India

सेना प्रमुख ने सैन्य बलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए डीमापुर का दौरा किया

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने दिनांक 19 अगस्त 2022 को रंगपहाड़ सैन्य स्टेशन, डीमापुर में सेना के 3 कोर मुख्यालय का दौरा किया। यात्रा के दौरान उनके साथ पूर्वी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता भी थे। सेना प्रमुख को जीओसी, 3 कोर, आईजीएआर (दक्षिण) और आईजीएआर (उत्तर) द्वारा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सीमा प्रबंधन और आंतरिक इलाकों में सेना के अभियानों के बारे में जानकारी दी गई। मजबूत तैनाती और सेना के अभियानगत तालमेल पर संतोष व्यक्त करते हुए, सेना प्रमुख ने पूर्वोत्तर राज्यों की सुरक्षा स्थिति में सुधार और राष्ट्र निर्माण में उनके शानदार योगदान के लिए फॉर्मेशन सभी रैंकों की सराहना की। उभरती चुनौतियों से अवगत रहने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सेना प्रमुख ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने में उनके बीच तालमेल के लिए सभी एजेंसियों की सराहना भी की।...

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों मे पुरूषों के मुकाबले में महिलाओं के सेक्स पार्टनर ज्यादा, राजस्थान टॉप पर

नई दिल्ली। देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 707 जिलों में 2019 से 21 के दौरान किए गए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ने पूरे देश को चौंका दिया है। नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे में साफ हुआ है कि देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों मे पुरूषों के मुकाबले में महिलाओं के सेक्स पार्टनर ज्यादा हैं। इस सर्वे में 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों को शामिल किया गया था। सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि कई राज्यों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रही है। जिन 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सर्वे रिपोर्ट सामने आई है उसमें राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों की लिस्ट में राजस्थान टॉप पर है। राजस्थान में महिलाओं के औसतन 3.1 पार्टनर रहे हैं। यहां पर पुरुषों का ...

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर CBI छापा, बोले- देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है, इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया

CBI Raid: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई का छापा पड़ा है। आबकारी नीति (Excise Policy) मामले में CBI ने दिल्ली-एनसीआर में 21 जगहों पर छापेमारी करते हुए मनीष सिसोदिया के घर और दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त (Delhi Excise Commissioner) अरावा गोपी कृष्ण का परिसर खंगाला। बड़ी संख्या में सीबीआई के ऑफिसर विभिन्न स्थानों पर मौजूद हैं और लगातार कार्य कर रहे हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने खुद ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा कि, 'सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।' AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम CBI का स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री जी...

कोरोना की घातक वैक्सीन! फाइजर के ट्रायल में शामिल 40% गर्भवती महिलाओं का हुआ गर्भपात

अमेरिका। एक तरफ कोरोना की जंग में वैक्सीन सबसे बड़ा वरदान मानी जा रही है वहीं दूसरी ओर इसके ट्रायल में चिंताजनक खबर सामने आई है। फाइजर वैक्सीन के ट्रायल में शामिल 40 फीसदी गर्भवती महिलाओं का गर्भपात हो गया है। फाइजर द्वारा जारी दस्तावेजों से पता चला है कि, वैक्सीन ट्रायल में शामिल होने वाली 50 गर्भवती महिलाओं में से 22 ने अपने बच्चों को खो दिया। लेखिका और पत्रकार डॉ. नाओमी वुल्फ ने स्टीव बैनन के वॉर रूम पॉडकास्ट पर इस बात का खुलासा किया, जो चोंकाने वाला था। वुल्फ अपनी वेबसाइट ‘डेली क्लाउट’ के माध्यम से फाइजर दस्तावेजों के अनुसंधान और विश्लेषण का अध्ययन कर रहा है। पॉडकास्ट के दौरान वुल्फ ने कहा कि गर्भपात जैसी प्रतिकूल घटना की कटऑफ रिपोर्ट 13 मार्च 2021 थी और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 1 अप्रैल 2021 को रिपोर्ट प्राप्त की। वुल्फ ने आगे यह भी जानकारी दी कि फाइजर ...

'Dolo 650' दवा में पेरासिटामोल की मात्रा ज़रूरत से ज्यादा, दवा लिखने के लिए डॉक्टरों को 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा के गिफ्ट देने का आरोप

नई दिल्ली। मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की संस्था ने सुप्रीम कोर्ट में एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, 'Dolo 650' में पेरासिटामोल की मात्रा ज़रूरत से ज्यादा। जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। एसोसिएशन ने जजों को बताया कि इस महंगी दवा को पर्चे में लिखवाने के लिए दवा कंपनी से जुड़े लोगों ने डॉक्टरों को 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा के गिफ्ट दिए या उन्हें महंगी विदेश यात्रा करवाई। बता दें कि एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को अवगत कराया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने डोलो टैबलेट बनाने वाली चर्चित फार्मा कंपनी द्वारा बुखार के इलाज के लिए डोलो 650 मिग्रा का नुस्खा लिखने के लिए चिकित्सकों को 1000 करोड़ रुपये के मुफ्त उपहार बांटने का आरोप लगाया है। उधर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, 'जो आप कह रहे हैं, वो मुझे सुनने मे...

आत्मदाह से 90% झुलसे पुजारी के 164 के बयान दर्ज, 7 लोगों के खिलाफ करवाया मुकदमा, सख्त कार्रवाई की उठी मांग

जयपुर। आत्मदाह से 90% झुलसे पुजारी के 164 के बयान दर्ज हो गए हैं। 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि जयपुर शहर में विकास समिति की दबंगई से परेशान होकर मंदिर के पुजारी ने आत्महत्या का प्रयास किया हैं। मामला राजधानी के मुरलीपुरा थाना इलाके के शंकर विहार विस्तार स्थित लक्ष्मीनारायण विहार मंदिर का है। जहां 60 वर्षीय पुजारी गिर्राज प्रसाद शर्मा ने आत्मदाह कर आत्महत्या का प्रयास किया। ACP झोटवाडा प्रमोद स्वामी के अनुसार घटना सुबह 5:15 बजे से 5:30 के बीच की हैं। पुजारी ने विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष मूलचंद मान के घर के सामने पेट्रोल की बोतल उडेलकर आग लगा आत्महत्या का प्रयास किया। जिम जा रहे दो युवकों ने आग बुझाने का प्रयास किया और आनन-फ़ानन में गंभीर घायल पुजारी को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को घटना की सूचना जरिये कंट्रोल रूम 6:30 पर मिली। सूचना मिलते ही पुलिस के...

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ कोर्ट ने बलात्कार का मामला दर्ज कर 3 माह में जांच पूरी करने के आदेश दिए

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पहले बिहार राज्य सरकार से मंत्री पद जाने के बाद में उनको भाजपा संसदीय बोर्ड की समिति से विदा कर दिया गया। वहीं अब दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ एक पुराने मामले में बलात्कार का मामला दर्ज कर तीन माह में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। केंद्र और बिहार सरकार में मंत्री रहे बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को यह बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक पुराने मामले में पुलिस को शाहनवाज हुसैन के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में जांच 3 महीने में पूरी करने के लिए कहा है। दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस आशा मेनन की बेंच ने पुलिस को कुछ सालों पहले पीड़ित महिला की ओर से की गई शिकायत में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट म...

दिल्ली से देहरादून के बीच यात्रा समय 6 घंटे से घटकर 2.30 घंटे, और हरिद्वार के लिए 5 घंटे से घटकर 2 घंटे होगा

नई दिल्ली। देहरादून-दिल्ली के बीच यात्रा के समय को 6 घंटे से घटाकर 2.30 घंटे और दिल्ली-हरिद्वार के बीच 5 घंटे से घटाकर 2 घंटे करने की दिशा में काम तेज हो गया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे परियोजना में कामयाबी हासिल हुई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कई ट्वीट्स के माध्यम से सूचित किया कि इसका आखिरी 20 किमी का हिस्सा राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र से होकर गुजरता है, जहां एशिया का सबसे लंबा ऊंचा वन्यजीव गलियारा (12 किमी) निर्मित किया जा रहा है जिसमें 340 मीटर दात काली सुरंग शामिल है। उन्होंने कहा कि स्थायी विकास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार का आदर्श वाक्य है। मंत्री ने कहा कि इस सुरंग का उद्देश्य आसपास के वन्यजीवों की रक्षा करना है। एक बार पूरा होने के बाद, ये एक्सप्रेसवे देहरादून-दिल्ली के बीच यात्रा के समय को 6 घंटे से घटाक...

प्रोजेक्ट चीता, इस प्रजाति को भारत के अपने ऐतिहासिक निवास-स्थल में फिर से स्थापित करेगा

नई दिल्ली। प्रोजेक्ट चीता, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य इस प्रजाति को भारत के अपने ऐतिहासिक निवास-स्थल में फिर से स्थापित करना है। जंगली प्रजातियों विशेष रूप से चीता को फिर से स्थापित करने का कार्य आईयूसीएन दिशानिर्देशों के अनुसार किया जा रहा है और बीमारियों की जांच, छोड़े जाने वाले जानवरों को क्वारंटाइन करना आदि के साथ जीवित जंगली जानवरों के एक से दूसरे महाद्वीप में परिवहन आदि प्रक्रियाओं के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनने और इसका निष्पादन करने की आवश्यकता होती है। चीता को निर्दिष्ट निवास स्थल (रेंज) में छोड़े जाने/स्थानांतरित किये जाने की तारीख अभी तय नहीं की गई है। पूरी प्रक्रिया की संवेदनशीलता को देखते हुए, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय परियोजना की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी सावधानी बरत रहा है। आगमन पर, चीतों को क्वारंटाइन में रखा...

क्या एक और बड़ा चेहरा कांग्रेस से दूर होगा ! जम्मू-कश्मीर में पार्टी के प्रचार समिति का चीफ नियुक्त होने के महज 3 घंटे के बाद आज़ाद का इस्तीफा

नई दिल्ली। क्या कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाने वाले गुलाम नबी आजाद भी अब पार्टी को गुड बाय कहने वाले हैं? आजाद कांग्रेस से दूर होकर क्या बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं? या आजाद कुछ और नया करने वाले हैं? जम्मू कश्मीर की राजनीति में यह सवाल इस वक्त काफी चर्चा में है क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) आजकल अनमने दिख रहे हैं। जी-23 नेताओं के अगुआ नेताओं में शुमार आजाद इन दिनों पार्टी के कार्यक्रमों में भी नहीं दिखते। और तो और अब एक नए घटनाक्रम ने उनकी नाराजगी की खबरों को फिर से हवा मिली है। जहां आजाद ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी के प्रचार समिति का चीफ नियुक्त होने के महज 3 घंटे के बाद ही इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने आजाद को खुश करने के लिए कांग्रेस ने उनके करीबी विकार रसूल वानी को राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। लेकिन आजाद ने अपने स्वास्थ्य का हवाला द...