लॉकों से उत्पादन की समीक्षा की। पहली तिमाही के दौरान कुल 27.7 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया गया। यह वित्तीय वर्ष 2021-22 की समान अवधि के दौरान उत्पादित 15.5 मिलियन टन कोयले से 79 प्रतिशत अधिक है।
मंत्रालय ने कोयला उत्पादन में इतनी अधिक बढ़ोतरी करने के लिए कोयला ब्लॉक आवंटितों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, यह उम्मीद व्यक्त कि वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के दौरान कोयला ब्लॉकों से 32 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। इसके अलावा इसकी सराहना किए जाने के साथ यह भी उल्लेख किया गया कि वाणिज्यिक नीलामी सुधारों के तहत 2021 में नीलाम की गई दो खदानें चालू हो गई हैं और इनसे पहली तिमाही में 1.57 मिलियन टन का उत्पादन किया गया है।
वर्तमान में कुल 36 कैप्ट...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जीएसटी के मामले में केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। केंद्र सरकार के जीएसटी सिस्टम को खामियों का भंडार बताया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लागू GST खामियों का भंडार है। एक देश, एक टैक्स की बात कर लागू किए GST में पांच स्लैब बनाकर पांच अलग-अलग टैक्स लगा दिए। राज्यों को जीएसटी क्षतिपूर्ति का पैसा समय पर नहीं दिया जाता। दिव्यागों के लिए जरूरी उपकरणों पर GST लगाना मोदी सरकार की सोच को दिखाता है।
उन्होंने कहा कि आज छोटे व्यापारियों को इस जटिल GST प्रणाली के कारण लाखों रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। राज्य सरकारों को भी GST के वर्तमान स्वरूप से नुकसान हो रहा है। GST के कारण राज्य सरकारों के आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए केन्द्र सरकार को GST क्षतिपूर्ति की सीमा को 5 साल और बढ़ाना चाहिए जिससे राज्य सरकारों के घाटे...
आकाश अंबानी होंगे रिलायंस जियो इनफोकॉम लिमिटेड के नए चेयरमैन।
पंकज पवार को अगले 5 वर्षों के लिए कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया।
मुकेश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के चेयरमैन बने रहेंगे।
नई दिल्ली: जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी अब रिलायसं जियो इनफोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन होंगे। 27 जून को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में उनके नाम पर मोहर लगी। इससे पहले आकाश अंबानी बोर्ड में नॉन एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।
मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी की तरफ से की गई फाइलिंग में यह बात सामने आई। ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक आकाश अंबानी से पहले उनके पिता मुकेश अंबानी कंपनी के चेयरमैन के नाते काम देख रहे थे। मुकेश अंबानी का चेयरमैन पद से उनका इस्तीफा भी बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है। इस नियुक्ति को नई पीढ़ी को नेतृत्व ...
जयपुर। राजस्थान को टीबी मुक्त प्रदेश बनाने के लिए उद्यमी, औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठन अब कंधे से कंधा मिलाकर सरकार का सहयोग करेंगे। प्रदेश में टीबी उन्मूलन हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग एवं द यूनियन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित ‘‘राजस्थान प्रदेश में टीबी पर उद्यमियों की सहभागिता हेतु संवाद’’ कार्यक्रम मे विभिन्न व्यावसायिक संगठनों ने इस बात की शपथ ली कि वे अपने औद्योगिक संस्थानों में स्वस्थ वर्क कल्चर को बढ़ावा देंगे और वहां कार्यरत कार्मिकों की स्कि्रनिंग करवाकर चिन्हित टीबी रोगियों के इलाज में सहयोग हेतु उनका आर्थिक और मानसिक सहयोग करेंगे।
प्रदेश में टीबी उन्मूलन के लिए अन्तरक्षेत्रीय जुडाव हेतु कॉरपोरेट्स के साथ संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने कहा ...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर जोधपुर के कांकाणी में पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्रा) पार्क के प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह किया है।
गहलोत ने पत्र में लिखा है कि राजस्थान के वस्त्र उद्योग का प्राचीन इतिहास रहा है। राज्य सरकार ने इस उद्योग को सवंर्धित करने के लिए समय-समय पर कदम उठाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश का कपड़ा उद्योग विकसित एवं संगठित हो सका है। यहां बनने वाले परम्परागत वस्त्र अपनी खूबियों की वजह से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। पत्र में लिखा है कि राजस्थान के उत्पादों को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए जोधपुर में पूर्व में ही सुविधाएं उपलब्ध हैं। रोहट में स्थित भारत सरकार की दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) से जुड़ने वाला मारवाड़ इंडस्ट्रियल क्लस्टर पीए...
जयपुर (आलोक शर्मा)। किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार, किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार, जीना इसी का नाम है... महान गायक मुकेश का फ़िल्म 'अनाड़ी' में गाया यह गाना आज भी भले ही लोगों की जुबान पर राज करता हो, लेकिन बहुत कम ही लोग हैं जो इन पंक्तियों को अपने जीवन में भी आत्मसात करते हैं। पर एक युवा महिला हैं जिन्होंने इन पक्तियों को आत्मसात करते हुए अपने जीवन का धेय बनाया और कुछ कर गुजरने की ठानी। हम यहां बात कर रहे हैं दृढ निश्चय, मजबूत इरादों और आत्मविश्वास से लबरेज हरमन स्वर्णकार की, जिन्होंने कुछ साल पहले पोलारिस मेडिकेयर का सपना देखा था, जो आज साकार होकर आगे बढता नजर आ रहा है.
ऐसे हुआ आगाज
कोविड महामारी के दौरान जिस तरह से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा, लाखों लोगों की जानें चली गई, चीख पुकार के बीच ...
नई दिल्ली. भारत के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक ओमेक्स (Omaxe) ने जियो-बीपी (Jio-bp) के साथ अपनी पार्टनरशिप की घोषणा की है. इस पार्टनरशिप का उद्देश्य बैटरी चार्जिंग इकोसिस्टम तैयार करना है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और दिग्गज एनर्जी कंपनी बीपी (BP) के बीच ज्वाइंट वेंचर जियो-बीपी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, न्यू चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, जयपुर, सोनीपत और बहादुरगढ़ में चरणबद्ध तरीके से ओमेक्स की विभिन्न प्रॉपर्टीज पर ईवी चार्जिंग और स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करेगा. 24 घंटे ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करेगा Jio-bp वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे की आवश्यकता को देखते हुए जियो-बीपी देश में डेवलपर्स और रियल एस्टेट कंपनियों के साथ काम कर रही है.
जियो-बीपी ओमेक्स की प्रॉपर्टीज पर दो और चार पहिया वाहनो...