नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि जब लोग निष्पक्ष समाचार सुनना चाहते हैं, तो वे स्वाभाविक रूप से आकाशवाणी और दूरदर्शन की खबरें सुनते हैं।निजी मीडिया के बारे में गलत धारणा पैदा हो रही है, तो हमें अपने कामकाज के बारे में आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने आकाशवाणी भवन में राष्ट्रीय प्रसारण दिवस समारोह का उद्घाटन किया और अपने संबोधन में यह बात कही।
उन्होने राष्ट्रीय प्रसारण दिवस उत्सव को रेखांकित किया, इन्हीं शब्दों के साथ ऑल इंडिया रेडियो की 1927 में शुरुआत हुई थी, जो अब तक एक लंबी और शानदार यात्रा रही है।
उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोगों ने अनुमान लगाया था कि टेलीविजन और बाद में इंटरनेट के आने से रेडियो का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा, लेकिन रेडियो ने अपने दर्शकों की पहचा...
भरतपुर। डीग इलाके में अवैध खनन के खिलाफ आत्मदाह करने वाले संत विजयदास ने प्राण त्याग दिए हैं। दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वो 80 फ़ीसदी झुलस गए थे। जिन्हें गंभीर अवस्था में सरकार के निर्देश पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दिल्ली के सफदरगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर ने बताया कि संत विजय दास का शुक्रवार रात 3:00 बजे के लगभग इलाज के दौरान निधन हो गया ।अब उनका शव भरतपुर के पसोपा स्थित आश्रम में रखा जाएगा।
बता दें कि भरतपुर में अवैध खनन को लेकर साधु-संत 550 दिन से विरोध जता रहे थे। 20 जुलाई को बड़ी संख्या में संत आंदोलन के लिए जुटे, इसी दौरान संत विजयदास ने खुद को आग लगा ली थी।
बताते हैं कि वो संत बनने से पहले कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे। उनका नाम मधुसूदन शर्मा था और हरियाणा के रहने वाले थे। लेकिन एक हादसे में उनके बेटे-बहू को खो दे...
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर करीब 24 प्रतिशत बढ़कर 4,335 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलांयस जियो की परिचालन आय जून 2022 को समाप्त तिमाही में 21.5 प्रतिशत बढ़कर 21,873 करोड़ रुपये हो गई। जियो की पहली तिमाही का परिणाम ऐसे समय आया है जब दूरसंचार कंपनियां 5जी सेवाओं के लिये पूरी तरह से तैयार है। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई को शुरू होगी। इसमें कम-से-कम 4.3 लाख करोड़ रुपये मूल्य के कुल 72 गीगाहर्ट्ज रेडियो तरंगों को बिक्री के लिये रखा जाएगा।...
जयपुर। अगस्त के पहले सप्ताह में जयपुर में माइनिंग, ऑयल व गैस कॉन्क्लेव, विभिन्न राज्यों के जाने माने विशेषज्ञ मंथन करेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया एक दिवसीय कॉन्क्लेव में देश के माइनिंग क्षेत्र के जाने माने विशेषज्ञ और अधिकारी जुटेंगे। उन्होंने बताया कि एक दिवसीय नेशनल कॉन्क्लेव में देश व प्रदेश में विपुल खनि संपदा के खोज, खनन कार्य में आधुनिकतम तकनीक के उपयोग पर मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही देश में खनिज खोज व खनन के वर्तमान सिनेरियों और भविष्य की संभावनाओं पर भी मंथन होगा।
एसीएस माइंस, पेट्रोलियम व जलदाय डॉ. सुबोध अग्रवाल ने शुक्रवार को सचिवालय में कॉन्क्लेव की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने बताया कि जयपुर में आयोजित एक दिवसीय कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आसाम, झारखण्ड, जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा, नागालैण्ड सहित कई प्रदे...
कोटा। अवैध खनन नहीं रोकने पर कांग्रेस विधायक ने भरतपुर के साधू की तरह ही तरह आत्मदाह की चेतावनी दी है। अवैध खनन पर विधायक भरत सिंह ने सीएम गहलोत को पत्र अवैध खनन रोकना है तो खान मंत्री भाया को पत्र लिखकर खान मंत्री प्रमोद भाया को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंत्री के संरक्षण में अवैध खनन होता है। भाया का जिला बारां राजस्थान में अवैध खनन में नंबर वन है। अवैध खनन रोकने के लिए भरतपुर के साधू की तरह आत्मदाह करना ही एकमात्र रास्ता तो मेरे आत्मदाह करने का इंतजार करें।...
मुंबई। फ़िल्म एक्टर और दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह ने सारी हदें पार करते हुए न्यूड फोटो शूट करवाया है। रणवीर अपने इस फोटोशूट से इंटरनेट पर छा गए हैं. रणवीर ने ऐसा फोटोशूट करवाया है जिसे देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गई हैं. रणवीर ने एक मैगजीन के लिए बिना कपड़े पहने फोटोशूट करवाया है. रणवीर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
रणवीर ने मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है. रणवीर ने एक बार फिर फैंस को चौंका दिया है. लेकिन रणवीर सिंह की इन हरकतों की जमकर आलोचना भी हो रही है और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा है।
...
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से करीब 3 घंटे पूछताछ की। सोनिया को फिर से पूछताछ के लिए 25 जुलाई को बुलाया गया है। सोनिया से भी लगभग वही सवाल पूछे गए, जो ED अधिकारियों ने राहुल गांधी से पूछे थे। ED ने इसके लिए 50 सवालों की लिस्ट तैयार की थी। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी से पूछताछ की अगुआई महिला अफसर मोनिका शर्मा ने की। वे ED कार्यालय में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर हैं। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में इस पेशी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 75 कांग्रेसी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर, अजय माकन और पी चिदंबरम भी शामिल हैं। इनके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को भी हिरासत में लिया गया। हेल्थ को लेकर भी इंतजाम किए गए ED ...
नई दिल्ली। द्रोपति मुर्मू भारत की अगली राष्ट्रपति होंगी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हरा दिया है। हालांकि जीत का औपचारिक ऐलान होना अभी बाकी है। नए राष्ट्रपति के लिए पहले, दूसरे और तीसरे राउंड की काउंटिंग में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया है। तीन राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। यशवंत सिन्हा की हार तय है। मुर्मू की जीत की काफी मजबूत संभावना बन गई है। वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। लोग ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के जरिए मुर्मू की जीत के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। ओडिशा के रायरंगपुर में मुर्मू के गांव और ससुराल में लड्डू भी बनकर तैयार है। इसके साथ ही द्रोपती की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर पर भी भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।...
जयपुर। प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद बुधवार को समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने के साथ ही कनकांचल और आदि पर्वत को वन क्षेत्र घोषित करवाने की मांग पर चल रहा धरना समाप्त हो गया है। पसोपा में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विश्वेन्द्र सिंह की उपस्थिति में प्रदर्शनकारियों ने यह घोषणा की तथा मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
जिला कलेक्टर श्री आलोक रंजन ने पसोपा में साधु संतों और ग्रामीणों की उपस्थिति में समझौता पत्र पढकर सुनाया। पर्यटन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत इस मुद्दे पर पहले दिन से ही संवेदनशील हैं तथा इस मुद्दे पर बेवजह की राजनीति कर गुमराह करना गलत है। किसी को गुमराह कर मोबाइल टावर पर चढने या स्वयं को आग लगाने के लिये उकसाना गम्भीर बात है। हर व्यक्ति की जान कीमती है। ऐसे कृत्यों को बढावा न दें।
सम...
नई दिल्ली। मंत्रालय ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में तकनीकी वस्त्र के नए डिग्री कोर्स शुरू करने के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। मंत्रालय दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले शैक्षणिक संस्थानों को 15 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। ये दिशानिर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे और शिक्षण संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
हस्तक्षेप राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) का हिस्सा है। दिशा-निर्देशों में एक नया डिग्री कोर्स विकसित करने के साथ-साथ, तकनीकी टेक्सटाइल के नए पेपर के साथ मौजूदा पारंपरिक डिग्री पाठ्यक्रमों का नवीनीकरण, मौजूदा बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण से जुड़े प्रयोगशाला बुनियादी ढांचे की स्थापना, नई प्रयोगशाला उपकरण सुविधाओं की स्थापना, और प्रशिक्षकों और संकाय सदस्यों के प्रशिक्षण के साथ-साथ तकनीकी वस्त्रों के विभिन्न अनुप्रयोग क्षेत्रों को भी श...