कानपुर। उत्तर प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी कानपुर चमड़ा, वस्त्र तथा रक्षा उत्पादन उद्योग का एक विशाल हब है। इसके साथ ही यह ऐतिहासिक तीर्थस्थलों और विभिन्न प्रमुख संस्थानों का शहर भी होने के कारण यहां बड़ी संख्या में हवाई यात्रियों की आवाजाही होती है। वर्तमान में कानपुर हवाई अड्डा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और गोरखपुर जैसे चार शहरों से सीधे तौर पर जुड़ा है।
हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने कानपुर हवाई अड्डे पर नागरिक सुविधाओं के विकास की परियोजना शुरू की हैए जिसमें 143.6 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न यात्री सुविधाओं को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। इस परियोजना में एक नई टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण और तीन A-321 प्रकार के विमानों के खड़े होने के लिए सुविधा तैयार करना शामिल है।
6248 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाली नई टर्मिनल बिल्डिंग में अति व्यस्त समय ...
जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अभय कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की 11 व 12 सितम्बर को प्रस्तावित उदयपुर व माउंट आबू (सिरोही) यात्रा की तैयारियों की गुरूवार को शासन सचिवालय के कॉन्फेन्स रूम में समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को राष्ट्रपति की यात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुमार ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगरीय विकास विभाग सहित अन्य विभाग यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें। पुलिस व जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करें। उन्होंने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल, प्रवास, यात्रा रूट सहित विषयों पर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर, पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड, सामान्य प्रशासन विभाग के शासन सचिव जितेन्द्र कुमार उपाध्य...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं उनके सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करने पर जोर दे रही है। साथ ही, केंद्र ने कृषि क्षेत्र के कल्याण के लिए अनेक पहल की हैं। इनमें, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना की प्रगति को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में चर्चा की। इसमें तोमर ने कहा कि कोई भी पात्र किसान इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। साथ हीए उन्होंने राज्यों को डाटा शुद्धिकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा है।
पीएम-किसान सम्मान निधि में पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000 रु की 3 समान किस्तों में 6000 रु प्रति वर्ष दिए जाते हैं. ताकि वे घरेलू जरूरतों के साथ कृषि एवं सम्बद्ध खर्चों को पूरा कर...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नेपाल सरकार के साथ जैव विविधता संरक्षण पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जाने से सम्बन्धित पर्यावरणए वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच गलियारों और आपस में जुड़े क्षेत्रों को फिर से शुरू करना तथा ज्ञान एवं सर्वोत्तम तौर.तरीकों को साझा करने सहित वनए वन्यजीवए पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में सहयोग व समन्वय को बढ़ाना एवं मजबूत करना है।
यह समझौता ज्ञापन दोनों पक्षों के बीच गलियारों और आपस में जुड़े क्षेत्रों को फिर से शुरू करने तथा ज्ञान और सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करने सहित वनए वन्यजीव, पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा ...
जयपुर। पतंजलि की फ़्रेंचाइज़ी देने के नाम पर 13.49 लाख रूपये हड़पने के आरोपी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। SOG साइबर थाना जयपुर में दर्ज हुए मुकदमें में अलवर पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। अलवर SP तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर बिहार से यह गिरफ़्तारी की गई।
पतंजलि के नाम की फ़्रेंचाइज़ी देने और ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र निवासी रणधीर कुमार कहार है। 13 फ़रवरी 2019 को न्यू फ़्रेंड्स कॉलोनी थाना अरावली विहार निवासी मोहन लाल शर्मा ने साइबर थाना जयपुर में मुकदमा दर्ज करवाया था। मुक़दमा दर्ज होने के बाद 3 साल से लंबित चल रहे इस मामले का ख़ुलासा थानाधिकारी ज़हीर अब्बास ने किया है। ज़हीर अब्बास को SOG की और से इस मामले की फ़ाइल कार्रवाई के लिए सौंपी गई थी। ...
फरीदाबाद। एनएचपीसी लिमिटेड ने आज एनएचपीसी कॉर्पोरेट कार्यालय, फरीदाबाद में नेपाल में आगामी वेस्ट सेती और सेती नदी-6 परियोजनाओं से उत्पादित होने वाली बिजली की बिक्री के लिए पीटीसी इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
समझौता ज्ञापन पर एनएचपीसी के सीएमडी ए.के. सिंह और पीटीसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी डॉ. राजीव के मिश्रा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनएचपीसी के ओर से आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त) विश्वजीत बसु, निदेशक (परियोजना), वी.आर. श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक (एसबीडी एंड सी) तथा पीटीसी इंडिया की ओर से हरीश सरन, कार्यकारी निदेशक (वाणिज्य और संचालन), पंकज गोयल, सीएफओ और बिक्रम सिंह, ईवीपी-मार्केटिंग भी उपस्थित थे।
समझौता ज्ञापन के अनुसार, पीटीसी उपरोक्त परियोजनाओं के वाणिज्यिक संचालन की तारीख से एनएचपीसी से अनुबंधित क्षमता के...
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को विभिन्न परीक्षाओं की परीक्षा तिथि निर्धारित की गई। आयोग द्वारा अक्टूबर से जनवरी-2023 तक माध्यमिक शिक्षा तथा संस्कृत शिक्षा विभाग के 16 हजार 279 पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में 26 विषयों के कुल 6000 पदों की स्कूल लेक्चरर परीक्षा-2022 का आयोजन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तथा वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय परीक्षा 2022 के तहत 8 विषयों के कुल 9760 पदों के लिए परीक्षा दिनांक 17 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2022 तक आयोजित किया जाना संभावित है। इसी प्रकार संस्कृत शिक्षा विभाग में 5 विषयों के कुल 102 पदों के लिए स्कूल लेक्चरर परीक्षा-2022 दिनांक 15 नवंबर से 17 नवंबर 2022 तक एवं वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-द्वितीय परीक्षा 2022 के तहत 6 विषयों के कुल 417 पदों के लिए माह जनवरी-2023 के द्वि...
नई दिल्ली। 130 करोड़ से अधिक आबादी वाले देश की मांग को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे के यात्री परिवहन में सीटों और बर्थ की बहुत अधिक मांग है। भारतीय रेलवे द्वारा क्षमता वृद्धि के बावजूद मांग आपूर्ति के अंतर में पिछले कुछ वर्षों में वृद्धि हुई है। इस मांग और आपूर्ति के अंतर के कारण दलालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है जो आरक्षित सीटों का अलग.अलग तरीकों से उपयोग करते हैं और उन्हें जरूरतमंदों को अधिक मूल्य पर बेचते हैं। ऑनलाइन कन्फर्म रेलवे आरक्षण करने के लिए अवैध सॉफ्टवेयर के उपयोग से आम आदमी के लिए कन्फर्म टिकटों की उपलब्धता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।
हाल ही में ह्यूमन इंटेलिजेंस द्वारा डिजिटल इनपुट के आधार पर दी गई जानकारी के आधार पर आरपीएफ की टीम ने 8/5/2022 को राजकोट के मन्नान वाघेला (ट्रैवल एजेंट) को पकड़ने में सफलता हासिल की, जो बड़ी मात्रा ...
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना के एक प्रमुख रडार स्टेशन का दौरा कियाए जहां उन्होंने एकीकृत एयर कमान और नियंत्रण प्रणाली की कार्यपद्धति की जानकारी ली। यह प्रणाली नेटवर्क केंद्रीयता की दिशा में भारतीय वायुसेना के मार्च की रीढ है और संचालन की एक प्रमुख प्रवर्तक है। इस प्रणाली की क्षमताएं अपने उपयोगकर्ताओं को एक बढ़ी हुई स्थितिजन्य जागरूकता प्रदान करती हैं जो भारतीय वायु सेना के सेंसर.टू.शूटर लूप को कम करती है। इस मजबूत प्रणाली के कामकाज में विशेषताएं निर्मित हैं जो देश में इसके सहज संचालन को सक्षम बनाती है।
अपनी यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह के सामने देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कई नेटवर्क संचालनों का प्रदर्शन किया गया जिसमें लड़ाकूए परिवहन और रिमोटली पाईलेटिट विमानों के नेटवर्क और समग्र संचालन शामिल थे। उन्हें शांतिकालीन कमान और नियंत्रण कार्यों के बारे...
जयपुर। राजस्थान में दो साल पहले हुए फोन टैपिंग मामले में सीएम के OSD लोकेश शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी से छूट बरकरार रखी है। हाईकोर्ट में आज करीब दो घंटे तक बहस चलने के बाद यह फैसला लिया गया। अब 9 नवंबर को इस मामले में फैसला आएगा।
बता दें कि लोकेश शर्मा की तरफ से अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पैरवी की और लोकेश शर्मा का प्रभावी तरीके से पक्ष रखा। राज्य सरकार ने भी इस केस में पक्ष रखने के लिए अपना वरिष्ठ अधिवक्ता भेजा था।
मामले में लोकेश शर्मा की तरफ से बहस पूरी कर ली गई है। गजेंद्र सिंह शेखावत और दिल्ली पुलिस की तरफ से अब आगे बहस और होनी है। बता दे कि, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 21 मार्च 2021 को लोकेश शर्मा और अज्ञात पुलिस अफसरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दिल्ली क्राइम ब्रांच में दर्ज इस केस को खारिज करने की मांग करते हु...