जयपुर। DG ACB बीएल सोनी के निर्देश पर राजस्थान में लगातार भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कस जा रहा है। इसी कड़ी में कोटा में परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने मुकेश चंद जाटव,वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर कार्य (द्वितीय) रेल्वे वर्कशॉप,कोटा को परिवादी से 20 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया।
DG बीएल सोनी ने बताया कि ACB कोटा एसयू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फ़र्म द्वारा खुली नीलामी में प्राप्त पेड़ों की कटाई के कार्य के कुल निविदा राशि 16 लाख रूपये भुगतान के 3 प्रतिशत कमीशन के रूप में मुकेश चंद जाटव द्वारा 50 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी कोटा के SP अलोक श्रीवास्तव के सुपरविजन में उप अधीक्षक पुलिस धर्मवीर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए मुकेश चंद जाटव को परिवादी से 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ...
उज्बेकिस्तान। शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच वार्ता हुई. दोनों ने इस मुलाकात को बेहतर बताया. मोदी ने यूक्रेन से युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कहा कि यह समय युद्ध का नहीं है.
पीएम ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से समरकंद में द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा कि मुझे पता है कि आज का समय युद्ध का समय नहीं है और मैंने इस बारे में आपसे फोन पर बात की है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुलाकात के दौरान कहा कि हम शांति के पथ पर कैसे आगे बढ़ सकते हैं, इस पर भी बात करने का मौका इस मुलाकात के दौरान मिलेगा. भारत और रूस कई दशकों से एक दूसरे के साथ रहे हैं.
यूक्रेन युद्ध पर पुतिन ने पीएम मोदी से कहा कि मैं यूक्रेन में संघर्ष पर आपकी स्थिति और आपकी चिंताओं के बारे में भी जानता हूं. हम चाहते हैं...
मुम्बई। दिग्गज उद्योगपति गौतम अड़ानी अपनी सफलताओं और लगातार बढती जा रही कमाई से पूरी दुनिया को चौंका रहे हैं। दुनिया के कई दिग्गजों को पछाड़ते हुए गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनियर इंडेक्स के आकड़ों के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर तक अडानी की कुल नेट वर्थ में 2.76 फीसदी के साथ 4.2 बिलियन का इजाफा हुआ जिसके बाद अडानी की टोटल नेट वर्थ 154.4 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई. उधर दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की बात करें तो शुक्रवार दोपहर तक उनकी नेट वर्थ में 789 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ, उनकी कुल कमाई 237.5 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई.
बड़ी बात यह है कि फोर्ब्स की बिलिनियर लिस्ट में टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में केवल अडानी और मस्क ही ऐसे हैं जिनकी नेट वर्थ में इजाफा हुआ है, शेष लोगों की कमाई में गिरावट दिखी।
बता दें कि 1962 में गौतम अडानी का जन्म भारत क...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) और राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एससीपीसीआर) के समन्वित कामकाज और बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीपीसीआर) अधिनियम, 2005 की धारा 13(2) के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा की गई टिप्पणियों को ध्यान में रखते हुए, एनसीपीसीआर "ई-बाल निदान" पोर्टल पर सभी एससीपीसीआर तक पहुंच प्रदान करेगा। एनसीपीसीआर राज्य आयोगों को यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराएगा ताकि वे पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को देख सकें और आवश्यक कार्रवाई कर सकें। इसके अलावा, पोर्टल के पास एनसीपीसीआर से पंजीकृत शिकायतों को संबंधित राज्य आयोग को स्थानांतरित करने का विकल्प होगा, यदि राज्य आयोग पहले ही मामले का संज्ञान ले चुका है। यदि वे शिकायत समाधान में एनसीपीसीआर की भागीदारी चाहते हैं तो राज्य आयोगों को संयुक्त जांच का विकल्प भी प्रदान किया जाएगा। आयोग ने 2022 में नई सुविधाओ...
डूंगरपुर। राजस्थान की डूंगरपुर पुलिस भ्रष्टाचार के मामले में लगता है अव्वल बनने के मिशन में शामिल है। अभी करीब तीन माह पहले ही राजस्थान एसीबी की टीम ने डूंगरपुर कोतवाली थाना सीआई, धम्बोला थाना सीआई और कोतवाली थाने के कॉन्स्टेबल रीडर और आसूचना अधिकारी को शराब ठेकेदार से 3 लाख 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इससे पहले रिश्वत में लिए 5 लाख रुपए कोतवाली थाने के रीडर की अलमारी से जब्त किए गए थे। रिश्वत की ये राशि शराब ठेकेदारों से 2 मुकदमों में सेटलमेंट कराने और शराब के ठेकों की बंधी की एवज में ली थी।
बावजूद इसके पुलिस ने कोई सबक नहीं सीखा। और नतीजा यह है कि डूंगरपुर की बेलगाम पुलिस की छवि एक बार फिर घूमिल हुई है। ताजा मामले में ट्रेफिक पुलिस द्वारा की जा रही मंथली वसूली से जुड़े 13 ऑडियो वायरल हुए हैं। जिसमें पुलिस साफ बोल रही है कि रुपए नहीं दिए तो मैं उल्टा टांग दूंगा। अब हेड कॉन्...
जयपुर. आम आदमी पार्टी 7 और 8 अक्टूबर को जयपुर में मेक इंडिया नम्बर वन मिशन का दूसरा चरण लॉन्च करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा यह लॉन्च किया जाएगा। पार्टी के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर प्रदेश के कार्यकर्ताओं और आमजन में जोश है और यह अक्टूबर में स्पष्ट नजर आएगा।
विनय मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के ग्राम सम्पर्क अभियान में सबसे ज्यादा सवाल आमजन के यही थे कि केजरीवाल प्रदेश में कब आएंगे। जनभावनाओं की कद्र करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में अपना कार्यक्रम दिया है। वे जयपुर में 7 अक्टूबर को मेक इंडिया नम्बर वन मिशन लॉन्च करेंगे। इसकी शुरुआत केजरीवाल ने अपनी जन्मभूमि हिसार से की थी। इस कार्यक्रम के जरिए 130 करोड़ देशवासियों से अपील की गई है कि सभी इससे जुड़े और देश ...
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भारत के पहले लिथियम सेल निर्माण संयंत्र के उत्पादन पूर्व चरण का शुभारंभ शुक्रवार को होने जा रहा है। यह अत्याधुनिक संयंत्र चेन्नई स्थित मुनोथ इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा 165 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ स्थापित किया गया है।
यह संयंत्र 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंदिर वाले इस शहर में स्थापित दो इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण समूहों में से एक में स्थित है। वर्तमान में इस संयंत्र की स्थापित क्षमता प्रतिदिन 270 मेगावाट प्रतिघंटा की है और यह 10 एम्पीयर प्रतिघंटा (एएच) की क्षमता वाली 20,000 सेल का उत्पादन कर सकती है। इन सेलों का उपयोग पावर बैंक में किया जाता है और यह क्षमता भारत की वर्तमान जरूरतों का लगभग 60 प्रतिशत है।
यहां मोबाइल फोन, सुनने योग्य और पहनने योग्य उपकरणों जैसे अन्य उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक्स सामानों के सेलों का उत्पादन भी किया जाए...
सूरत में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी दिवस समारोह में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड-विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र को देश के सर्वोत्कृष्ट राजभाषा कीर्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह उल्लेखनीय है कि आर आई एन एल को लगातार चौथी बार ‘ग’ श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।
सूरत मेंआयोजित द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में,गृह मंत्री, सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अतुल भट्ट को यह पुरस्कार प्रदान किया। हिंदी गृहपत्रिका श्रेणी में भी आर आई एन एल की हिंदी पत्रिका सुगंध को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
यह पुरस्कार ‘सुगंध’ के संपादक एवं आर आई एन एल के महाप्रबंधक (राजभाषा) एवं प्रशासन प्रभारी ...
नई दिल्ली। लद्दाख से कृषि और खाद्य उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय निर्यात को बढ़ावा देने वाली अपनी संस्था एपीडा के माध्यम से लद्दाख एप्रिकोट यानी लद्दाख खुबानी ब्रांड के तहत लद्दाख से निर्यात बढ़ाने के लिए खुबानी मूल्य श्रृंखला के हितधारकों को सहायता देने की प्रक्रिया में है।
ऐसा अनुमान है कि खुबानी और अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की एपीडा की पहलों से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। एपीडा की निर्यात को प्रोत्साहन देने की रणनीति में खुबानी की खेती से एक समान और बेहतर गुणवत्ता हासिल करने के लिए मुख्य रूप से खुबानी के बाग पेड़ों के लिए कैनोपी प्रबंधन पर जोर दिया गया है। इससे टिकाऊ विपणन, उत्पाद विकास, अनुसंधान और विकास निगरानी में वृद्धि एवं खुबानी के प्रचार में सहायता मिलेगी। खुबानी लद्दाख के महत्वपूर्ण फलों में से ए...
जयपुर। राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की पहल से इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया द्वारा राजस्थान स्टेट कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लगभग 150 स्टार्टअपए उद्यमी एवं ईएससी, एसटीपीआई के गणमान्य व्यक्ति और राज्य सरकार के अधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन आयोजित करने का उद्देश्य स्टार्टअप समिट्स, बिल्डिंग द नेक्स्ट यूनिकॉर्न के लिए मंच तैयार करना है और यह सुनिश्चित करना कि तकनीकी स्टार्टअपए उद्यमी और सरकारी विभाग इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया द्वारा की गई इस पहल से अवगत हो। सम्मेलन में पीएसी के अध्यक्ष संदीप नरूला ने कहा कि ईएससी और एसटीपीआई का अग्रणी प्रयास स्टार्टअप को एक मजबूत आधार और बढ़ावा देना है। इसके साथ ही अधिक रोजगार पैदा करने और राष्ट्रीय सकल घरेल...