नई दिल्ली: लगातार पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच में आखिरकार गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दे दिया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वह लंबे से समय से पार्टी ने नाराज बताए जा रहे थे। कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा था। कुछ दिन पहले ही आजाद ने कश्मीर में पार्टी के प्रचार समिति से इस्तीफा दे दिया था। सोनिया गांधी को संबोधित अपने इस्तीफे में आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि इस वक्त सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तीनों ही विदेश में है और इस घटनाक्रम के बाद में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।...
जयपुर। नई दिल्ली में गुरूवार को आयोजित तीसरे डिजिटेक कॉन्क्लेव-2022 में राजस्थान को आईओटी आधारित स्मार्ट वाटर सप्लाई मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए अवार्ड प्रदान किया गया।
जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने यह अवार्ड ग्रहण किया। इकॉनोमिक टाइम्स डिजिटेक कॉन्क्लेव-2022 को सम्बोधित करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा कि राजस्थान जैसे प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पेयजल प्रबंधन के क्षेत्र में प्रदेश को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में इन चुनौतियों को हमने अवसर में बदलते हुए पेयजल का बेहतर प्रबंधन किया है। श्री गहलोत के नेतृत्व में डिजिटल टेक्नोलॉजी, आईटी एवं कम्प्यूटर का उपयोग अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। देश में पहली बार राजस्थान सरकार ...
जयपुर। गोविंदगढ़ थाने के SHO को 6 लाख रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एसीबी कार्रवाई के दौरान बिचौलिए के रूप में रिश्वत लेने वाला अधिवक्ता मौके से फरार हो गया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर द्वारा यह कार्यवाही करते हुये हरिनारायण शर्मा पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना गोविन्दगढ़, जयपुर ग्रामीण को परिवादी से अधिवक्ता के माध्यम से 6 लाख रूपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमें में मदद करने की एवज में हरिनारायण शर्मा पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, पुलिस थाना गोविन्दगढ़, जयपुर ग्रामीण द्वारा दलाल अधिवक्ता विश्वनाथ शर्मा (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से...
जयपुर। राजधानी जयपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था की ताजा बानगी देखने को मिली। जहां पर एक आटा व्यवसायी के घर पर बदमाशों ने बुधवार शाम हथियारों के दम पर जमकर लूटपाट मचाई और करीब 1 करोड से अधिक की डकैती कर भाग गए। इसमें करीब 60 लाख की नगदी और डेढ़ किलो गोल्ड की डकैत की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। बता दें कि बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताया और शाम 7:30 बजे घर में घुसे। सर्च के नाम पर बदमाशों ने व्यापारी सत्यनारायण तांबी के घर 60 लाख रुपए नगद और डेढ़ किलो सोने के आभूषण लूटे। पीड़ित सत्यनारायण ने बताया कि 5 से अधिक बदमाशों ने एकाएक घर में दबिश देकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया।
व्यापारी खुद को और परिवार को समझा पाता इससे पहले ही बदमाशों ने वारदात करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने सत्यनारायण तांबी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को करीब सवा घंटे बंधक बनाकर लूटपाट की। जानकारी मिलने पर डीसीपी न...
नई दिल्ली। 7 और 8 अक्टूबर को जयपुर में होने वाले ‘इन्वेस्ट राजस्थान 2022‘ के तहत आज नई दिल्ली में एमओयू साइनिंग सेरेमनी आयोजित हुई। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में औद्योगिक क्षेत्र स्थापना को लेकर अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इससे निवेशकों को राज्य में निवेश करने में आसानी हुई है। यहां निवेशकों की समस्याओं को सुनना और प्रतिबद्धता के साथ उनका समयबद्ध निस्तारण करना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। वर्तमान में रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल्स, सौर ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा विकास आदि में भारी निवेश करने वाले राज्य के रूप में राजस्थान पूरे देश में अग्रणी राज्य बन गया है। राजस्थान निवेशकों के लिए उपलब्ध अनुकूल नीतिगत ढांचे से पहली पसंद बना है। रीको द्वारा राजस्थान के प्रत्...
नई दिल्ली। राहुल गांधी की 12 राज्य में होने वाली हजारों किलोमीटर की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर सबकी नजर है। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव आगामी वर्ष में प्रस्तावित हैं। अभी तक के कार्यक्रम के हिसाब से राहुल गांधी पूरे समय यात्रा में रहेंगे। राजस्थान में अगले साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे काफी अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। पूर्वी राजस्थान में सबसे अहम होगा। चुनावी साल से पहले छह जिलों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा को सियासी मायनों के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में चुनावों से पहले इस यात्रा से सियासी माहौल का अनुमान लग जाएगा।
ग्राउंड का सियासी माहौल और पार्टी की हालत के बारे में भी उन्हें खुद रूबरू होन...
जयपुर। त्रिनिटी मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड कंपनी खोलकर लोगों के साथ इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले बाप बेटे को गलता गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर बदमाशों रामकेश शर्मा और अरुण शर्मा को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में मल्टी स्टेट कंपनी खोलकर कई लोगों को ठगा और इन्वेस्टमेंट के नाम पर कंपनी में खाते खुलवा कर लाखों रुपए डलवा लिए। कुछ समय बाद कंपनी खोलकर इन्वेस्ट की हुई जमा राशि को इकट्ठा कर दफ्तर बंद कर फरार हो गए।
मामले में पीड़ित लोगों ने जयपुर के गलता गेट थाने में परिवादी महावीर खंडेलवाल, सुधीर यादव, पुष्पेंद्र महावर, रूबी देवी, लालाराम सैनी , पारस वर्मा समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने मामला दर्ज कराया था। आरोपों है कि कंपनी संचालक करीब ने 63 लाख 41हजार र...
जयपुर। राजस्थान में लम्पी स्किन रोग के बढते प्रकोप ने सरकार की चिंता बढा रखी है। पशुपालकों के लिए भी बड़ी समस्या सामाने आ रही है। इस बीच रोग से बचाव के लिए डेढ़ लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
राज्य सरकार द्वारा गौवंशीय पशुओं के प्रति सजगता एवं संवेदनशीलता बरतते हुए रोग नियंत्रण के सभी संभावित उपाय किए जा रहे हैं। स्वस्थ पशुओं को इस बीमारी से बचाने के लिए 8 लाख टीकों की व्यवस्था कर डेढ़ लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण कर दिया गया है।
पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालन विभाग को रोग की जानकारी मिलते ही इसे मिशन मोड पर लेकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि बीमारी की रोकथाम के लिए राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त प्रयास से गौवंशीय पशुओं में टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश में 41 लाख पशुओं ...
जयपुर। एचपीसीएल ने हरित ऊर्जा और पर्यावरण प्रबंधन के लिए प्रतिबद्धता की दिशा में एक उत्कृष्ट कदम के तहत राजस्थान के सांचोर में गोबर से संपीड़ित बायोगैस परियोजना की शुरुआत की। यह अपशिष्ट से ऊर्जा पोर्टफोलियो के तहत एचपीसीएल की पहली परियोजना होगी। बायोगैस का उत्पादन करने के लिए संयंत्र में हर दिन 100 टन गोबर का उपयोग करने का प्रस्ताव है, जिसका ऑटोमोबाइल ईंधन के रूप में उपयोग किया जा सकता है। इस परियोजना को एक साल की अवधि में चालू करने का प्रस्ताव है।
इस परियोजना का शिलान्यास समारोह राजस्थान के जालौर जिला स्थित सांचौर तहसील के पथमेड़ा ग्राम स्थित श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा लोक पुण्यार्थ न्यास में हुआ। इस समारोह में जैव.ईंधन व नवीकरणीय ऊर्जा के ईडी श्री शुवेंदु गुप्ता और एचपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
स्वच्छ भारत मिशन ;ग्रामीणद्ध के तहत जैविक रूप से अपघटित होने वाले अपशिष्ट...
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने 23 अगस्त, 2022 को ओडिशा के तट पर चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (वीएल-एसआरएसएएम) के लंबवत प्रक्षेपण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। लंबवत प्रक्षेपण क्षमता के प्रदर्शन के लिए एक उच्च गति वाले मानव रहित हवाई लक्ष्य के खिलाफ भारतीय नौसेना के पोत से यह परीक्षण किया गया।
स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) सीकर से युक्त मिसाइलों ने उच्च सटीकता के साथ इस लक्ष्य पर निशाना साधा गया। डीआरडीओ ने इस वीएल-एसआरएसएएम प्रणाली को स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया है।
चांदीपुर स्थित आईटीआर ने इस परीक्षण प्रक्षेपण के दौरान रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल निगरानी प्रणाली (ईओटीएस) और टेलीमेट्री प्रणाली जैसे विभिन्न रेंज उपकरणों के माध्यम से प्राप्त किए गए प्रक्षेपण संबंधी ड...