जयपुर/भोपाल। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के संबंध में मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बातचीत कर इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने का अगर किया। उन्होंने CM शिवराज सिंह को अवगत करवाया कि 2005 में राजस्थान-मध्य प्रदेश अन्तर्राज्यीय नियंत्रण मण्डल की 13वीं बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार ही ERCP योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। राजस्थान राज्य में चंबल की सहायक नदियों से प्राप्त हो रहे पानी पर आधारित इस प्रोजेक्ट में मध्य प्रदेश से बहकर आने वाले पानी के 10 प्रतिशत से कम हिस्से का उपयोग होगा। अत: वर्ष 2005 में लिए गए निर्णय के अनुसार ऐसी परियोजनाओं के लिए मध्य प्रदेश की सहमति की आवश्यकता नहीं है।
CM गहलोत ने कहा कि पूर्व में राजस्थान ने भी मध्य प्रदेश द्वारा इस प्रकार चंबल एवं सहायक नदियों पर बनाई गई परियोजनाओं में आपत्ति प्र...
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की है। आज प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अवगत कराया कि वर्ष 1913 में बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ में श्री गोविन्द गुरू के नेतृत्व में एकत्रित वनवासियों पर ब्रिटिश सेना द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें 1500 से अधिक वनवासियों ने अपना बलिदान दिया। वनवासियों के बलिदान एवं गोविन्द गुरू के योगदान को रेखांकित करने के लिए राज्य सरकार ने मानगढ़ धाम में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय बनाया है। साथ ही, मानगढ धाम तक मार्ग एवं इस स्थल के विकास के कार्य किये गए हैं। उल्लेखनीय है कि जनजाति/आदिवासी बहुल क्षेत्र बांसवाड़ा, डूंगरपुर आदि जिलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित ...
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने भारतीय ड्रोन संघ के सहयोग से 'हिम ड्रोन-ए-थॉन' कार्यक्रम शुरू किया है। रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के अनुरूप इस पहल का उद्देश्य भारतीय ड्रोन परितंत्र को उत्प्रेरित करना और उसे केंद्रित अवसर प्रदान करना है ताकि अग्रिम पंक्ति के सैन्य-दल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अग्रणी ड्रोन क्षमताओं का विकास किया जा सके।
स्वदेशी ड्रोन परितंत्र के लिए भारतीय सेना का समर्थन इस सिद्धांत पर आधारित है कि 'स्वदेश में निर्मित उपलब्ध अच्छा' 'विश्व स्तर पर उपलब्ध सर्वोत्तम' से बेहतर है। हालांकि, रक्षा बलों द्वारा मांग की गई प्रौद्योगिकी में क्रमिक वृद्धि से पहले से बेहतर और अधिक सक्षम ड्रोन उत्पादों के निर्माण को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।
'हिम ड्रोन-ए-थॉन' कार्यक्रम का पूरे भारत में उद्योग, शिक्षा जगत, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और ड्रोन उत्...
चंदौली (उत्तर प्रदेश) में इंडो-इजरायल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल का केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअल शिलान्यास किया। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि खेती को उन्नत बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार मिलकर चौतरफा काम कर रही हैं। “भविष्य में कृषि क्षेत्र को और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए पढ़े-लिखे युवाओं का इस तरफ उन्मुख होना जरूरी है,”
तोमर ने प्रसन्नता जताई कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र सहित विभिन्न सेक्टरों में दिनों-दिन प्रगति हो रही है और प्रदेश देश के विकास में भी बेहतर योगदान दे रहा है। उन्होंने इस बात पर भी खुशी व्यक्त की कि केंद्र सरकार की योजनाओं पर उ.प्र. सरकार बहुत अच्छे से अमल कर रही है तथा जैविक व प्राकृतिक खेती में भी प्रदेश ने तेजी से कदम बढ़ाए है। ...
चंदौली (उत्तर प्रदेश) में इंडो-इजरायल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल का केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअल शिलान्यास किया। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि खेती को उन्नत बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार मिलकर चौतरफा काम कर रही हैं। “भविष्य में कृषि क्षेत्र को और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए पढ़े-लिखे युवाओं का इस तरफ उन्मुख होना जरूरी है,”
तोमर ने प्रसन्नता जताई कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र सहित विभिन्न सेक्टरों में दिनों-दिन प्रगति हो रही है और प्रदेश देश के विकास में भी बेहतर योगदान दे रहा है। उन्होंने इस बात पर भी खुशी व्यक्त की कि केंद्र सरकार की योजनाओं पर उ.प्र. सरकार बहुत अच्छे से अमल कर रही है तथा जैविक व प्राकृतिक खेती में भी प्रदेश ने तेजी से कदम बढ़ाए है। ...
बर्मिंघम। भारत के लिए सोमवार का दिन कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल के नाम रहा। जहां कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 के आखिरी दिन बैडमिंटन में पहले पीवी सिंधु ने महिला एकल में गोल्ड अपने नाम किया और उसके बाद लक्ष्य सेन ने भी पुरुष एकल में मलेशिया के टेंज यांग एंज को हराकर गोल्ड मैडल जीता।
बता दें कि पहला सेट 19-21 से गंवाने के बाद लक्ष्य ने 21-9 से वापसी करते हुए एक तरफा जीत का सेहरा अपने सिर बांधा। इससे पहले पीवी सिंधु ने कनाडा की मिशेली ली को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। सिंधु ने मिशेली को पहले सेट में 21-15 से मात दी। इसके बाद दूसरे सेट के दौरान भी सिंधु का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने इस सेट में कनाडा की शटलर को 21-13 से हराया।
इसके साथ ही भारत ने पदकतालिका में एक स्थान की बढ़त के साथ चौथा स्थान प्राप्त कर लिया है। न्&zw...
बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने स्वर्ण पदक जीता है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने सोमवार को फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को सीधे गेम में हराकर राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन महिला एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया और देश की झोली में गोल्ड मैडल डाला। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने दुनिया की 13वें नंबर की मिशेल को 21-15, 21-13 से हराकर 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में उनके खिलाफ हार का हिसाब भी चुकता कर दिया। बता दें कि 2014 में सिंधु ने कांस्य पदक जीता था,जबकि मिशेल स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं थी। मिशेल के खिलाफ 11 मैच में यह सिंधु की नौवीं जीत है। सिंधु का राष्ट्रमंडल खेलों में यह तीसरा व्यक्तिगत पदक है। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट खेलों में भी रजत पदक जीता था। बड़ी बात यह है कि सिंधु मौजूदा खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारत की मिश्रित टीम का भी हिस्सा ...
जयपुर। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जयपुर की ‘‘संस्कृति युवा संस्था’’ और ‘‘राजस्थान एसोसिएशन लंदन’’ ने संयुक्त रूप से एक अद्भुत और अनूठा कार्यक्रम हाथ में लिया है। जिसमें तिरंगे का सम्मान आगे बढ़े और हमारा तिरंगा लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट तक पहुंचाने के लिये तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली जा रही है।
कार्यक्रम के आयोजक संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके है और इस आजादी को पाने के लिये हमारे लाखों शहीदों ने बलिदान दिया और एक लम्बा संघर्ष आजादी पाने के लिये हमें करना पडा। इस आजादी के 75वें वर्ष में 15 अगस्त 2022 को लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट के बाहर जयपुर से रवाना होकर तिरंगा लंदन पहुंचेगा।
मिश्रा ने बताया कि कल 9 अगस्त को जयपुर में प्रातः 10 30 बजे ताड...
विश्व प्रसिद्ध राजस्थान के सीकर जिले स्थित खाटूश्यामजी के मासिक मेले में सोमवार सुबह अचानक भगदड़ मचने से 3 महिला भक्तों की मौत पर ही मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। तुरंत सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह घटना सुबह 5 बजे की है जब मंदिर का प्रवेश द्वार खोलते ही भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ मच गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पूरे घटनाक्रम पर दुख जताया और स्थानीय प्रशासन को हर संभव मदद घायल तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
CM ने कहा कि सीकर में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
सीएम गह...
नई दिल्ली। 13 से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर तिरंगा फहराने का लेकर तैयारियां जोरों पर है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी क्षेत्रों में‘हर घर तिरंगा’ मनाने के क्रम में जल शक्ति मंत्रालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को इस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने के लिए भी कहा। इस कार्यक्रम के पीछे के विचार को दोहराते हुए, केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि हर अधिकारी को अपने-अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त, 2022 तक राष्ट्रीय ध्वज अवश्य फहराना चाहिए और साथ ही दूसरों को भी ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत देशभक्ति से परिपूर्ण इस ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने को भी कहा।
केंद्रीय मंत्रालय ने यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं कि हर नागरि...