India

 केन्द्र ने इंजीनियरिंग संस्थानों के लिए तकनीकी वस्त्रों में नए डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए

नई दिल्ली। मंत्रालय ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में तकनीकी वस्त्र के नए डिग्री कोर्स शुरू करने के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। मंत्रालय दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले शैक्षणिक संस्थानों को 15 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। ये दिशानिर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे और शिक्षण संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। हस्तक्षेप राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) का हिस्सा है। दिशा-निर्देशों में एक नया डिग्री कोर्स विकसित करने के साथ-साथ, तकनीकी टेक्सटाइल के नए पेपर के साथ मौजूदा पारंपरिक डिग्री पाठ्यक्रमों का नवीनीकरण, मौजूदा बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण से जुड़े प्रयोगशाला बुनियादी ढांचे की स्थापना, नई प्रयोगशाला उपकरण सुविधाओं की स्थापना, और प्रशिक्षकों और संकाय सदस्यों के प्रशिक्षण के साथ-साथ तकनीकी वस्त्रों के विभिन्न अनुप्रयोग क्षेत्रों को भी श...

भारत और नामीबिया ने वन्यजीव संरक्षण और सतत जैव-विविधता उपयोग संबंधी समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

राष्ट्रीय संरक्षण और लोकाचार को मद्देनजर रखते हुए चीते का बहुत विशेष महत्व है। भारत में चीते की वापसी महत्वपूर्ण संरक्षण नतीजों में बराबर का महत्व रखती है। चीते की बहाली चीतों के मूल प्राकृतिक वास की बहाली में प्रतिमान का काम करेगी। यह उनकी जैव-विविधता के लिये महत्वपूर्ण है और इस तरह जैव-विविधता के क्षरण व उसमें तेजी से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद मिलेगी। अन्य बड़े मांसाहारी जंतुओं में चीते के साथ मनुष्यों के हितों का टकराव बहुत कम है, क्योंकि चीता मनुष्यों के लिये खतरा नहीं है तथा वे आम तौर पर मवेशियों के बड़े रेवड़ों पर हमला नहीं करता। शिकारी पशुओं की सर्वोच्च प्रजाति में से चीते की वापसी से ऐतिहासिक विकासपरक संतुलन कायम होगा, जिसका इको-प्रणाली के विभिन्न स्तरों पर भारी प्रभाव पड़ेगा। इस तरह वन्यजीवों के प्राकृतिक वासों (घास के मैदान, झाड़ियों वाले मैदान और खुली व...

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मालदीव के न्यायिक सेवा आयोग के साथ न्यायिक सहयोग के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और मालदीव गणराज्य के न्यायिक सेवा आयोग के बीच न्यायिक सहयोग के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है। न्यायिक सहयोग के क्षेत्र में भारत और अन्य देशों के बीच यह आठवां समझौता ज्ञापन है। यह समझौता ज्ञापन न्यायालयों के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया में सूचना प्रौद्योगिकी की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान करेगा और दोनों देशों की आईटी कंपनियों एवं स्टार्ट-अप के लिए विकास का एक संभावित क्षेत्र साबित हो सकता है। हाल के वर्षों में, भारत और मालदीव के बीच घनिष्ठ संबंध बहुआयामी तरीके से प्रगाढ़ हुए हैं। विधि एवं न्याय के क्षेत्र में सहयोग से संबंधित इस समझौते पर हस्ताक्षर के साथ, दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों को और गति मिलेगी। यह समझौता न सिर्फ दोनों देशों के बीच ...

राजीविका के स्वयं सहायता समूहों से 40 लाख महिलाओं को जोड़ने का मिशन, अगले 8 माह में 10 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य

जयपुर. राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने अगले 8 माह में 10 लाख और महिलाओं को राजीविका से जोड़ने का मिशन तय किया है। इसके बाद राजीविका के जरिए रोजगार पाने वाली महिलाओं की संख्या 30 लाख से बढ़कर 40 लाख हो जाएगी। राजीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए यह अहम लक्ष्य तय किया गया है।  राजीविका की साधारण सभा की प्रथम बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चन्द मीना एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि यह महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का एक बडा मिशन है इसमें भ्रष्टाचार और लापरवाही दोनों बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजीविका में नवाचारों के जरिए प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक रूप से अक्षम अधिक से अधिक महिलाओं की आय बढाकर उनके सशक्तिकरण का यह प्रयास है। स्वयं सहायता समूहों ...

अवैध खनन से नाराज संत ने खुद को आग लगाई

भरतपुर। अवैध खनन के खिलाफ चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। डीग थाने के गांव पसोपा में चल रहे साधु-संतों के आंदोलन के तहत बुधवार दोपहर अचानक विजय बाबा ने ज्वलनशील पदार्थ शरीर पर डालकर आत्मदाह की कोशिश की। गंभीर अवस्था में बाबा को भरतपुर रैफर किया गया है। इसके अलावा गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर 24 घंटे गुजरने के बाद बाबा नारायणदास मोबाइल टॉवर से नहीं उतरे हैं। साथ ही अब साधु-संतों के साथ वार्ता की कोशिश भी नजर नहीं आ रही है। क्योंकि विजय बाबा के आत्मदाह की कोशिश के बाद काफी गुस्सा भी प्रशासन व सरकार के खिलाफ गुस्सा नजर आ रहा है। बुधवार दोपहर को भरतपुर के संभागीय आयुक्त कार्यालय में साधु-संतों के साथ वार्ता की बात कही जा रही थी, इससे पहले बाबा नारायणदास को मोबाइल टॉवर से नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक ...

नूपुर शर्मा की हत्या की फिराक में भारत आया पाकिस्तानी BSF ने पकड़ा

श्रीगंगानगर। नूपुर शर्मा की हत्या की फिराक में भारत आया पाकिस्तानी घुसपैठिया BSF ने पकड़ लिया। इंटरनेशनल बॉर्डर से घुसपैठ कर रहा यह पाकिस्तानी नागरिक भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को मारने की फिराक में था। उसके पास से कई संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) और मिलिट्री एजेंसी की संयुक्त टीम उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि 16 जुलाई की रात करीब 11 बजे श्रीगंगानगर जिले से लगे हिंदूमलकोट बॉर्डर फेंसिंग पर संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा था। पेट्रोलिंग टीम को शक हुआ तो उससे पूछताछ की। वह सही से जवाब नहीं दे सका। तलाशी लेने पर उसके पास से दो चाकू मिले, जिसमें एक 11 इंच का धारदार चाकू था। इसके अलावा धार्मिक किताबें, मैप, कपड़े और खाने का सामान भी मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिजवान अशरफ बताया है। वह उत्तरी पाकिस्तान के मंडी ...

राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न होने के बाद एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत निश्चित, मिल रही बधाइयां

Droupadi Murmu vs Yashwant Sinha/ President election: , भारत में नए राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर आज मतदान संपन्न हुआ एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत निश्चित मानी जा रही है। गुजरात ,असम ,उड़ीसा, और UP समेत कई राज्यों में विपक्ष के कई विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट किया. ऐसे में उनकी जीत और बड़ी हो सकती है। इसके साथ ही एनडीए के उम्मीदवार द्रोपती को लगातार बधाइयां मिल रही है। राष्ट्रपति पद के चुनाव के नतीजे 21 जुलाई को घोषित कर दिए जाएंगे। 24 जुलाई को वर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद 25 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।...

राज्यसभा सांसद डॉ.किरोड़ी लाल मीणा को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- अब तेरा नम्बर है

जयपुर। राज्यसभा सांसद डॉ.किरोड़ी लाल मीणा को जान से मारने की धमकी मिली है। मीणा के दिल्ली स्थित आवास पर कादिर अली राजस्थानी नाम के शख्स से एक पत्र भेजकर मीणा को जान से मारने की धमकी दी है। इस पत्र के साथ अखबार की कटिंग भी भेजी है, जिसमें किरोड़ी ने कन्हैलाल के परिवार को एक महीने का वेतन देने की घोषणा की थी। उधर इस पत्र के बाद मामले को लेकर किरोड़ी ने गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र में लिखा है। पत्र लिखकर धमकी देने वाले शख्स ने लिखा है कि जो हमारे पैगम्बरों की गुस्ताखी करेगा उसका कन्हैयालाल जैसा ही हाल होगा। जो गुस्ताखी करने वालों की मदद करेगा वो बड़ा नेता ही क्यों ना हो, उसका हम सबक सिखा देंगे। इसलिए अब किरोड़ी लाल तेरा नंबर है। क्योंकि तू बड़ा हिन्दुवादी नेता और हिन्दुओं का पैरोकार समझकर हम मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलता रहता है। कुछ दिन...

​अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में जुटे देशभर के किन्नर, ट्रांसजेंडर कल्याण कोष बन रहा मददगार

अलवर। राजस्थान के अलवर में अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन का आयोजन हुआ। जहां देशभर से किन्नर जुटे और अपनी विभिन्न समस्याओं, जीवन जीने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर विचार विमर्श और मंथन किया गया। राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने रविवार को अलवर में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में शिरकत की। मंत्री जूली ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ट्रांसजेन्डरों के प्रति संवेदनशील है। इनके कल्याण हेतु राज्य सरकार द्वारा राजस्थान ट्रांसजेन्डर कोष का गठन किया गया है जिसका उद्देश्य ट्रांसजेन्डर समुदाय को आत्मनिर्भर करने एवं मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके अन्तर्गत ट्रांसजेन्डर बच्चों को छात्रवृति, स्वरोजगार हेतु ऋण, आईडी कार्ड एवं सम्मेलन हेतु आर्थिक सहयोग का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ट्रांसजेन्डरों को विशेष योग्यजन के समान...

35 साल देश की शानदार सेवा करने के बाद पनडुब्बी आईएनएस सिंधुध्वज सेवामुक्त

नई दिल्ली। आईएनएस सिंधुध्वज ने 35 साल की शानदार अवधि तक अपनी सेवाएं देने के बाद शनिवार, 16 जुलाई 2022 को भारतीय नौसेना को अलविदा कह दिया। इस समारोह में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता मुख्य अतिथि थे। इस डीकमीशनिंग कार्यक्रम में कोमोडोर एसपी सिंह (सेवानिवृत) समेत 15 पूर्व कमांडिंग ऑफिसर्स, कमिशनिंग सीओ और 26 अनुभवी कमीशनिंग क्रू ने हिस्सा लिया। इस पनडुब्बी के शिखर पर एक भूरे रंग की नर्स शार्क चित्रित है और इसके नाम का अर्थ है समुद्र में हमारी ध्वजवाहक। जिस प्रकार इसके नाम से पता चलता है, सिंधुध्वज स्वदेशीकरण की ध्वजवाहक थी और नौसेना में अपनी पूरी यात्रा के दौरान रूस निर्मित सिंधुघोष श्रेणी की पनडुब्बियों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए भारतीय नौसेना के प्रयासों की ध्वजवाहक थी। इस पनडुब्बी को श्रेय जाता है कि कई चीजें इसने पहली बार कीं...