जयपुर। राजस्थान सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बड़े स्तर पर आईएएस और IPS फेरबदल किया है।
सरकार ने 7 आईएएस और 4 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। कार्मिक विभाग ने देर रात आदेश जारी कर दिए है। जबकिए एक आईएएस कोे अतिरिक्त प्रभार दिया है। राज्य के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस कुमार पाल गौतम को प्राइम पोस्टिंग दी है। उन्हें आयुक्त आबकारी विभाग एवं पदेन मद्य निषेध निदेशक जयपुर लगाया गया है। जबकि जोगाराम को स्वायत्त शासन विभाग एवं परियोजना निदेशक का शासन सचिव बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस सुधांश पंत को एचसीएम रीपा का अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रशिक्षण लगाया गया है। मंजू राजपाल को शासन सचिव ग्रामीण एवं पंचायतीराज विभाग का जिम्मा दिया गया है। करण सिंह को विशिष्ठ शासन सचिन उच्च शिक्षा विभाग के पद पर लगाया गया है। नमृता वृषनी को संयुक्त शासन सचिव वित्त (कर) विभाग...
नई दिल्ली। 23 वर्षीय बिंद्यारानी देवी का पूरा नाम बिंद्यारानी देवी सोरखाईबाम है। 27 जनवरी 1999 को मणिपुर में जन्मीं बिंद्यारानी देवी ने बेहद छोटी उम्र में साउथ एशियन गेम्स 2019, विश्व युवा चैम्पियनशिप 2016, विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2021 सहित कई बड़ी भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया। बिंद्यारानी देवी ने साल 2019 में समोआ में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में स्वर्ण पदक और साल 2021 में ताशकन्त में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया।
इस बीच एक बार फिर बिंद्यारानी देवी चर्चा में है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने पर भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा; "सीडब्ल्यूजी, बर्मिंघम में रजत पदक जीतने के लिए बिंद्यारानी देवी को बधाई। यह ...
चेन्नई। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पुलिस बलों से महिलाओं के विरूद्ध अपराधों से संबंधित मामलों में अतिरिक्त संवेदनशील होने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने और उनकी पूरी क्षमता हासिल करने में सहायता करने के लिए महिलाओं के लिए सुरक्षित और सक्षमकारी वातावरण का निर्माण करना बहुत महत्वपूर्ण है।
नायडू ने चेन्नई में तमिलनाडु पुलिस को प्रेसिडेंशियल पुलिस कलर प्रदान करने के बाद पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए, देश में सबसे अधिक महिला पुलिस थानों और महिला पुलिस कर्मियों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या होने के लिए तमिलनाडु की प्रशंसा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाएं हमारी आधी आबादी हैं लेकिन उन्हें विभिन्न मोर्चों पर समान अवसर प्रदान करने के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।
उपराष्ट्रपति ने साइबर अपराध और अन्य आधुनिक अपराधों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी और सीमापारी अपराधों...
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज डॉ. आम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान (एबीवीआईएमएस) और प्रतिष्ठित चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल संस्थान डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चौथे स्थापना दिवस सह-दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद कुमार पाल ने विशेष अतिथि के रूप में शोभा बढ़ाई और डॉ. अतुल गोयल दीक्षांत समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए। कई अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों ने भी इसमें भाग लिया।
2018-2021 बैच के एमडी/एमएस और डीएम/एमसीएच के कुल 172 छात्रों ने अपनी डिग्री और प्रमाण पत्र प्राप्त किए। 24 छात्रों ने योग्यता प्रमाण पत्र के साथ स्वर्ण पदक और छह छात्रों ने योग्यता प्रमाण पत्र प्राप्त किए। 2 अस्पताल नियोक्ताओं ने दीक्षांत समारोह के दौरान अपने बच्चों के उत्कृष्ट ...
हैदराबाद। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने आज स्कूलों से अपील करते हुए कहा कि कम उम्र से ही वे बच्चों में मजबूत नैतिक चरित्र को गढ़ने और एकता, सौहार्द्र व सार्वभौमिक भाईचारे की भावना का समावेश करने की कोशिश करें।
नायडु ने कहा, "हमारे पुरखों ने ऐसे भारत की कल्पना की थी, जो धर्म, जाति, नस्ल, लिंग या जन्म स्थल के आधार पर भेदभाव ना करता हो। ऐसे समावेशी और बहुलतावादी मूल्य ही भारत को तमाम देशों से अलग बनाते हैं। तमाम विषम परिस्थितियों में भी इन मूल्यों को सुरक्षित रखने और इनका पालन करने की शपथ लें।" उपराष्ट्रपति ने आज हैदराबाद के रामनाथपुर में हैदराबाद पब्लिक स्कूल की पचासवीं सालगिरह के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए यह बातें कहीं।
स्कूल को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में उत्कृष्टता को नारा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्कूल से &...
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 का पहला गोल्ड मैडल जीत लिया है। मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले अटेंप्ट में 109 किलो ग्राम का भार उठाया और अपने लिए गोल्ड मेडल पक्का किया। यह लिफ्ट कॉमनवेल्थ और कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड है।
खास बात यह है कि भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जीता तीसरा पदकभारत ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन मेडल जीते हैं और तीनों पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं. 30 जुलाई (शनिवार) को संकेत महादेव सरगर ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता. उसके बाद गुरुराजा पुजारी ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता. यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में वेटलिफ्टिंग में भारत का 128वां पदक है. भारत से ज्यादा पदक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को मिले हैं.
बता दें कि मीराबाई चानू ने इससे पहले गोल्ड कोस्ट 2018 में भी गोल्ड मेडल जीता था। भारत ने अब तक कॉमनवेल...
जयपुर। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजस्थान को भारत सरकार ने सम्मानित किया है। नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित समारोह में भारत सरकार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रमुख शासन सचिव कृषि दिनेश कुमार तथा रजिस्ट्रार सहकारिता मुक्तानंद अग्रवाल को पुरस्कार दिया है।
राजस्थान को यह पुरस्कार एग्री इंफ्रा फण्ड योजना में राइजिंग स्टेट के रूप में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर मिला है। रजिस्ट्रार मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि एग्री इंफ्रा फण्ड योजना में अनुमोदित प्रोजेक्ट्स (राशि 747.17 करोड़ रू.) की दृष्टि से राज्य का देश में दूसरा स्थान है। राज्य में कुल 781 प्रोजेक्ट्स अनुमोदित किये गये हैं । प्रोजेक्ट्स हेतु वितरण की गई ऋण राशि (559.50 करोड़ रू.) की दृष्टि से भी राज्य का देश में दूसरा स्थान है। अब तक राज्य में कुल 713 ...
उज़्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री जमशिद खोड़जाव तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच आज नई दिल्ली में आयोजित बैठक में सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान, दोनों देशों के मध्य कृषि क्षेत्र में जारी सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति हुई।
तोमर ने उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर खोड़जाव को बधाई देते हुए कहा कि इससे पहले कृषि मंत्री होने का उनका अनुभव नई भूमिका में बहुत मददगार होगा। श्री तोमर ने कहा कि दोनों देशों के बीच काफी अच्छे राजनयिक व व्यापारिक संबंध है। उज्बेकिस्तान के साथ भारत के राजनयिक संबंध को 30 साल पूरे हो रहे हैं, वहीं भारत के लिए यह आजादी के अमृत महोत्सव का अवसर है। श्री तोमर ने प्रसन्नता जताई कि दोनों देशों के बीच कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि हमने उज्बेकिस्तान से अंगूर, प्लम व स्वीट चेरी के लिए बाजार पहुंच प...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चेन्नई के जेएलएन इनडोर स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड के शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और एल मुरुगन, अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (एफआईडीई) के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोरकोविच भी उपस्थित थे।
सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने दुनियाभर के सभी खिलाड़ियों और शतरंज प्रेमियों का भारत में स्वागत किया। उन्होंने इवेंट के समय के महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि यह ऐसे समय में हो रहा है जब 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शतरंज का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट, शतरंज के जन्मस्थान भारत आया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 44वें शतरंज ओलंपियाड में कई बातें पहली बार हो रही हैं और रेकॉर्ड बन रहे हैं। यह पहली बार भारत में शतरंज के जन्मस्था...
जयपुर,29 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में सावन के प्रमुख त्यौहार तीज के उपलक्ष्य में राजस्थान पर्यटन एवं दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा शुक्रवार 29 जुलाई से 31 जुलाई तक तीन दिवसीय अनूठे मेलें का आयोजन प्रारंभ किया गया है।
राजस्थान पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक श्री छतरपाल यादव ने बताया कि मेले के दौरान रोज सांय 6.30 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राजस्थानी लोक कलाकार अपनी बहुरंगी प्रतिभा का प्रस्तुतीकरण देंगे।
उन्होने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के परंपरागत लोक नृत्यो चरी, घूमर, चकरी, कालबेलिया, भंवई, मयूर नृत्य के साथ ही खडताल वादन और भपंग वादन का प्रदर्षन किया जाएगा। इसके साथ ही डीग से आए कलाकारों द्वारा फूलों की होली भी प्रस्तुत की जाएगी।
यादव ने बताया कि त...