Business

अमेरिका से तेज होगा भारत का इंटरनेट, जानें जियो गीगा फाइबर की 10 बड़ी बातें

अमेरिका से तेज होगा भारत का इंटरनेट, जानें जियो गीगा फाइबर की 10 बड़ी बातें जियो गीगा फाइबर (Jio Giga Fibre) सर्विस का ऐलान कर दिया है. रियालंस इंडस्ट्री लिमिटेड (RIL) ने 5 सितंबर से शुरू होने वाली जियो फाइबर के जबरदस्त प्लान भी पेश कर दिए हैं. यह एक हाईस्पीड इंटरनेट सेवा है जिसके जरिए इंटरनेट के अलावा आप कॉलिंग, टीवी, डीटीएच की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं. प्लान 100 Mbps से शुरू होंगे. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिका में इंटरनेट की स्पीड औसतन 90 Mbps होती है, लेकिन जियो के बेस प्लान में इंटरनेट स्पीड 100 Mbps होगी, जो 1 Gbps तक जा सकती है. अंबानी की माने तो जियो फाइबर सर्विस के लिए ग्राहकों को 700 रुपये से 10 हजार रुपये तक का चार्ज देना होगा. जियो की तुलना में यह सर्विस अन्य देशों में 10 गुना महंगी है. जियो फाइबर सर्विस के सभी प्लान में वॉय...

'ओह माई गोल्ड', कीमतों में जबरदस्त आग

नई दिल्ली : सोना कितना सोना है? हर कोई गोल्ड की कीमतों में इजाफे को लेकर कह रहा है 'ओह माई गोल्ड'. पिछले कुद दिनों में सोने की कीमत में रिकॉर्ड तेजी आई है और यह चढ़कर अब तक के हाई लेवल पर पहुंच गया है. यानी जितना महंगा सोने का भाव इस समय है, उतना पहले कभी नहीं हुआ. गुरुवार को सोने का भाव 550 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 38,470 रुपये के स्तर पर पहुंच गए. लेकिन अचानक सोने की कीमत में इतनी तेजी क्यों आई यह सबसे बडा सवाल है. दरअसल पीली धातु के अपने उच्चतम लेवल पर पहुंचने का अहम कारण अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वार है. विशेषज्ञों की माने तो इसका दूसरा कारण घरेलू अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताएं भी हैं. इस कारण निवेश्क सुरक्षित मानकर गोल्ड में निवेश कर रहे हैं. चांदी में भी तेजी का रुख है, लेकिन सोने की तरह इसने कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया है. गुरुवार को चांदी का भाव 630 रुपये...