India

अंगदान के लिए प्रेरित करने के लिए उपराष्ट्रपति ने धर्मगुरुओं और मीडिया से लोगों से अपील की

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति ने धर्मगुरुओं और मीडिया से लोगों की शंकाओं को दूर करने और अहम महत्व के इस मुद्दे पर जागरूकता पैदा करके अंगदान के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। दधीचि देहदान समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अंग दान के लिए राष्ट्रीय अभियान के शुभारंभ के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने अंग दान को एक संवेदनशील मुद्दा बताया और अंग दान के लिए एक सहायता प्रणाली बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस संबंध में सही परितंत्र के निर्माण के प्रयास के लिए दधीच देह दान समिति की सराहना करते हुए उन्‍होने इच्‍छा जताई कि इन प्रयासों को परिवार के स्‍तर तक पहुंचना चाहिए। उन्‍होंने कहाए ष्इस मिशन में मीडिया और सोशल मीडिया की अहम भूमिका है। हर मीडियाकर्मी को इस सार्थक संदेश को फैलाने में अपना योगदान देना चाहिए। धनखड़ ने आज महर्षि दधीचि जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं देते ...

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन

मुंबई। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मुंबई से सटे पालघर में कासा के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर यह खतरनाक हादसा हुआ। इस एक्सीडेंट में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया थाए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मिस्त्री की मर्सिडीज कार रोड डिवाइडर से टकरा गई थी जिसमें कुल चार लोग सवार थे। बता दें कि इसी साल 28 जून को साइरस के पिता और बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री (93) का निधन हुआ था। साइरस और उनके पिता के निधन के बाद उनके परिवार में पर दुख का पहाड़ टूटा है। दिसंबर 2012 को रतन टाटा ने टाटा सन्स के चेयरमैन पद से रिटायरमेंट लिया था तब सायरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चेयरमैन बनाया गया। मिस्त्री टाटा सन्स के सबसे युवा चेयरमैन थे। मिस्त्री परिवार की टाटा सन्स में 18.4 की हिस्सेदारी है। ...

गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केन्द्र, एयर फोर्स स्टेशन चांदीनगर में मरून बेरेट औपचारिक परेड का आयोजन

वायु सेना विशेष बल गरुड़ कमांडो के प्रशिक्षण के सफल समापन के अवसर पर 03 सितंबर 2022 को गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केन्द्र एयर फोर्स स्टेशन चांदीनगर में मरून बेरेट औपचारिक परेड का आयोजन किया गया। एयर वाइस मार्शल राकेश सिन्हा एवीएसएम सहायक प्रमुख एयर स्टाफ ऑपरेशंस ;अफेन्सिवद्धए वायु सेना मुख्यालय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, उन्होंने परेड की समीक्षा की। गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केन्द्र के कमांडेंट विंग कमांडर त्रिलोक शर्मा ने मुख्य अतिथि की अगुवानी की। मुख्य अतिथि ने गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केन्द्र से सफलतापूर्वक पास होने वाले गरुड़ कमांडो को बधाई दी। युवा कमांडो को संबोधित करते हुए उन्होंने बदलते हुए सुरक्षा परिदृश्य के साथ तालमेल रखने के लिए विशेष बलों के कौशल के प्रशिक्षण और सम्मान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सफल गरुड़ प्रशिक्षुओं को मरून बेरेटए गरुड़ प्रवीणता बै...

राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का गठन, राजीव अरोड़ा को बनाया पहला चेयरमैन

जयपुर। प्रदेश के उद्योगों के निर्यात संबंधी विषयों की मॉनिटरिंग व उनसे संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का गठन किया गया। राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा को काउंसिल का पहला निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अरोड़ा ने काउंसिल की पहली बैठक में सभी डायरेक्टर्स की उपस्थिति में कहा कि काउंसिल का मूल उद्देश्य प्रदेश में निर्यात को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सहज औद्योगिक नीतियों के चलते पिछले 4 वर्षों में निर्यात में लगभग 37 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है व निर्यात में क्वांटम जंप आया है। उन्होंने कहा कि काउंसिल में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ना प्रथम लक्ष्य है ताकि छोटे से छोटे उत्पादक से लेकर बड़े से बड़े निर्यातक को इसका लाभ मिल सके। अरोड़ा ने बताया कि काउंसिल के जरिए निर्यातकों की हर परेशानी को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में 30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज तिरुवनंतपुरम में 30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों, पुड्डुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल, लक्षद्वीप के प्रशासक, दक्षिणी क्षेत्र के राज्यों के मुख्य सचिव, केंद्रीय गृह सचिव, सचिव, अंतर राज्ययीय परिषद सचिवालय और राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने अपने शुरूआती संबोधन में प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर केरल के लोगों को ओणम की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा कि ओणम सिर्फ केरल ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख त्यौहार है। अमित शाह ने कहा कि ये वर्ष देश के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वर्ष को आज़ादी के अमृत महोत्सव के वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने ...

जुलाई, 2022 में 152.5 करोड़ आधार प्रमाणीकरण किए गए, वहीं जुलाई, 2022 में 22.84 करोड़ ई-केवाईसी लेनदेन किए गए

नई दिल्ली। भारत में आधार पंजीकरण, उपयोग तथा इसे अपनाने का काम तेजी से चल रहा है। जुलाई महीने के अंत तक निवासियों के लिए 134.11 करोड़ आधार नंबर तैयार किए जा चुके हैं। जुलाई के महीने में निवासियों द्वारा 1.47 करोड़ आधार अद्यतन किए गए और अब तक (जुलाई अंत) नागरिकों के अनुरोध पर 63.55 करोड़ आधार नंबर सफलतापूर्वक अद्यतन किए गए हैं। आधार को अद्यतन करने के अनुरोध जनसांख्यिकी के साथ-साथ बायोमैट्रिक अद्यतन से संबंधित हैं जो आधार केन्द्रों पर या ऑनलाइन आधार प्लेटफॉर्म का उपयोग करके किए गए। जुलाई महीने में आधार के माध्यम से 152.5 करोड़ प्रमाणीकरण लेनदेन किए गए। इनमें से अधिकतर मासिक लेनदेन फिंगर-प्रिंट बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग करके (122.57 करोड़) किए गए। इसके बाद जनसांख्यिकीय प्रमाणीकरण किया गया। जुलाई 2022 के अंत तक अब तक कुल 7855.24 करोड़ आधार प्रमाणीकरण किए गए हैं जबकि जून के अंत तक ऐसे 7...

पद्म पुरस्कार-2023 के लिए 15 सितंबर 2022 तक जमा किए जा सकते हैं नामांकन

गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसा जमा करने की प्रक्रिया 1 मई 2022 से शुरू हो गई है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसा के आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in ) पर जमा किए जा सकते हैं। पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये पुरस्कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि क्षेत्रों/विषयों से जुड़े 'विशिष्ट कार्य' को मान्यता देते हैं और इन क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असा...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित टीका- “सर्वावैक” की घोषणा की

- सर्वाइकल कैंसर भारत में दूसरा सबसे अधिक होने वाला कैंसर है और यह बड़े पैमाने पर रोकथाम योग्य होने के बावजूद विश्व में सर्वाइकल कैंसर से होने वाली मौतों का लगभग एक-चौथाई हिस्सा है : डॉ. जितेंद्र सिंह   - सस्ते और लागत प्रभावी टीका निर्माण का यह अवसर डीबीटी और बीआईआरएसी के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि यह भारत को प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत की सोच के नजदीक ले जाता है: डॉ. जितेंद्र सिंह - सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार सी. पूनावाला ने भारत में टीका व दवाओं के निर्माण के लिए निजी और सरकारी क्षेत्रों के बीच अधिक सहयोग का आह्वाहन किया - प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला, जिन्होंने ओवेरियन के कैंसर के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ीं और इसे जीता, ने वर्चुअल माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय व विशेष रूप से डीबीटी को इस उपलब्धि को प्राप्त करने क...

आयकर विभाग ने पश्चिम बंगाल के एक प्रमुख ट्रांसमिशन टॉवर निर्माण समूह पर छापा मारा

आयकर विभाग ने पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रक्चर, स्टील स्ट्रक्चर्स, स्टील ईआरडब्ल्यू पाइप्स और पॉलिमर उत्पादों आदि के निर्माण में लगे कोलकाता स्थित एक प्रमुख समूह पर छापा मार कर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। तलाशी कार्रवाई पश्चिम बंगाल और झारखंड में फैले 28 परिसरों में की गई। तलाशी अभियान के दौरान समूह द्वारा विभिन्न तरीकों से की गई कर चोरी का पता चला। समूह के परिसरों से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सबूत पाए गए हैं जिनमें फर्जी खर्च और अघोषित नकद बिक्री की बुकिंग को प्रदर्शित करने वाले दस्तावेज और डिजिटल डेटा शामिल हैं। इसके अलावा अचल संपत्ति के अधिग्रहण के लिए बेहिसाब नकदी के उपयोग के साथ.साथ बेहिसाब नकद ऋण लिए जाने के सबूत भी मिले और उन्हें जब्त किया गया। जब्त किए गए सबूतों के प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि समूह ने अपनी प्रमुख कंपनियों को आवास प्रविष्टियां प्रदान करने ...

वर्ष 2021-2022 में कुल 8.68 करोड़ आभूषणों पर हॉलमार्क लगाये गए

नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं का पंजीकरण निशुल्क और आजीवन के लिए वैध बना दिया गया है। हॉलमार्क विशिष्ट पहचान (एचयूआईडी) आधारित हॉलमार्किंग पोर्टल 01 जुलाई 2021 को लॉन्च किया गया था, जिसमें परख और हॉलमार्किंग केंद्र (एएचसी) की संपूर्ण कार्य प्रक्रिया स्वचालित और ऑनलाइन कर दी गयी है। मान्यता प्राप्त एएचसी की संख्या भी 01 जुलाई 2021 के 948 से बढ़कर 31 जुलाई 2022 को 1,220 हो गई है। बीआईएस केयर ऐप में 24 दिसंबर 2021 से सत्यापन शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से एचयूआईडी नंबर के साथ हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की जांच करने और इन्हें प्रमाणित करने का प्रावधान किया गया है। एक आम उपभोक्ता के लिएय बीआईएस से मान्यता प्राप्त किसी भी एएचसी मय बिना हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की शुद्धता के परीक्षण की सुविधा 01 जनवरी 2022 से शुरू की गयी है। एएचसी प्राथमिकता के आधार पर आम उपभोक्ताओं से...