India

भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप के दूसरे मैच में हराया, आखरी ओवर में मिली जीत

भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप के दूसरे मैच में हरा दिया है। आखरी ओवर में भारत को यह जीत मिली। एशिया कप के दूसरे मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ हुआ। दोनों टीमें लगभग 10 महीने बाद आपस में खेली। इस मुकाबले में टीम इंडिया पिछले साल 10 विकेट से मिली हार का बदला लेना चाहती थी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंत यह मैच नहीं खेले। कार्तिक प्लेइंग-11 में रहे। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन का टारगेट दिया था। भारत ने पाकिस्तान को यह मैच 5 विकेट से हराया। पाकिस्तान की टीम 147 पर ऑलआउट हो गई जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में यह 15वीं भिड़ंत थी। भारतीय टीम अभी तक 9 और पाकिस्तान ने 5 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। हार्दिक पंड्या ने 33 रन बनाकर नाबाद मैच विनिंग पारी खेली और रविं...

पीएम मोदी ने भुज में लगभग 4400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

गुजरात। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भुज में लगभग 4400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुएए प्रधानमंत्री ने कहा कि भुज में स्मृति वन स्मारक और अंजार में वीर बाल स्मारक गुजरात के कच्छ जिले और पूरे देश के साझा दर्द के प्रतीक हैं। उन्होंने उस पल को याद किया जब अंजार स्मारक की अवधारणा सामने आई और स्वैच्छिक कार्य श्कार सेवाश् के माध्यम से स्मारक को पूरा करने संकल्प लिया गया था। उन्होंने कहा कि इन स्मारकों को विनाशकारी भूकंप में मारे गए लोगों की याद में भारी मन से समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने आज लोगों के गर्मजोशी से स्वागत के लिए भी उन्‍हें धन्यवाद दिया। उन्होंने आज अपने दिल में उतरी अनेक भावनाओं को याद किया और पूरी विनम्रता के साथ कहा कि दिवंगत आत्माओं की स्मृति मेंए स्मृति वन स्मारक 9ध्11 स्मारक और हिरोशिमा स्मारक के बराबर है।...

तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन सिस्टम हैक कर नकल करवाने वाला गिरोह बेनक़ाब

जयपुर। राजस्थान में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन सिस्टम को हैक करके नकल करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। लंबे समय से एसओजी की टीम इन लोगों पर नजर बनाए हुए थी। SOG के ADG अशोक राठौड़ के निर्देशन में तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन सिस्टम को हैककर नक़ल करवाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आरएसईबी द्वारा दिनांक 27.8.2022 को इज परीक्षा आयोजित हुई थी। गिरोह में शामिल रावल मीणा,अजीत सिंह जाट,जस्साराम जाट,भाग्यशाली चंद जाट,गिर्राज शर्मा,महेश मीणा व विनोद कुमार मीणा को किया गिरफ्तार किया गया है। 8 लेपटॉप व 10 मोबाइल भी जब्त किये गए हैं।...

श्रम आयुक्त रहते 3 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए अधिकारी को सरकार द्वारा पोस्टिंग देना ब्यूरोक्रेसी में बना चर्चा का विषय

जयपुर. जून, 2021 में 3 लाख रुपए की रिश्वत (Bribe) लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) द्वारा रंगे हाथों पकड़े गए श्रम आयुक्त प्रतीक झाझड़िया (Labor Commissioner Prateek Jhajharia) को राज्य सरकार ने उस वक़्त तो निलंबित कर दिया था। कार्मिक विभाग ने झाझड़िया के निलंबन (Suspend) के आदेश भी जारी कर दिए थे। निलंबन काल के दौरान प्रतीक ने अपनी सेवाएं प्रमुख सचिव कार्मिक विभाग, जयपुर में दी। रिश्वत लेने के मामले में प्रतीक जेल में भी बंद रहे। आरोप था कि रिश्वत की रकम मासिक बंधी के रूप में दलालों के मार्फत श्रम विभाग के अफसरों से वसूली जा रही थी। भ्रष्टाचार के मामले में जमकर चांदी कुटी जा रही थी। इतना सब होने के बावजूद एकबार फिर राजस्थान सरकार ने प्रतीक झाझड़िया को पोस्टिंग दे दी है। अब एपीओ चल रहे प्रतीक झांझडिया को बुनकर संघ में एमडी लगाया गया है। अब सवाल यह उठ...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के कार्यालय का उद्घाटन किया

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह, एनआईए के महानिदेशक दिनकर गुप्ता और जाँच एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अमित शाह ने तीजा पोला पर्व के अवसर पर समग्र छत्तीसगढ़वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होने कहा कि हमारे पूर्वजों ने बहुत सोच समझकर पर्व और त्योहार बनाए हैं और इनमें अनेक चीजों को जोड़कर जनमानस को व्यापक प्रशिक्षण देने का संदेश रखा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी का नया भवन एनआईए की बढ़ती साख का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि किसी भी एजेंसी को बननेए उभरनेए साख बनानेए अपनी व्यवस्थाओं को प्रस्थापित करने और परिणा...

इस राज्य ने लिया सोशल एण्ड परफॉर्मेंस ऑडिट अथोरिटी के गठन का फैसला

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के युवाओं के हितों में अनेक अहम फैसले लिए गए है। इनमें जहां ईडब्ल्यूएस की आयु सीमा छूट के प्रावधानों में 4 सेवा नियमों को जोड़कर राजकीय नियुक्तियों के रास्ते खोले गए है। वहीं पंचायती राज एलडीसी भर्ती.2013 के 4000 पदों को भरने की कार्यवाही आगे बढ़ाकर और शिथिलन देकर राजकीय नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओं को सौगात दी गई।  इसके साथ ही एक काफी महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया। जिसमें मंत्रिमंडल ने राजस्थान सोशल एंड परफार्मेंस ऑडिट अथॉरिटी के गठन का फैसला हुआ। इसके गठन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस निर्णय से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में सार्वजनिक जवाबदेही के साथ ही पारदर्शिता, जनसहभागिता, जनसंतुष्टि व गुणवत्ता सुनिश्चित हो सकेगी। ...

मंत्री जी ने अपनी बेटी निहारिका जोरवाल को छात्रसंघ चुनावों में विजयी बनवाने के लिए मुझे 10 लाख रुपए दिए थे, 5 लाख बच गए, वापस देने जा रहा हूं: नरेश मीणा

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता नरेश मीणा के एक बयान से छात्रसंघ चुनावों और प्रदेश की सियासत दोनों में नया उबाल देखने को मिल रहा है। नरेश मीना जो अब तक राजस्थान सरकार के मंत्री मुरारी मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल को राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनावों में विजयी बनाने के लिए दिन-रात एक करे हुए नजर आ रहे थे वहीं उनके एक बयान ने सनसनी फैला दी। उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है कि खुद निहारिका और मंत्री जी की परेशानियां बढ़ गई है। मीणा ने दावा किया है कि छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव मैनेज करने के लिए निहारिका जोरवाल की तरफ से 10 लाख रुपए दिए गए थे। मीणा ने फेसबुक लाइव में बचे हुए 5 लाख रुपए दिखाते हुए कहा- इन्हें लौटाने जा रहा हूं। लिंगदोह कमेटी की गाइडलाइन के अनुसार चुनाव में कैंडिडेट 5 हजार रुपए से ज्यादा खर्च नहीं कर सकते। नरेश मीणा ने चुनाव की व्यवस्थाएं संभालने...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को काफी पीछे छोड़ा

नई दिल्ली। दुनिया के कई बड़े ताकतवर नेताओं को पछाड़कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनेस समेत दुनिया के 22 देशों के नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। PM मोदी की अप्रूवल रेटिंग 75% है। सर्वे के परिणाम के मुताबिक पीएम मोदी के बाद मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (63%) का नंबर आता है। इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी 54 फीसदी रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर रहे।  इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की 41% की रेटिंग के साथ 11वें नंबर पर हैं।...

संजय गांधी भी कइयों की बात नहीं मानते थे, उन्हीं के प्रोडक्ट हैं गुलाम नबी आजाद भी, मैं संजय गांधी के फैसलों को लाइक नहीं करता था: CM गहलोत

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुलाम नबी आजाद पर जमकर निशाना साधा और उनकी तुलना संजय गांधी से कर डाली। अशोक गहलोत ने जयपुर में कहा कि देखिए संजय गांधी जब थे, तो वो भी कइयों की बात नहीं मानते थे, उन्हीं के प्रोडक्ट हैं गुलाम नबी आजाद भी और अन्य नेता भी। गहलोत ने कहा कि उस जमाने के अंदर जब दौर आया था, उस वक्त में संजय गांधी ने यूथ कांग्रेस में उसके माध्यम से राजनीति शुरू की। देश के अंदर कई आरोप लगे थे। कहा गया कि एक्स्ट्रा कॉन्स्टीट्यूशनल अथॉरिटी बन गई है, संजय गांधी बन गए है। इंदिरा जी पर आरोप लगे थे, ठीक है, उस वक्त के जो प्रोडक्ट हैं आज जो देख रहे हैं आप देश के अंदर, युवाओं को जो मैं बार-बार कहता हूं कि मुख्यमंत्री, पीसीसी प्रेसिडेंट, केंद्रीय मंत्री, एआईसीसी के महामंत्री 90 पर्सेंट वो बने हैं जो संजय गांधी के वक्त में संघर्ष करते थे, सड़को...

जिला परिवहन अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं दलाल 37 हजार 200 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए भरतपुर में जिला परिवहन अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं दलाल 37 हजार 200 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर दौसा इकाई द्वारा आज भरतपुर में कार्यवाही करते हुये दिलीप तिवारी (जिला परिवहन अधिकारी, कार्यालय प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जिला भरतपुर), अनिल कुमार शर्मा (सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जिला भरतपुर) एवं उनके दलाल कपिल शर्मा (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 37 हजार 200 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की दौसा टीम को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा करवाये जा रहे नये वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्य की एवज में दिलीप तिवारी जिला परिवह...