India

7 और 8 अक्टूबर को होने वाले इंवेस्ट राजस्थान समिट में अब तक दुनियाभर से 11 लाख करोड़ रुपए के एमओयू और एलओआई साइन

जयपुर। राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि आगामी 7 और 8 अक्टूबर को होने वाले इंवेस्ट राजस्थान समिट में अब तक 11 लाख करोड़ रुपए के एमओयू और एलओआई साइन किए जा चुके हैं। यह समिट प्रदेश के औद्योगिक विकास व रोजगार सृजन में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करेगा। रावत शुक्रवार को उद्योग भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ समिट की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर रही थीं। इस अवसर पर भारतीय उद्योग परिसंघ ;सीआईआईद्ध के अधिकारियों की तरफ से समिट में होने वाली सभी तैयारियों को सिलसिलेवार पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए दर्शाया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती वीनू गुप्ता ने कहा कि अन्य विभागों के समन्वय से समिट से जुड़ी तैयारियां संपादित की जा रही हैं। कमिटेड एंड डिलीवर्ड की सोच के साथ प्रारंभ होने वाला यह समिट राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। सीआईआई के प्रेजेंटेशन में समिट में आने वाले अ...

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान लांच

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्चुअल रूप में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान लांच किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को उच्च प्राथमिकता देना तथा इस अभियान को जन.आंदोलन बनाना सभी नागरिकों का कर्तव्य है, क्योंकि टीबी हमारे देश में अन्य सभी संक्रामक बीमारियों से सबसे अधिक मृत्यु का कारण है। उन्होंने कहा कि भारत की आबादी विश्व की आबादी से 20 प्रतिशत से थोड़ा कम है लेकिन विश्व के कुल टीबी मरीजों का 25 प्रतिशत से अधिक है। यह चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि टीबी रोग से ग्रसित अधिकतर लोग समाज के गरीब वर्ग के हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि न्यू इंडिया की सोच और कार्य पद्धति भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाना है। कोविड.19 महामारी से निपटने में भारत ने विश्व के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया है। विश्वास के साथ आगे बढ़ने की न्यू इंडिया की नीति टीबी उ...

नगरीय विकास कर को कम करने की एवज में 20 हजार की रिश्वत लेते ग्रेटर नगर निगम में तैनात स्पैरो कम्पनी के दो सर्वेयर गिरफ्तार

जयपुर. राजस्थान एसीबी ने जयपुर ग्रेटर नगर निगम में रिश्वतखोरी के मामले में स्पैरो कम्पनी के दो सर्वेयर को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर द्वारा कार्यवाही करते हुये सर्वेयर, स्पैरो सॉफ्टटेक प्रा.लि. महेश कुमार शर्मा एवं रोहिताश मीणा को गिरफ्तार किया गया। दोनों हाल में जयपुर ग्रेटर नगर निगम में तैनात हैं और 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते पकड़े गए। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके वाणिज्यिक मकान को आवासीय मकान के रूप में दिखाकर नगरीय विकास कर को कम करने तथा परेशान नहीं करने की एवज में महेश कुमार शर्मा एवं रोहिताश मीणा सर्वेयर, स्पैरो सॉफ्टटेक प्रा.लि. हाल नगर निगम ग्रेटर जयपुर द्वारा 40 हजार रूपये रिश्वत र...

रैपर हनी सिंह और शालिनी तलवार का तलाक, पत्नी को देने पड़े इतने करोड़ रूपए

दिल्ली। दुनियाभर में अपने गानों के दम पर धूम मचाने वाले पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का आखिरकार तलाक हो गया है। दोनों के बीच 1 करोड़ रुपये पर समझौता हुआ है। पत्नी ने हालांकि उनसे 10 करोड़ रूपए मांगे थे। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफाफे में पत्नी को सौंप दिया और इस तरह दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। यानी हनी सिंह और शालिनी का अब आधिकारिक रूप से तलाक हो चुका है। गौरतलब है कि सिंगर हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अपने पति और मशहूर सिंगर हनी सिंह पर पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक अर्जी दाखिल करी थी। आरोप लगाए थे कि हनी सिंह ने कई महिलाओं के साथ संबंध बनाकर उनको धोखा किया। सोशल मीडिया ...

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II का 96 साल की उम्र में निधन, 7 माह पहले हुआ था कोरोना

Queen Elizabeth died: दुनिया की सबसे उम्रदराज साम्राज्ञी, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह दुनिया की सबसे उम्रदराज साम्राज्ञी थीं। 96 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत नाजुक होने की बात सामने आने के बाद विशेष डॉक्टर का दल उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रख रहा था। महारानी की तबीयत बिगड़ते ही शाही परिवार के लोग स्कॉटलैंड पहुंचने लगे थे। यहां महारानी Balmoral Castle में थीं। यहां एलिजाबेथ समर ब्रेक में आई थी। शाही परिवार के मुताबिक महारानी episodic mobility की दिक्कत से ग्रस्त थीं। इसमें उनको खड़े होने और चलने में परेशानी होती थी। महारानी एलिजाबेथ-II को इसी साल फरवरी में कोरोना भी हो गया था। तब उनको हल्की सर्दी जैसे लक्षण थे। वो लगातार बीमार थीं।  महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद अब उनके बेटे चार्ल्स जिनकी उम्र करीब...

भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच शुरू होने से पहले लगी आग काबू में

दुबई. भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच शुरू होने से पहले दुबई स्टेडियम के बाहर आग लग गई। आग की धुंआ दूर दूर तक देखी गई, जिसके बाद एक बारगी तो आयोजकों में  हड़कंप मच गया। लेकिन तुरंत  समय रहते आग को काबू कर लिया गया। शाम 7ण्30 बजे के मैच से पहले आग की यह खबर पूरी दुनिया की मीडिया में सुखिर्याें में छाई रही। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। हालांकि राहत की बात  यह रही कि यह आग स्टेडियम के एंट्री गेट के पास मौजूद एक बिल्डिंग में लगी थी। जिसका धुआं पूरे स्टेडियम के आसपास दिखने लगा था। और इसके बाद अफरा तफरी मच गई थी। बता दें कि अब तक टीम इंडिया का एशिया कम में खराब प्रदर्शन रहा है. लीग मैच में लगातार दो मुकाबले जीतने के बाद जब भारत सुपर.4 में पहुंचा तब पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी। सुपर.4 मुकाबलों में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से और श्...

1.3 अरब लोगों वाले देश भारत के आकांक्षी बाजार द्वारा प्रस्तुत अपार व्यापार अवसरों की जानकारी विश्व को दे: पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योगए उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि अमेरिका में भारतीय समुदाय अपने कामकाज में बहुत प्रोफेशनल और नवोन्मेषी है तथा उन्होंने भारतीय संस्कृति और मूल्य प्रणाली से लगातार गहरा संपर्क कायम रखा है. इस तरह उन लोगों ने भारत की आत्मा को जाग्रत रखा है। वे आज सैन फ्रांसिसको में ष्भारतीय समुदायष् के साथ दोपहर के भोज के दौरान बोल रहे थे। गोयल ने कहा कि भारतीय समुदाय भारत और विदेश के बीच संपर्क बनाये रखने के लिये अनोखी स्थिति में है। उन्होंने भारतीय समुदाय का आह्वान किया कि वह 1.3 अरब लोगों के देश भारत के आकांक्षी बाजार द्वारा प्रस्तुत अपार व्यापार अवसरों की जानकारी दे विश्व को दे।   सरकार के कामकाज मे होने वाले बदलाव का उल्लेख करते हुये गोयल ने कहा कि भारत लाल फीताशाही से दूर होता जा रहा हैए जो अतीत में मौजूद था। उन्हो...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके जापानी समकक्ष ने टोक्यो में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 08 सितंबर, 2022 को टोक्यो में जापान के रक्षा मंत्री यासुकाज़ु हमदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के साथ साथ क्षेत्रीय मामलों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने भारत जापान रक्षा साझेदारी के महत्व तथा इसके स्वतंत्र, खुले और नियम आधारित भारत, प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान, राजनाथ सिंह ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत जापान द्विपक्षीय रक्षा अभ्यास में बढ़ती जटिलताएं, दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के और गहरा होने के प्रमाण हैं। दोनों मंत्रियों ने धर्म गार्डियन, जिमेक्स और मालाबार सहित द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यासों को जारी रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने इस वर्ष मार्च में अभ्यास मिलन के दौरान आपूर्ति और सेवा स...

डीआरडीओ और भारतीय सेना ने ओडिशा तट के निकट क्विक रियक्शन सर्फेस टू एयर मिसाइल प्रणाली की छह उड़ानों का सफल परीक्षण किया

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय सेना ने ओडीशा तट के निकट एकीकृत परीक्षण क्षेत्र, चांदीपुर से क्विक रियक्शन सर्फेस टू एयर मिसाइल प्रणाली की छह उड़ानों का सफल परीक्षण किया है। ये उड़ान परीक्षण भारतीय सेना द्वारा किये जाने वाले मूल्यांकन परीक्षण का हिस्सा हैं। उड़ान परीक्षण उच्च गति वाले लक्ष्यों पर किया गया था। ये लक्ष्य वास्तविक खतरे के प्रकार के बनाये गये थे, ताकि विभिन्न हालात में हथियार प्रणालियों की क्षमता का आकलन किया जा सके। इसमें लंबी दूरी व मध्यम ऊंचाई वाले लक्ष्य, छोटी रेंज वाले लक्ष्य, ऊंचाई पर उड़ने वाले लक्ष्य, राडार पर आसानी से पकड़ में न आने वाले लक्ष्य शामिल थे। इन सबको ध्यान में रखते हुये तेजी के साथ दो मिसाइल दागे गये। प्रणाली के काम करने का मूल्यांकन रात व दिन की परिस्थितियों में भी किया गया। इन परीक्षणों के दौरान, सभी निर्धारित लक्ष्यों को पू...

नशा मुक्त राजस्थान निदेशालय/आयुक्तालय, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और एन्टी नारकोटिक्स यूनिट का गठन

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान को नशा मुक्त बनाने के लिए अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने प्रदेश में नशीली दवाओं के दुरूपयोग रोकने, नशा पीड़ितों के पुनर्वास एवं जनजागरूकता फैलाने सहित विभिन्न कार्यों के लिए ‘नशा मुक्त राजस्थान निदेशालय/आयुक्तालय‘, ‘एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स‘ (एएनटीएफ) तथा ‘एन्टी नारकोटिक्स यूनिट‘ (एएनयू) के गठन हेतु प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है। निदेशालय/आयुक्तालय का गठन, एनजीओ व मनोचिकित्सक होंगे सदस्य नशे की बढ़ती समस्या को खत्म करने सहित कई कार्यों के लिए नशा मुक्त राजस्थान निदेशालय/आयुक्तालय का गठन किया जा रहा है। इसमें आयुक्त पदेन शासन सचिव, गृह को नियुक्त किया गया है। इस क्षेत्र में कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व मनोचिकित्सक, मनोविज्ञानी आदि को सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाएगा। साथ ही चिकित्सा एवं...