भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने 32 बांग्लादेशी मछुआरों की जान बचाई और दोनों तटरक्षकों के बीच मौजूदा समझौते के अनुसार बांग्लादेश तटरक्षक (बीसीजी) को उन्हें सौंप दिया। भारतीय तटरक्षक जहाज वरद ने भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर नौकाएं पलटने के बाद 32 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया और उन्हें सुरक्षित रूप से बांग्लादेश तटरक्षक जहाज 'ताजुद्दीन (पीएल-72)' को सुपुर्द कर दिया। बांग्लादेश तटरक्षक ने बांग्लादेशी मछुआरों की जान बचाने की मानवीय भूमिका के लिए भारतीय तटरक्षक को धन्यवाद दिया है। बांग्लादेशी मछुआरों की नावें चक्रवाती मौसम/ समुद्री दबाव के दौरान पलट गई थीं, यह नौकाएं 19-20 अगस्त 2022 के बीच बांग्लादेश एवं पश्चिम बंगाल के तट के साथ-साथ चल रही थीं।
नौकाओं के पलटने के लगभग 24 घंटे बाद जब इन मछुआरों को दिनांक 20 अगस्त 2022 को भारतीय तटरक्षक जहाजों और विमानों द्वारा देखा ...
केन्द्रीय बंदरगाह, नौवहन, जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ईरान के उप राष्ट्रपति महामहिम, मोहम्मद मोखबर से तेहरान में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-और ईरान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के बारे में चर्चा की। भारत के साथ संबंधों के लिए ईरान के विशेष प्रतिनिधि, उप राष्ट्रपति ने भारत के नौवहन मंत्री की यात्रा की सराहना की क्योंकि यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करता है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि चाबहार बंदरगाह के विकास से व्यापार और जहाज में माल की लदाई की मात्रा में वृद्धि होगी। केन्द्रीय मंत्री ने भी चाबहार बंदरगाह को व्यापार नौवहन के क्षेत्रीय विकास का जरिया बनाने के लिए आगे उठाए जाने वाले कदमों पर दोनों पक्षों के सहयोग करने के महत्व पर बल दिया।
ईरान के उप राष्ट्रपति के साथ अप...
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित एक स्टार्टअप द्वारा विकसित प्रदूषण रोधी हेलमेट टू-व्हीलर सवारों को स्वच्छ हवा में सांस लेने में मदद कर सकता है। यह वाहन चालक के लिए प्रदूषण के स्तर को 80 % तक कम करता है। शेलिओस टेक्नोलैब्स द्वारा विकसित इस हेलमेट में एक ब्लूटूथ-सक्षम ऐप है जो सवार को यह बताता है कि हेलमेट को कब सफाई की आवश्यकता है। इस स्टार्टअप को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) से सीड फंडिंग प्राप्त हुई है और इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी उद्यमी पार्क (जेएसएसएटी-एसटीईपी) नोएडा में तैयार किया गया है।
उन्होंने हेलमेट के लिए अग्रणी ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफेक्चर्स (ओईएम) के साथ कमर्शियलाइजेशन डील्स की थीं। इस उत्पाद को टेक्नॉलजी रेडिनेस लेवल (टीआरएल) लेवल-9 पर उपयोगिता पेटेंट प्रदान किया गया है और अब इसे देश के सभी हिस्सों में 4500 रुपए की कीमत पर बेचा जा रहा है। उत्पाद के उपयोगकर्ताओं में पू...
भारत के कई राज्यों में बरसात ने कोहराम मचाया है। पिछले 48 घंटों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और बिहार में भारी बारिश हुई है। राजस्थान में 200 और मध्य प्रदेश में करीब 50 छोटे-बड़े डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है और बिहार में ये खतरे के निशान के करीब है। हिमाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड और लैंड स्लाइड की 36 घटनाओं में 22 लोगों की जान चली गई है। बारिश से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सड़क संपर्क टूट गया है।
बात राजस्थान की करें तो यहां भी काफी बारिश हो रही है। राजस्थान के टोंक, बूंदी, कोटा शहरों में सड़कों पर कई फीट पानी भर गया है। हर तरफ जलमग्न कॉलोनिया देखने को मिल रही है।
मंगलवार के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यानी अगले 48 घंटे में बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
इस बारिश क...
मध्यप्रदेश। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि हमारे कृषि वैज्ञानिकों ने अनुसंधान से बहुत प्रगति की है। भारत आज अधिकांश खाद्य उत्पादों के मामले में पहले या दूसरे क्रम पर है। तोमर ने कहा कि यहां तक पहुंचने में किसानों के परिश्रम, सरकार की किसान हितैषी नीतियों व वैज्ञानिकों के अनुसंधान का योगदान है और कृषि उत्पादों की दृष्टि से हम सारी दुनिया में सीना तानकर खड़े हुए हैं।
अब जलवायु स्थितियां बदल रही है, इस चुनौती के मद्देनजर काम करना होगा। अब दलहन.तिलहन में भी आत्मनिर्भरता होना चाहिए। इसके लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही हैए लेकिन नीतियों व फंडिंग के साथ ही बीजों का आविष्कार ही ऐसा होना चाहिए जो उत्पादकता बढ़ाएं व देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएं। इसमें महती जवाबदारी कृषि वैज्ञानिकों की है, जिन्हें और काम करने की आवश्यकता है।
तोमर ने यह बात राजमाता व...
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि हमें भारतीय बुनियादी ढांचे को विश्व स्तरीय बनाना है। उन्होंने कहाए ष्मैंने तय किया है कि साल 2024 के अंत तक बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश में सड़क बुनियादी ढांचे को अमेरिका के सड़क बुनियादी ढांचे के स्तर का बनाना है।ष् परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने यह बात मुंबई में एसोसिएशन ऑफ कंसल्टिंग सिविल इंजीनियर्स ;एसीसीईद्ध द्वारा संबंधित उद्योगों के सिविल इंजीनियरों और पेशेवरों के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
सम्मेलन में इंजीनियरों और उद्योग जगत के पेशेवरों को संबोधित करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि भारत में बुनियादी ढांचे में काफी संभावनाएं हैं। श्भारतीय बुनियादी ढांचे मेंए सड़क निर्माणए नदी संपर्कए ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधनए पार्किंग प्लाजाए सिंचाईए बसपोर्टए रोपवे और केबल कार परियोजनाओं के ...
जयपुर। गुलाबीनगरी में देर रात पुलिस ने एक शराब, शबाब और कबाब के साथ कैसिनो पार्टी आयोजित कर रहे करीब 80 लोगों को पकड़ा है। जयपुर नॉर्थ जिला क्षेत्र में इस हाई लेवल डांस पार्टी पर कार्रवाई की गई है। जयसिंहपुरा खोर थाना के सहीपुरा फ़ार्म हाउस ने पुलिस की बड़ी रेड की।
डांस पार्टी के साथ ऑनलाइन 7 टेबल केसिनो भी जब्त की है। बड़ी बात यह है कि लोकल पुलिस को इस फ़ार्म हाउस के बारे पता नहीं था, न ही यहां चल रही पार्टी की जानकारी थी।
रात 2 बजे के करीब पुलिस की स्पेशल टीम CIU की दबिश में यह पार्टी पकड़ी गई। ताश की 150 जोड़ी भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि डांस पार्टी आयोजन के लिए सामग्री दिल्ली से लाई गयी थी।
कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम ने जयपुर के मोतीडूंगरी निवासी किशन ने खाना-पीना और इवेंट की व्यवस्था करवाई थी। 9 हुक्का, 7 कसिनो टेबल, 44 बोतल अंग्रेजी शराब, ...
हरियाणा। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के स्कूल में बच्चे से यौन शोषण का मामला सामने आया है। हरियाणा के झज्जर में सहवाग के स्कूल में 8 साल के एक बच्चे के यौन शोषण के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है है। यह इंटरनेशनल लेवल का स्कूल है। इसके फाउंडर वीरेंद्र सहवाग और चेयरपर्सन उनकी पत्नी आरती हैं।
पुलिस के मुताबिक बच्चा अभी डरा हुआ है और कुछ भी खुलकर नहीं बता पा रहा। लेकिन शक उसके साथ हॉस्टल में ही रहने वाले बच्चों या स्कूल स्टाफ पर है। झज्जर के एसपी वसीम अकरम ने बताया कि बच्चे की मेडिकल जांच में यौन शोषण की पुष्टि हुई है। इस केस की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। इस मामले में जेजे एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
15 अगस्त को रात की यह घटना बताई जा रही है और मेडिकल में यौन शोषण की पुष्टि हो गई है। इसका पता चलने पर बच्चे के पिता ने झज्जर के SP ...
नई दिल्ली। जून, 2022 में खनिज उत्पादन में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल-जून, 2022-23 के दौरान संचयी वृद्धि 9 प्रतिशत पर पहुंची महत्वपूर्ण खनिजों के उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। जून, 2022 (आधार: 2011-12 = 100) के लिए खनन एवं उत्खनन क्षेत्र का खनिज उत्पादन सूचकांक 113.4, पर रहा, जो जून, 2021 के महीने के स्तर की तुलना में 7.5 % अधिक था।
अप्रैल-जून, 2022-23 की अवधि के लिए संचयी वृद्धि में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.0 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।
भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के अंतिम आंकड़ों के अनुसार जून, 2022 में महत्वपूर्ण खनिजों का उत्पादन स्तर इस प्रकार था:
कोयला 669 लाख टन, लिग्नाइट 46 लाख टन, प्राकृतिक गैस (उपयोग की गई) 2747 मिलियन घन मीटर., पेट्रोलियम (कच्चा) 24 लाख टन, बॉक्साइट 1950 हजार टन, क्रोमाइट 343 हजार टन, कॉपर सांद्र। 10 हजार टन, सोना 85 कि...
जयपुर/नई दिल्ली। समय बड़ा बलवान है। कभी कोई अर्श से फर्श पर होता है तो कभी फर्श से अर्श पर। खासकर राजनीति में यह अक्सर देखा जा सकता है। ऐसा ही ताज़ा उदाहरण है कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत अहमद पटेल के बेटे फैसल अहमद पटेल का। कांग्रेस पार्टी में अहमद पटेल का क्या कद और पद रहा है यह किसी से छुपा नहीं है।
अहमद पटेल एक ऐसा नाम रहे हैं, जिनकी दशकों तक राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में ऐसी धमक रही कि बड़े से बड़े नेता उनसे मिलने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहते थे। उनसे फोन पर बात करने के लिए लम्बा इंतजार करते थे। लेकिन अहमद पटेल का कोरोना के चलते निधन हो गया। अहमद पटेल के गुजर जाने के बाद समय ऐसा बदला है कि राजस्थान CM के OSD शशिकांत शर्मा तक उनके बेटे का फोन नहीं उठाते। बार-बार फोन करने के बाद भी जब उनको CM OSD से कोई रिस्पांस नहीं मिला तो दुखी होकर फैसल ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बया...