India

1947 में देश का विभाजन भारतीय इतिहास का वो अमानवीय अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता: अमित शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विभाजन विभीषिका दिवस पर 1947 में देश के विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों का नमन किया। उन्होंने 1947 में हुए देश के पर दुख जताते हुए कहा कि विभाजन भारतीय इतिहास का वो अमानवीय अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता विभाजन की हिंसा और घृणा ने लाखों लोगों की जान ली व असंख्य लोगों को विस्थापित करवाया। अमित शाह ने कहा कि आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन का दंश झेलने वाले लाखों लोगों को नमन करता हूं।  शाह  ने कहा कि  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश की युवा पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना एवं वेदना का स्मरण करवाएगा और देशवासियों को देश में सदा शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित भी करता रहेगा। ट्वीट्स के ज़रिए श्री अमित शाह ने कहा कि 1947 में हुआ देश का विभाजन भारतीय इतिहास का वो अमानव...

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संदेश, कही यह प्रमुख बातें

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया। द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वह शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली सबसे कम उम्र की और पहली आदिवासी हैं।  राष्ट्रपति ने देश के नाम अपने संदेश में क्या कहा यहां पढें पूरा संदेश..  मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार! छिहत्तरवें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर आपको संबोधित करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। एक स्वाधीन देश के रूप में भारत 75 साल पूरे कर रहा है। 14 अगस्त के दिन को विभाजन-विभीषिका स्मृति-दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस स्मृति दिवस को मनाने का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, मानव सशक्तीकरण और एकता को बढ़ावा देना है। 15 अगस्त 1...

शेयर मार्केट किंग राकेश झुनझुनवाला का निधन, PM मोदी सहित कई दिग्गजों ने जताया शोक

मुंबई। महज ₹5000 से अपना व्यापार शुरू करके कारोबार को हजारों करोड़ तक पहुंचाने वाले भारत के वॉरेन बफेट कहे जाने वाले शेयर मार्केट के किंग राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है। वो 62 साल के थे। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया था। झुनझुनवाला को 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। ब्रीच कैंडी अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है। आज सुबह 6 बजकर 45 बजे अस्पताल ने राकेश झुनझुनवाला की मौत की पुष्टि की। बता दें कि राकेश झुनझुनवाला को भारत का वारेन बफेट भी कहा जाता है। शेयर मार्केट से पैसा बनाने के बाद बिग बुल एयरलाइन सेक्टर में भी उतर चुके थे। उन्होंने नई एयरलाइन कंपनी आकासा एयर में मोटा इन्वेस्टमेंट किया था और 7 अगस्त से कंपनी ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले झुनझुनवाला के पास आज हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति है। राकेश झुनझुनवाला की क...

वोटर आईडी से आधार संख्या जोड़ने में धौलपुर सबसे आगे, देशभर में अव्वल राजस्थान

जयपुर/नई दिल्ली। वोटर आईडी से आधार संख्या जोड़ने में राजस्थान का धौलपुर ज़िला सबसे आगे है। देश में अव्वल होने के साथ राजस्थान ने एक करोड़ संख्या को पार कर लिया है। मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) से आधार संख्या जोड़ने में पूरे प्रदेश में 43.30 प्रतिशत के साथ धौलपुर प्रथम स्थान पर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आधार संख्या जोड़ने के लिए चल रहे सीईओ से बीएलओ तक अभियान के तहत अब तक 91 लाख 60 हजार 416 आवेदन फॉर्म 6 बी के प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि आज यह आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया है। गुप्ता ने बताया कि आधार संख्या जोड़ने में 32.48 प्रतिशत के साथ सवाई माधोपुर दूसरे स्थान पर और 29.78 प्रतिशत के साथ प्रतापगढ़ तीसरे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का कुल औसत 20 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि आधार संख्या जोड़ने में विधानसभा क्षेत्रों के आधार पर...

एक ही दिन में 13, 56, 243 प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण, राष्ट्रीय लोक अदालत की ऐतिहासिक सफलता

जयपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2022 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का शनिवार को प्रदेश के समस्त अधीनस्थ न्यायालयों के साथ-साथ राजस्व न्यायालयों, उपभोक्ता मंचों एवं अन्य प्रषासनिक अधिकरणों, आयोगों व मन्चों में आयोजन किया गया। वर्ष की इस तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में सम्पूर्ण प्रदेश में कुल 13,56,243 प्रकरणों का लोक अदालत की भावना से जरिए राजीनामा निस्तारण किया गया। राजीनामे के माध्यम से निस्तारित प्रकरणों में कुल 8,03,90,29,399/- रुपये के अवार्ड पारित किए गए। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन मामलों के तहत् धन वसूली के प्रकरण, टेलीफोन, बिजली व पानी के बिल से संबंधित प्रकरणों को रखा गया था। इसी प्रकार न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम (एनआई एक्ट) के प्रक...

राजस्थान पुलिस का कांस्टेबल और पूर्व डीएसपी हरियाणा में 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल और पूर्व डीएसपी को हरियाणा में ₹80000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। जयपुर के चित्रकूट थाने में तैनात कांस्टेबल दशरथ सिंह और रिटायर्ड DSP शैलेंद्र सिंह को सोनीपत में SP विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते दबोचा। मिली जानकारी के मुताबिक एक पुराने मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने और केस से नाम हटाने की एवज में कांस्टेबल ने आरोपी के परिजनों से 20 लाख रुपये की डिमांड की थी। जिसके बाद 6 लाख रुपए में सौदा तय किया गया। जिस पर शेयर बाजार कारोबारी मनीष कुमार भारद्वाज ने शिकायत दी थी। मनीष राजस्थान में शेयर बाजार का काम करता था। दोनो के बीच ऑनलाइन रूपयों का लेनदेन भी हुआ था। रुपयों के लेनदेन को लेकर जयपुर के चित्रकूट थाना पुलिस एक कर्मचारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसी मामले में थाने में दर्ज एक मुकदमे में फरार आरोपी की तलाश में पुलिसकर्मी गए ...

हिंदुस्तान जिंक में बिजली गिरने से एसिड टैंक फटा, हादसे में एक कर्मचारी की मौत, 10 घायल

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में हिंदुस्तान जिंक में बिजली गिरने से एसिड टैंक फट गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि 9 घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें उदयपुर रेपर कर दिया है। वहीं मौके पर बचाव कार्य जारी है। पुलिस सहित अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं।

आयुष मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली। आयुष ग्रिड परियोजना के तहत आयुष क्षेत्र के डिजिटलीकरण के लिए आयुष मंत्रालय को 3 साल की अवधि के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए आयुष मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के बीच आज एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू दरअसल पिछले एमओयू की ही निरंतरता को दर्शाता है, जिस पर वर्ष 2019 में हस्ताक्षर किए गए थे। वैद्य राजेश कोटेचा, सचिव, आयुष और श्री अलकेश कुमार शर्मा, सचिव, एमईआईटीवाई ने इन दोनों ही मंत्रालयों की ओर से इस सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय लिया गया कि ये दोनों ही मंत्रालय आपसी सहयोग से काम करना जारी रखेंगे और एमईआईटीवाई के साथ-साथ एमईआईटीवाई के अधीनस्‍थ संगठन भी आयुष ग्रिड परियोजना के लिए आवश्यक सभी तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे जिसमें उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाना भी शामिल है। आयुष मंत्रालय ने उस डिजिटल इ...

कोटा के जे.के. लोन चिकित्सालय का अधीक्षक 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ राजस्थान एसीबी के डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर कोटा इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये डाॅ. हीरालाल मीणा अधीक्षक, जे.के.लोन चिकित्सालय, कोटा को परिवादी से 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिवादी की फर्म द्वारा जे.के. लोन चिकित्सालय कोटा में करवाये गये कार्यों के बकाया 30 लाख रुपये के बिलों का पास करने की एवज में डाॅ. हीरालाल मीणा अधीक्षक, जे.के.लोन चिकित्सालय, कोटा द्वारा 1 लाख 70 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, कोटा के पुलिस अधीक्षक  आलोक श्रीवास्वत के सुपरवीजन एसीबी को...

1 करोड़ बच्चों ने एक साथ देशभक्ति गीत गाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, भाईचारे और तरक्की का दिया संदेश

जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार को प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों के 1 करोड़ बच्चों ने देशभक्ति गीतों का सामूहिक गान कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। मुख्य समारोह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शिक्षा विभाग तथा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर देशभक्ति गीतों का सामूहिक गान किया। देशभक्ति गीतों के सामूहिक गायन का बना विश्व रिकॉर्ड आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत राज्य, जिला, ब्लॉक व विद्यालय स्तर पर शिक्षा विभाग व कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से 1 करोड़ बच्चों ने एक साथ देशभक्ति गीतों का गायन किया। बच्चों ने झण्डा ऊंचा रहे हमार...