Jammu and Kashmir Congress: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी ने राज्य इकाई का पुनर्गठन करते हुए गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) को अहम जिम्मेदारी दी है. साथ ही गुलाम नबी आजाद के करीबी विकार रसूल वानी (Vikar Rasool Wani) को जम्मू-कश्मीर कांग्रेस (Congress) का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से गुलाम अहमद मीर (Ghulam Ahmed Mir) का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद नई नियुक्तियां की हैं।
बड़ी बात यह है कि लगातार पार्टी के खिलाफ जायज मुद्दों पर मुखर रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को जम्मू-कश्मीर अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रमन भल्ला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
माना जा रहा है कि गुलाम नबी आजाद को अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के ब...
अहमदाबाद/मुम्बई। देश में MD ड्रग्स के फैलते नशे के कारोबार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुजरात में मुंबई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1026 करोड़ की 513 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है।
मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर इलाके में लगभग 513 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1,026 करोड़ रुपए है। ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़के दौरान मुंबई वर्ली यूनिट ने मामले में एक महिला समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं इनमें से 5 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और दो आरोपी एंटी नार्कोटिक्स सेल की हिरासत में हैं।
इससे पहले जून माह में गुजरात के समुद्री इलाके में करोड़ों रुपये के ड्रग्स की बरामदगी की गई थी। इस कार्रवाई में गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने पाकिस्तानी नाव के साथ सा...
Alwar Mob Lynching: राजस्थान के अलवर जिले में मॉब लीनचिंग का मामला सामने आया है। जिसके बाद एक बार फिर नए विवाद के जरिये सरकार को विपक्ष घेरने में लग गया है। हाल के दिनों का साप्रदायिक घटनाओं के बाद अब अलवर से मॉब लिंचिंग की खबर आई है।
जानकारी के मुताबिक, अलवर जिले में सोमवार को सब्जी विक्रेता 50 वर्षीय व्यक्ति को चोर होने के संदेह में भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला। मृतक की पहचान चिरंजी लाल सैनी के रूप में हुई है।
आरोप है कि एक विशेष समुदाय के लगभग 20-25 लोगों ने पीटा और जयपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।...
हार्ट अटैक के कारण मैं 36 साल की उम्र में फिल्म समीक्षक कौशिक एलएम का निधन हो गया है। यह मनोरंजन जगत की एक दुखद खबर है। फिल्म क्रिटिक कौशिक एलएम के निधन पर मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया है। बेहद ही कम उम्र में कौशिक एलएम के आकस्मिक निधन की खबर ने तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है।
INDIA HEALTH TV: दिल को इन 11 तरीकों से बिना दवाओं के बनाएं मजबूत, यहां क्लिक करें
कोई भी इस खबर पर कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा है कि कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। क्रिटिक की निधन की खबर अपने के बार से हर कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। फिल्मी दुनिया की कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया।...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी और पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस पर मिलीभगत का बड़ा आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी, पैरामिलिट्री फोर्सेस, पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर बीजेपी के दफ्तरों तक पहुंचता है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पैसों के दम पर राज्यों में सरकारें बदलने को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि फोर्स और पुलिस के ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर बीजेपी के दफ्तरों तक पहुंचता है।
स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गहलोत बोले- ये क्या करते हैं मालूम है आपको? ये पैरामिलिट्री फोर्सेज या पुलिस वालों को पकड़ते हैं, जहां इनकी सरकारें होती हैं। ट्रक में भरकर पैसा लाते हैं, बीजेपी के दफ्तर के पिछवाड़े ले जाते हैं ट्रक को। उससे...
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र स्वाधीनता दिवस पर सोमवार सांय अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग में भारत अमृत महोत्सव समिति, जयपुर की ओर से आयोजित स्वराज 75 कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिकारियों के वंशजों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई, मंगल पाण्डे, तात्या टोपे, बहादुरशाह जफर, बिरसा मुण्डा, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी, रामकृष्ण खत्री, शचीन्द्र नाथ बख्शी, भगत सिंह, सुखदेव थापर, राजगुरु, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपतराय, वीर सावरकर, महावीर सिंह, ऊधम सिंह, लाला हरिराम बहल, शहीद रामकिशन, ठाकुर रोशन सिंह, पं. अर्जुनलाल सेठी, केसरी सिंह बारहठ, ठाकुर कुशल सिंह, गोविन्द गुरु, शहीद दुर्गा सिंह के वंशजों और परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
रा...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन देश की आजादी के लिए चली लंबी लड़ाई में ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रहनुमाई में अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए भारत आगे बढ़ा है। इसीलिए विश्व में भारत का मान-सम्मान अलग पहचान रखता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के मजबूत लोकतंत्र की पहचान को कायम रखने की हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। भारतीय संविधान की मूल भावनाओं में डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लोकतंत्र में समाजवाद, सर्वधर्म सद्भाव की जो बात रखी, उसी ने 75 वर्षों में हमें एकजुट और अखंड बनाए रखा है और हमारा राष्ट्रीय ध्वज मजबूती से लहरा रहा है। श्री गहलोत सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्ट...
जालोर। कांग्रेस MLA पानाचंद मेघवाल ने अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा- दलित छात्र की मौत से बहुत दुखी हूं। बता दें जालोर के सायला थाना इलाके के सुराणा गांव में स्कूल टीचर की पिटाई से 9 साल के दलित छात्र की मौत हो गयी थी।
जिसके बाद मामले से आहत बारां जिले के अटरू से कांग्रेस विधायक पानाचंद मेघवाल ने विधायकी से इस्तीफा दिया है। विधायक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना इस्तीफा भेजा है।
उन्होंने कहा कि जब हम हमारे समाज के लोगों के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें न्याय दिलाने में सक्षम नहीं है तो हमें इस पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले पानाचंद मेघवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने की मांग की थी। विधायक ने कहा था कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है उसे आर्थिक सहायता के साथ ही परिवार के एक सदस...
76th Independence Day/ 15th August Celebration: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, है कि 'मैं भाई भतीजावाद, परिवारवाद की बात करता हूं तो लोगों को लगता है मैं सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र की बात कर रहा हूं। दुर्भाग्य से राजनीति की इस बुराई ने हिन्दुस्तान की सभी संस्थाओं में परिवारवाद को पोषित कर दिया है। इससे मेरे देश की प्रतिभा को नुकसान होता है।'
पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि मै भाई-भतीजावाद के खिलाफ जंग में युवाओं का साथ चाहता हूं। भाई-भतीजावाद खत्म करना होगा।
76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए यह बात कही।
इससे पहले उन्होंने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। फिर लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले, आहुती देने वाले...
जालोर में दलित छात्र द्वारा स्कूल में पानी की मटकी छू लेने पर टीचर द्वारा इतना पीटा गया कि मासूम छात्र की मौत हो गई। पिछले करीब 24 दिन से बच्चे का अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। इससे पहले उदयपुर में भी इलाज चला था। राजस्थान के जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र के सुराणा गांव की यह घटना है। मामले में क्षेत्र में लगातार तनाव बना हुआ है। पूरे देश में इस मामले की निंदा की जा रही है।
पिता का आरोप है कि 20 जुलाई को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले उनके 9 साल के बेटे इंद्र मेघवाल ने पानी की मटकी को छू ली थी। इसके बाद टीचर छैल सिंह ने इतनी पिटाई की थी कि उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है।
पर इस मामले में एक और बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जहां जिले के दो सबसे बड़े अधिकारी इस मामले में गंभीर नजर नहीं आए। समय रहते कोई प्रभावी एक्शन नहीं लिया गया। नतीजा यह रह...